Realme X2 Pro, OnePlus 7T और Redmi K20 Pro में कौन बेहतर?

Realme X2 Pro vs Redmi K20 Pro vs OnePlus 7T: कीमत और स्पेसिफिकेशन के आधार पर रियलमी एक्स2 प्रो, वनप्लस 7टी और रेडमी के20 प्रो में कौन बेहतर आइए जानते हैं...

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 20 नवंबर 2019 18:11 IST

Realme X2 Pro vs Redmi K20 Pro vs OnePlus 7T: रियलमी एक्स2 प्रो, वनप्लस 7टी और रेडमी के20 प्रो में कौन बेहतर?

Realme X2 Pro vs OnePlus 7T vs Redmi K20 Pro: Oppo के सब-ब्रांड रियलमी ने अपने पहले फ्लैगशिप स्मार्टफोन रियलमी एक्स2 प्रो को भारत में लॉन्च कर दिया है। Realme ब्रांड के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 29,999 रुपये है, इस प्राइस सेगमेंट में रियलमी एक्स2 प्रो मार्केट में Redmi K20 Pro और OnePlus 7T स्मार्टफोन से मुकाबला करेगा। Realme X2 Pro में कुछ प्रभावशाली हार्डवेयर दिए हैं जैसे कि 64 मेगापिक्स क्वाड रियर कैमरा सेटअप, स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर और 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले। कीमत और स्पेसिफिकेशन के आधार पर रियलमी एक्स2 प्रो, वनप्लस 7टी और रेडमी के20 प्रो में कौन बेहतर आइए जानते हैं...
 

Realme X2 Pro vs Redmi K20 Pro vs OnePlus 7T Price in India   

भारत में रियलमी एक्स2 प्रो के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये तय की गई है। वहीं, Realme X2 Pro के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये है। Realme X2 Pro Master Edition के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये है। रियलमी ब्रांड के इस स्मार्टफोन के दो कलर वेरिएंट हैं, लूनर व्हाइट और नेप्ट्यून ब्लू।
Advertisement


भारत में वनप्लस 7टी की कीमत 37,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 39,999 रुपये में बेचा जाता है। स्मार्टफोन फ्रॉस्टेड सिल्वर और ग्लेसियर ब्लू रंग में मिलता है।
Advertisement


रेडमी के20 प्रो का 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट अभी 25,999 रुपये जबकि इसके 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 30,999 रुपये में बेचा जा रहा है। Redmi K20 Pro के तीन कलर वेरिएंट हैं, कार्बन ब्लैक, फ्लैम रेड और ग्लेशियर ब्लू।
Advertisement
 

Realme X2 Pro बनाम Redmi K20 Pro बनाम OnePlus 7T: डिस्प्ले

तीनों ही स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस हैं। रियलमी एक्स2 प्रो में 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) सुपर एमोलेड फ्लूइड डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9, रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ है। स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 91.7 प्रतिशत है और स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का इस्तेमाल किया गया है।

वनप्लस 7टी में 6.55 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले है। स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाले इस फोन की पिक्सल डेनसिटी 402 पिक्सल प्रति इंच है। रेडमी के20 प्रो में 6.39 इंच का एमोलेड फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) स्क्रीन है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो है।
Advertisement
 

Realme X2 Pro vs OnePlus 7T vs Redmi K20 Pro: प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज

रियलमी एक्स2 प्रो में स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर के साथ 6 जीबी, 8 जीबी और 12 जीबी रैम है। Realme X2 Pro में 64 जीबी (डुअल-चैनल यूएफएस 2.1), 128 जीबी (यूएफएस 3.0) और 256 जीबी (यूएफएस 3.0) स्टोरेज है। OnePlus ब्रांड के इस स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर, एड्रेनो 640 जीपीयू और 8 जीबी तक रैम है।


वनप्लस 7टी की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 128 जीबी या 256 जीबी। वनप्लस के पुराने हैंडसेट की तरह इस फोन में भी कोई माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट नहीं है। रेडमी के20 प्रो में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। साथ ही इसमें 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज है।
Advertisement
 

Realme X2 Pro बनाम Redmi K20 Pro बनाम OnePlus 7T: कैमरा

रियलमी एक्स2 प्रो के पिछले हिस्से में चार रियर कैमरे होंगे, इसमें 64 मेगापिक्सल का Samsung GW1 प्राइमरी सेंसर, 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर, 115 डिग्री अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 कैमरा सेंसर है, इसका अपर्चर एफ/2.0 है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि फ्रंट कैमरा पोर्ट्रेट शॉट्स सपोर्ट के साथ आता है।

वनप्लस 7टी तीन रियर कैमरों के साथ आता है। प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। यह एफ/ 1.6 अपर्चर, ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन, इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन और फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस के साथ आता है। सेकेंडरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/ 2.2 है। फोन में एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सेंसर है। यह 117 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ आता है। रियर कैमरा सेटअप के साथ डुअल एलईडी फ्लैश मॉड्यूल भी है।

रियर कैमरे से यूज़र्स 60 फ्रेम प्रति सेकेंड वाले 4K वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। कंपनी ने बताया है कि रियर कैमरा सेटअप पोर्ट्रेट, अल्ट्राशॉट, नाइटस्केप, प्रो मोड, एआई सीन डिटेक्शन, पनोरमा, एचडीआर, टाइम-लैप्स और रॉ इमेज जैसे फीचर के साथ आता है। OnePlus 7T में फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 सेंसर है। सेल्फी कैमरा एचडीआर, स्क्रीन फ्लैश, फेस रीटचिंग और टाइम-लैप्स जैसे फीचर के साथ आता है।

रेडमी ब्रांड के इस फोन में तीन रियर कैमरे हैं, 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है जो सोनी आईएमएक्स586 सेंसर से लैस है और इसका अपर्चर एफ/1.75 है। 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है, वाइड-एंगल लेंस के साथ और तीसरा सेंसर 8 मेगापिक्सल का है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है।
 

Realme X2 Pro vs OnePlus 7T vs Redmi K20 Pro: बैटरी क्षमता

रियलमी ब्रांड के इस फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 50 वॉट सुपर वूक फ्लैश चार्ज सपोर्ट के साथ आती है। यह टेक्नोलॉजी फोन को केवल 33 मिनट में पूरा चार्ज कर देती है। वनप्लस 7टी में 3,800 एमएएच की बैटरी है। यह वार्प चार्ज 30टी फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। रेडमी के20 प्रो में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी है जो 27 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है।
 

Realme X2 Pro बनाम Redmi K20 Pro बनाम OnePlus 7T: कनेक्टिविटी

रियलमी एक्स2 प्रो में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वर्जन5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक शामिल है। वनप्लस 7टी के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी शामिल हैं। कनेक्टिविटी की बात करें तो रेडमी के20 प्रो में वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस और एनएफसी सपोर्ट दिया गया है।
 
रियलमी एक्स2 प्रो बनाम वनप्लस 7टी बनाम शाओमी रेडमी के20 प्रो

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
6.50 इंच6.55 इंच6.39 इंच
प्रोसेसर
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855
फ्रंट कैमरा
16-मेगापिक्सल 16-मेगापिक्सल 20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल 48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम
8 जीबी8 जीबी8 जीबी
स्टोरेज
128 जीबी128 जीबी256 जीबी
बैटरी क्षमता
4000 एमएएच3800 एमएएच4000 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड 9 Pieएंड्रॉ़यड 10एंड्रॉ़यड 9
रिज़ॉल्यूशन
1080x2400 पिक्सल1080x2400 पिक्सल1080x2340 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
6.506.556.39
रिज़ॉल्यूशन
1080x2400 पिक्सल1080x2400 पिक्सल1080x2340 पिक्सल
प्रोटेक्शन टाइप
गोरिल्ला ग्लासगोरिल्ला ग्लासगोरिल्ला ग्लास
आस्पेक्ट रेशियो
20:9-19:9
पिक्सल प्रति इंच (पीपीआई)
-402403

हार्डवेयर

प्रोसेसर
ऑक्टा-कोरऑक्टा-कोरऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडल
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855
रैम
8 जीबी8 जीबी8 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
128 जीबी128 जीबी256 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
नहींनहींनहीं
अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट
-नहींनहीं

कैमरा

रियर कैमरा
64-मेगापिक्सल (f/1.8) + 13-मेगापिक्सल (f/2.5) + 8-मेगापिक्सल (f/2.2) + 2-मेगापिक्सल48-मेगापिक्सल (f/1.6, 0.8-micron) + 16-मेगापिक्सल (f/2.2) + 12-मेगापिक्सल (f/2.2)48-मेगापिक्सल (f/1.75, 1.6-micron) + 13-मेगापिक्सल (f/2.4, 1.12-micron) + 8-मेगापिक्सल (f/2.4, 1.12-micron)
रियर ऑटोफोकस
हांफेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकसपीडीएएफ और लेज़र ऑटोफोकस
रियर फ्लैश
हांदोहरी एलईडीएलईडी
फ्रंट कैमरा
16-मेगापिक्सल (f/2.0)16-मेगापिक्सल (f/2.0, 1.0-micron)20-मेगापिक्सल (f/2.2, 0.8-micron)
फ्रंट ऑटोफोकस
-नहीं-
फ्रंट फ्लैश
-नहीं-
पॉप-अप कैमरा
--हां

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
ColorOS 6.1OxygenOS 10MIUI 10

कनेक्टिविटी

वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
802.11 ए/बी/जी/एन/एसी802.11 ए/बी/जी/एन/एसी802.11 एसी
ब्लूटूथ
हांहांहां
एनएफसी
हांहां-
यूएसबी टाइप सी
हांहांहां
सिम की संख्या
222
इंफ्रारेड डायरेक्ट
-नहीं-
दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4जी
-हांहां

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां-

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां-

सेंसर

फेस अनलॉक
हांहांहां
फिंगरप्रिंट सेंसर
हांहांहां
कंपास/ मैगनेटोमीटर
हांहां-
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हांहांहां
जायरोस्कोप
हांहांहां
बैरोमीटर
--हां
टेंप्रेचर सेंसर
--हां

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.