Realme X3 के स्पेसिफिकेशन लीक, Realme X50 Youth Edition में 6 कैमरे होने का दावा

Realme X3 और Realme X50 Youth Edition में कुल 6 कैमरे दिए जाने के दावे हैं। दोनों ही फोन में 4 रियर कैमरे और 2 सेल्फी कैमरे होने की जानकारी मिली है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 20 अप्रैल 2020 16:06 IST
ख़ास बातें
  • RMX2142 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ Realme X3
  • Realme X50 Youth Edition का मॉडल नंबर RMX2052 हो सकता है
  • Realme X3 और Realme X50 Youth Edition में मिलेंगे 2 सेल्फी कैमरे

Realme ने नहीं दिया इन फोन के बारे में कोई आधिकारिक बयान

Realme इन दिनों अपनी आगामी Realme X3 सीरीज़ पर काम कर रही है, जो कि Realme X2 सीरीज़ का ही अपग्रेड वर्ज़न होगा। रियलमी एक्स3 फोन को लेकर कई लीक्स आ चुके हैं, लेकिन कोई अधिकारिक बयान अब तक सामने नहीं आया है। अब यह कथित रियलमी एक्स3 फोन चीनी रेगुलेटरी बॉडी TENAA वेबसाइट पर मॉडल नंबर RMX2142 के साथ लिस्ट हुआ है। इसके अलावा Realme X50 Youth Edition को लेकर भी एक अलग जानकारी सामने आई है। खबर की मानें, तो रियलमी एक्स50 यूथ एडिशन फोन 6 कैमरों के साथ दस्तक देगा, बिल्कुल रियलमी एक्स50 की तरह। हालांकि, यूथ एडिशन के कुछ स्पेसिफिकेशन में बदलाव भी है।

कथित Realme X3 की बात करें, तो TENAA की वेबसाइट पर यह फोन RMX2142 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट है। इस लिस्टिंग से फोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन से पर्दा उठता है। लिस्टिंग के अनुसार, यह फोन तीन रैम वेरिएंट में आएगा। 6 जीबी, 8 जीबी और 12 जीबी रैम वाले मॉडल क्रमशः 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आएंगे। फोन में 6 कैमरे होंगे, चार कैमरा बैक पैनल पर और दो सेल्फी कैमरे होंगे। रियर कैमरा में प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का, सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का और दो अन्य 2 मेगापिक्सल के सेंसर मौजूद हैं। सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जाएगा। सेल्फी कैमरे होल-पंच डिज़ाइन के साथ स्थित होंगे।
Advertisement

इस लिस्टिंग में रियलमी एक्स3 फोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और क्लॉक स्पीड 2.4 गीगाहर्ट्ज़ के साथ लिस्ट है। इसके अलावा कथित रियलमी एक्स3 फोन में एंड्रॉयड 10, 5जी सपोर्ट, ब्लूटूथ और एलटीई कनेक्टिविटी ऑप्शन होने की जानकारी दी गई है। फोन की स्क्रीन 6.57 इंच (1,080x2,400 पिक्सल) की होगी। इसके अलावा इसमें 4,100 एमएएच की बैटरी होने की भी जानकारी मिली है। TENAA की लिस्टिंग के मुताबिक फोन का वज़न 192 ग्राम होगा, और यह दो कलर ऑप्शन के साथ आएगा। वो दो कलर हैं, ग्रे-ब्लू और व्हाइट। वेबसाइट पर फोन के ग्रे-ब्लू वेरिएंट की तस्वीर लिस्ट है, जिसका ब्लू बैक पैनल वी शेप के डिजाइन के साथ है।

गौर करने वाली बात यह है कि यही स्क्रीन साइज़, बैटरी क्षमता और कुछ अन्य स्पेसिफिकेशन पुरानी लीक में भी सामने आ चुके हैं।
Advertisement

अब आते हैं कथित Realme X50 Youth Edition पर। एक जाने-माने टिप्सटर ने वीबो पोस्ट के जरिए खुलासा किया है कि रियलमी एक्स50 यूथ एडिशन 6 कैमरों के साथ आएगा। टिप्सटर द्वारा साझा किए गए स्पेसिफिकेशन बिल्कुल ऊपर दिए गए स्पेसिफिकेशन जैसे ही हैं, जो कि रियलमी एक्स3 के लिए लिस्ट किए गए हैं। इस फोन में भी 4 रियर कैमरे और 2 सेल्फी कैमरे होंगे। रियर कैमरा में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और दो अन्य 2 मेगापिक्सल के कैमरे होंगे। वहीं, सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के सेंसर दिए जाएंगे। रियलमी एक्स50 यूथ एडिशन कथित RMX2052 मॉडल नंबर के साथ आएगा। जो इससे पहले 3सी की लिस्टिंग में भी लिस्ट हो चुका है, जिसमें इसके 5जी सपोर्ट और 30 वॉट फास्ट चार्जिंग की जानकारी मिली थी।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6885 5जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

Android
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  3. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  4. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  3. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  4. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  5. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  6. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  7. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  8. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  9. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  10. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.