Realme X2 Pro की ओपन सेल 29 नवंबर से, Realme C2, Realme 5 Pro और Realme X पर भी मिलेंगे ऑफर्स

Realme X2 Pro Open Sale: रियलमी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन रियलमी एक्स2 प्रो को पिछले सप्ताह भारत में लॉन्च किया गया है। Realme Black Friday Sale के बारे में जानें।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 28 नवंबर 2019 14:06 IST
ख़ास बातें
  • Flipkart और Realme ऑनलाइन स्टोर पर मिलेगा Realme X2 Pro
  • Realme Black Friday Sale का आगाज़ 29 नवबंर से
  • Flipkart Big Shopping Days sale में रियलमी फोन मिलेंगे डिस्काउंट पर

Realme X2 Pro की ओपन सेल 29 नवंबर से, Realme C2, Realme 5 Pro और Realme X पर भी मिलेंगे ऑफर्स

Realme X2 Pro Open Sale: रियलमी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन रियलमी एक्स2 प्रो को पिछले सप्ताह भारत में लॉन्च किया गया है। अब Realme ब्रांड का यह स्मार्टफोन कल यानी 29 नवंबर 2019 से ओपन सेल में बेचा जाएगा, बता दें कि रियलमी एक्स2 प्रो कंपनी की Realme Black Friday Sale का हिस्सा होगा। रियलमी एक्स2 प्रो ओपन सेल के अलावा कंपनी अपनी रियलमी ब्लैक फ्राइडे सेल में Realme C2, Realme 3, Realme 3 Pro, Realme 3i, Realme 5 Pro और Realme X स्मार्टफोन पर ऑफर्स देगी।

Realme 5s को भी Realme X2 Pro के साथ मार्केट में उतारा गया था। रियलमी 5एस की भी बिक्री 29 नवंबर से शुरू होगी। रियलमी ने 1 दिसंबर से शुरू होने वाली Flipkart Big Shopping Days sale के लिए फ्लिपकार्ट से हाथ मिलाया है। इसका मतलब फ्लिपकार्ट बिग शॉपिंग डेज़ सेल में चुनिंदा रियलमी स्मार्टफोन पर डिस्काउंट दिया जाएगा। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स के लिए सेल 30 नवंबर से शुरू होगी।
 

Realme X2 Pro price in India, सेल ऑफर्स

भारत में रियलमी एक्स2 प्रो के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये तय की गई है। वहीं, रियलमी एक्स2 प्रो के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये है। Realme ब्रांड के इस स्मार्टफोन के दो कलर वेरिएंट हैं, लूनर व्हाइट और नेप्ट्यून ब्लू। रियलमी एक्स2 प्रो कल यानी 29 नवंबर से शुरू होने वाली रियलमी ब्लैक फ्राइडे सेल के अंतर्गत उपलब्ध कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Realme X2 Pro Review in Hindi

Realme X2 Pro के साथ मिलने वाले सेल ऑफर्स की बात करें तो ग्राहकों की सहूलियत के लिए 6 महीने तक की बिना ब्याज वाली ईएमआई और Jio की तरफ से 11,500 रुपये के फायदे मिलेंगे। इसके अलावा फ्लिपकार्ट कार्डलैस क्रेडिट ऑप्शन की भी सुविधा दे रही है, इसके तहत ग्राहकों को 3 और 6 महीने की बिना ब्याज वाली ईएमआई की सुविधा मिलेगी।
Advertisement
 

Realme 5s price in India, सेल की जानकारी

भारत में रियलमी 5एस के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये तय की गई है। Realme 5s के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 10,999 रुपये है। Realme ब्रांड के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन के तीन कलर वेरिएंट उतारे गए हैं, क्रिस्टल ब्लू, क्रिस्टल पर्पल और क्रिस्टल रेड। रियलमी 5एस की बिक्री 29 नवंबर दोपहर 12 बजे Flipkart और रियलमी ऑनलाइन स्टोर पर शुरू होगी।
 

Realme Black Friday Sale offers

रियलमी एक्स2 प्रो और रियलमी 5एस के अलावा कंपनी के कई मौजूदा स्मार्टफोन को डिस्काउंट और ऑफर्स के साथ बेचा जाएगा। कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर शुरू होने वाली रियलमी ब्लैक फ्राइडे सेल में रियलमी सी2, रियलमी 5 प्रो, रियलमी 3 और रियलमी एक्स स्मार्टफोन पर डिस्काउंट मिलेगा। HDFC Bank डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर 10 प्रतिशत कैशबैक (500 रुपये तक) मिलेगा।
 

Flipkart Big Shopping Days Sale: रियलमी फोन पर मिलेंगे ऑफर्स

ब्लैक फ्राइडे सेल के अलावा रियलमी ने घोषणा की है कि 1 दिसंबर से शुरू होने वाली फ्लिपकार्ट सेल (Flipkart Sale) में कई रियलमी स्मार्टफोन पर डिस्काउंट और ऑफर्स मिलेगा। रियलमी सी2, रियलमी 5 प्रो, रियलमी 3 और रियलमी एक्स डिस्काउंट के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। एचडीएफसी बैंक कार्ड और ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा चुनिंदा रियलमी स्मार्टफोन पर 1,000 रुपये का प्रीपेड डिस्काउंट दिया जाएगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium build quality and design
  • Stereo speakers sound good
  • Smooth app, gaming performance
  • Good battery life, super-fast charging
  • Vivid 90Hz display
  • Bad
  • Heats up under load
  • Low-light video quality isn’t great
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality, striking looks
  • Very good battery life
  • Cameras perform well in daylight
  • Dedicated microSD card slot
  • Bad
  • No fast charging
  • Cameras struggle in low light
  • A little heavy and bulky
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nubia के AI-बेस्ड स्मार्टफोन में हो सकती है 7,100mAh की बैटरी
  2. Redmi Note 17 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. OnePlus N6x जल्द होगा भारत में लॉन्च, टेक्सचर्ड रियर पैनल
  4. Poco F9 Pro और Poco F9 Ultra जल्द हो सकते हैं लॉन्च, सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. पासवर्ड भूले गए? घबराएं नहीं, Google लाई 'सेल्फी वीडियो' फीचर, पासवर्ड भूलने पर भी चुटकी में होगा लॉगिन, जानें कैसे
  2. Nubia के AI-बेस्ड स्मार्टफोन में हो सकती है 7,100mAh की बैटरी
  3. Poco F9 Pro और Poco F9 Ultra जल्द हो सकते हैं लॉन्च, सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर हुई लिस्टिंग
  4. Infosys में होगी 20,000 नए ग्रेजुएट्स की हायरिंग
  5. Poco X8 के लॉन्च की तैयारी, NBTC और IMDA पर लिस्टिंग
  6. OnePlus N6x जल्द होगा भारत में लॉन्च, टेक्सचर्ड रियर पैनल
  7. अपने स्नैक्स के लिए मशहूर Haldiram's का भारत के पहले स्पेसटेक यूनिकॉर्न से निकला रिश्ता, जानें कैसे
  8. Kia Syros EV भारत में लॉन्च: 526KM रेंज के साथ Nexon EV और Creta Electric को देगी टक्कर!
  9. 50 OTT प्लेटफॉर्म्स पर भारत सरकार का एक्शन, अश्लील कंटेंट के चलते बैन
  10. Redmi 17C 5G आया BIS और NBTC वेबसाइट पर नजर, जल्द होगा सकता है लॉन्च, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.