Realme X2 Pro के लॉन्च से पहले हमें यह है पता...

Realme X2 Pro India Launch: रियलमी एक्स2 प्रो भारत में 20 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। Realme ब्रांड के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन के बारे में हमें यह है पता...

Realme X2 Pro के लॉन्च से पहले हमें यह है पता...

Realme X2 Pro India Launch: रियलमी एक्स2 प्रो के लॉन्च से पहले हमें यह है पता...

ख़ास बातें
  • Realme X2 Pro में है 90हर्ट्ज़ का फ्लूइड डिस्प्ले
  • रियलमी एक्स2 प्रो की बिक्री हो सकती है Flipkart पर
  • 64 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर है Realme X2 Pro में
विज्ञापन
Realme X2 Pro India Launch: रियलमी एक्स2 प्रो भारत में 20 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। Realme ब्रांड का यह स्मार्टफोन पिछले महीने चीन में लॉन्च किया गया था। अहम खासियतों की बात करें तो Realme X2 Pro में स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर, 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले और फोन के पिछले हिस्से में चार रियर कैमरे हैं। इसका प्राइमरी कैमरा सेंसर 64 मेगापिक्सल का है, साथ ही रियलमी एक्स2 प्रो में 50 वॉट सुपर वूक फास्ट चार्जिंग तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। Realme का दावा है कि फोन में दी गई 4,000 एमएएच की बैटरी केवल 33 मिनट में चार्ज हो जाती है।

Realme X2 Pro का लॉन्च इवेंट कल यानी 20 नवंबर को दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा। रियलमी एक्स2 प्रो का लॉन्च इवेंट नई दिल्ली में आयोजित होगा और इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग YouTube चैनल या सोशल मीडिया के जरिए की जा सकती है। रियलमी अपनी वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स को पोस्ट कर सकती है और कंपनी इस बात की घोषणा जल्द ट्विटर हैंडल के माध्यम से कर सकती है।

रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट पर ब्लाइंड ऑर्डर सेल भी लाइव है और आज इच्छुक ग्राहकों के पास फोन को ऑर्डर करने का आखिरी मौका है। जैसा कि हमने आपको बताया था कि फोन को ऑर्डर करने के लिए अभी ग्राहकों को 1,000 रुपये का भुगतान करना होगा।
 

Realme X2 Pro price in India (उम्मीद)

Flipkart पर रियलमी एक्स2 प्रो का टीज़र जारी किया गया है, इसके अलावा रियलमी ब्रांड का यह आगामी स्मार्टफोन कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर भी बेचा जाएगा। रियलमी एक्स2 प्रो की भारत में कीमत से पर्दा उठना तो फिलहाल अभी बाकी है। चीनी मार्केट में Realme X2 Pro के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,699 चीनी युआन (लगभग 27,200 रुपये) है।

इसके 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,899 चीनी युआन (लगभग 29,200 रुपये) और 12 जीबी रैम+ 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,299 चीनी युआन (लगभग 33,200 रुपये) है। तीनों ही वेरिएंट ग्रेडिएंट फिनिश के साथ व्हाइट और ब्लू कलर वेरिएंट में आते हैं।

रियलमी एक्स2 प्रो के अलावा Realme X2 Pro Master Edition को भी लॉन्च किया गया था। इस फोन का सिंगल 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च किया गया था। रियलमी एक्स2 प्रो मास्टर एडिशन की कीमत 3,299 चीनी युआन (लगभग 33,200 रुपये) तय की गई है।

चीनी मार्केट में स्मार्टफोन को जिस कीमत में लॉन्च किया गया है उम्मीद है कि रियलमी एक्स2 प्रो की भारत में कीमत इसी के आसपास हो सकती है। देखने वाली बात यह भी होगी कि क्या कंपनी सभी वेरिएंट को भारतीय मार्केट में लॉन्च करती है या नहीं। कंपनी इस बात की पुष्टि भी कर चुकी है कि इवेंट के दौरान भारत में Realme 5s स्मार्टफोन को भी लॉन्च किया जाएगा।
 

Realme X2 Pro specifications

डुअल-सिम (नैनो) वाला रियलमी एक्स2 प्रो एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6.1 पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का फुल-एचडी (1080x2400 पिक्सल) सुपर एमोलेड फ्लूइड डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9, रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ और सैंपलिंग रेट 135 हर्ट्ज है। डिस्प्ले पैनल डीसी डिमिंग 2.0 तकनीक सपोर्ट के साथ आता है।

स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 91.7 प्रतिशत है और स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का इस्तेमाल किया गया है। सिक्योरिटी के लिए हैंडसेट में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर के साथ 6 जीबी, 8 जीबी और 12 जीबी रैम है।

अब बात कैमरा सेटअफ की। Realme X2 Pro के पिछले हिस्से में चार रियर कैमरे होंगे, इसमें 64 मेगापिक्सल का Samsung GW1 प्राइमरी सेंसर, 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर, 115 डिग्री अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 कैमरा सेंसर है, इसका अपर्चर एफ/2.0 है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि फ्रंट कैमरा पोर्ट्रेट शॉट्स सपोर्ट के साथ आता है।

Realme X2 Pro में 64 जीबी (डुअल-चैनल यूएफएस 2.1), 128 जीबी (यूएफएस 3.0) और 256 जीबी (यूएफएस 3.0) स्टोरेज है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वर्जन5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक शामिल है।

एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर और जायरोस्कोप सेंसर फोन का हिस्सा हैं। डॉल्बी एटमॉस और हाई-रेज़ ऑडियो टेक्नोलॉजी सपोर्ट के साथ डुअल स्पीकर्स दिए गए हैं। Realme ब्रांड के इस फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 50 वॉट सुपर वूक फ्लैश चार्ज सपोर्ट के साथ आती है। यह टेक्नोलॉजी फोन को केवल 35 मिनट में पूरा चार्ज कर देती है। रियलमी एक्स2 प्रो की लंबाई-चौड़ाई की बात करें तो यह 161x75.7x8.7 मिलीमीटर और वज़न 199 ग्राम है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium build quality and design
  • Stereo speakers sound good
  • Smooth app, gaming performance
  • Good battery life, super-fast charging
  • Vivid 90Hz display
  • कमियां
  • Heats up under load
  • Low-light video quality isn’t great
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  3. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  4. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  7. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  8. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  9. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  2. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  5. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  6. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  7. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  8. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  9. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »