Realme X3 में होगा 60x सुपरज़ूम सपोर्ट, टीज़र ज़ारी

Realme India के सीईओ माधव सेठ ने Realme X3 के कैमरे से 60x ज़ूम फीचर और स्टारी मोड इस्तेमाल कर ली गई तस्वीर साझा की है। इस अधिकारी ने अपने फॉलोअर से कहा है कि वे अपने स्मार्टफोन से बेहतर तस्वीर लेकर साझा करें।

विज्ञापन
आदित्य शिनॉय, अपडेटेड: 8 मई 2020 18:31 IST
ख़ास बातें
  • ट्वीट में रियलमी एक्स3 के किसी और स्पेसिफिकेशन का ज़िक्र नहीं
  • दावा है कि Realme X3 हैंडसेट कुल 6 कैमरों के साथ आएगा
  • पहले रियलमी एक्स3 का नाम रियलमी एक्स3 सुपरज़ूम बताया जा रहा था
Xiaomi द्वारा भारतीय मार्केट में Xiaomi Mi 10 5G स्मार्टफोन लॉन्च किए जाने के तुरंत बाद Realme India के सीईओ माधव सेठ ने ट्विटर पर Realme X3 का टीज़र ज़ारी कर दिया। रियलमी एक्स3 के बारे में जानकारिया पहले भी लीक हुई हैं, जिससे हमें फोन के अहम स्पेसिफिकेशन की ओर इशारा मिला था। लेकिन यह पहला मौका जब रियलमी के किसी अधिकारी ने माना है कि इस फोन में 60x ज़ूम क्षमता होगी। इसके साथ स्टारी मोड का टीज़र ज़ारी किया गया है। अभी लॉन्च की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन यह ज़्यादा दूर नहीं है।

Realme India के सीईओ माधव सेठ ने Realme X3 के कैमरे से 60x ज़ूम फीचर और स्टारी मोड इस्तेमाल कर ली गई तस्वीर साझा की है। इस अधिकारी ने अपने फॉलोअर से कहा है कि वे अपने स्मार्टफोन से बेहतर तस्वीर लेकर साझा करें।
 

इस ट्वीट में रियलमी एक्स3 के किसी और स्पेसिफिकेशन का ज़िक्र नहीं है। पुरानी रिपोर्ट्स की मानें तो Realme X3 हैंडसेट कुल 6 कैमरों के साथ आएगा। दावा है कि पिछले हिस्से पर क्वाड कैमरा सेटअप होगा। यहां प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का, सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का और दो सेंसर्स दो मेगापिक्सल के होंगे। सेल्फी के लिए इस फोन में दो कैमरे दिए गए हैं एक 16 मेगापिक्सल सेंसर और दूसरा 2 मेगापिक्सल सेंसर, जो होल-पंच डिज़ाइन के साथ स्थित होंगे।

पहले दावा किया गया था कि रियलमी एक्स3 का नाम रियलमी एक्स3 सुपरज़ूम होगा। इसमें 4,200 एमएएच बैटरी दी जाएगी जो 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। बताया गया कि फोन में स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर के साथ एमोलेड डिस्प्ले स्क्रीन दी जाएगी। डिस्प्ले 6.57 इंच का फुल-एचडी+ रिजॉल्यूशन वाला हो सकता है। इसमें 12 जीबी रैम हो सकता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, Realme X3, Realme X3 SuperZoom
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  8. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.