14 हजार से सस्ता मिल रहा Realme X3 SuperZoom, 64MP 4 कैमरा से लैस, धांसू डील

Realme X3 SuperZoom में 4,200mAh बैटरी है, जो 30W डार्ट चार्ज सपोर्ट करती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 8 जून 2026 10:09 IST
ख़ास बातें
  • फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट पर काम करता है
  • फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 64-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर है
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए डुअल फ्रंट कैमरा सेटअप आता है

Realme X3 SuperZoom में 6.6-इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले है

Photo Credit: Realme

Realme का धांसू फोन Realme X3 SuperZoom भारी डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका है। इसमें कई धांसू फीचर्स कंपनी ने दिए हैं। इस वक्त इस पॉपुलर कैमरा फोन को बेहद सस्ते में खरीदने का मौका है। Flipkart पर फोन को 43% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। Realme X3 SuperZoom में 4200mAh बैटरी दी गई है। फोन में कंपनी ने 64MP + 8MP + 8MP + 2MP कैमरा सेटअप दिया है। आइए जानते हैं Realme X3 SuperZoom पर मिल रहे बेस्ट ऑफर के बारे में। 

Realme X3 SuperZoom Price Discount Offer

Realme X3 SuperZoom को Flipkart पर अब तक की सबसे कम कीमत पर लिस्ट किया गया है। फोन को कंपनी ने MRP 31,999 रुपये में लॉन्च किया था। लेकिन फोन को इस वक्त 18,231 रुपये में लिस्ट किया गया है। लॉन्च के बाद से यह इसकी अब तक की सबसे कम कीमत है। एमआरपी से फोन पर सीधा 13 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। लेकिन ऑफर यहीं पर खत्म नहीं होता है। इसके साथ बैंक ऑफर भी कंपनी ने दिया है। 

Realme X3 SuperZoom Bank Offer Discount

Realme X3 SuperZoom की खरीद के साथ बैंक ऑफर का भी लाभ लिया जा सकता है। Flipkart Axis Bank के कार्ड से खरीदते हैं तो फोन पर 912 रुपये की एक्स्ट्रा छूट मिलेगी। यानी कुल मिलाकर फोन को 14,500 रुपये से भी कुछ ज्यादा सस्ते में खरीदा जा सकता है। जिसके बाद फोन की प्रभावी कीमत 17,319 रुपये रह जाती है। 

Realme X3 SuperZoom specifications

Realme X3 SuperZoom में 6.6-इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले है, जो 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन से लैस है। फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट पर काम करता है, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 640 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। Realme X3 SuperZoom में 12 जीबी तक LPDDR4x रैम है।

Advertisement

फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 64-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर शामिल है। इसमें पेरिस्कोप लेंस के साथ एक 8-मेगापिक्सल सेंसर आता है, जो 5x ऑप्टिकल ज़ूम, 60x डिज़िटल ज़ूम और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) से लैस है। यही सेंसर रियलमी एक्स3 सुपरज़ूम को अलग बनाता है। अन्य कैमरों में एफ/2.3 अपर्चर के साथ 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और एफ/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए डुअल फ्रंट कैमरा सेटअप आता है, जिसमें एफ/2.5 अपर्चर के साथ 32-मेगापिक्सल का कैमरा और साथ में एफ/2.2 अपर्चर के साथ 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा शामिल है।

Realme X3 SuperZoom में 4,200mAh बैटरी है, जो 30W डार्ट चार्ज सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। रियलमी एक्स3 सुपरज़ूम में पावर बटन में ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। 
 

Advertisement
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great zoom performance in daylight
  • 120Hz display
  • Excellent app and gaming performance
  • Solid battery life
  • Good build quality
  • Bad
  • Cameras struggle in low light
  • No stereo speakers
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.