Realme X2 Pro यूज़र्स को जल्द मिल सकता है Android 10 अपडेट, ऐसे...

Realme X2 Pro के लिए ColorOS 7 Beta Recruitment प्रोग्राम का आगाज हो गया है। बता दें कि कलरओएस 7 एंड्रॉयड 10 पर आधारित है। अभी कंपनी रियलमी एक्स2 प्रो पर कलरओएस 7 की बीटा टेस्टिंग के लिए आवेदन ले रही है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 29 नवंबर 2019 14:11 IST
ख़ास बातें
  • Realme X2 Pro यूजर्स को जल्द मिलेगा ColorOS 7 का अनुभव
  • ColorOS 7 Beta Recruitment में आवेदकों को लेना होगा हिस्सा
  • Realme भारत में बीटा टेस्टिंग 18 दिसंबर से शुरू कर देगी

Realme X2 Pro, Android 10 आधारित ColorOS 7 पाने वाले शुरुआती स्मार्टफोन में से एक होगा

Realme X2 Pro यूजर्स अब एंड्रॉयड 10 आधारित ColorOS 7 का अनुभव भी ले पाएंगे। इसके लिए यूजर्स को ColorOS 7 Beta Recruitment प्रोग्राम में हिस्सा लेना होगा। बता दें कि इस बीटा टेस्टिंग प्रोग्राम में हिस्सा लेने के लिए आवेदन 3 दिसंबर तक ही स्वीकार किए जाएंगे। इसके बाद जिन आवेदकों को इस टेस्टिंग में कामयाबी मिलेगी उनके लिए कलरओएस 7 को 18 दिसंबर को रिलीज कर दिया जाएगा। रियलमी ने रियलमी एक्स2 प्रो के कस्टम कलरओसएस 7 अपडेट डिजाइन की झलक दिखाने के लिए दो स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं। इससे पहले Realme ने रियलमी एक्स2 प्रो समेत अपने प्रमुख स्मार्टफोन के लिए कलरओएस 7 अपडेट रोडमैप की घोषणा की थी।

Realme India के सीईओ माधव सेठ ने ट्वीट कर घोषणा की थी कि रियलमी ने कलरओएस 7 बीटा टेस्टिंग के लिए आवेदन लेने की शुरुआत कर दी है। बता दें कि इस टेस्टिंग के लिए केवल Realme X2 Pro यूजर्स ही आवेदन कर सकते हैं। टेस्टिंग प्रोग्राम में हिस्सा लेने के लिए आवेदक को एक गूगल फॉर्म भरना होगा। टेस्टिंग के लिए आवेदक की योग्यता की बात की जाए तो कोई भी भारतीय जो 18 साल से अधिक आयु का हो इस टेस्टिंग प्रोग्राम का हिस्सा बन सकता है। बता दें कि कंपनी आवेदक से ओएस बीटा टेस्टिंग का अनुभव भी मांग रही है। टेस्टिंग में हिस्सा ले रहे आवेदक को कंपनी के साथ नॉन डिस्क्लोजर एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर भी करने होंगे।

यह भी पढ़ें-Samsung Galaxy A50s पर 4,901 रुपये का डिस्काउंट, गैलेक्सी एस10 सीरीज के साथ 29,000 रुपये तक का फायदा

कलरओएस 7 बीटा रिक्रियुटमेंट के लिए मिले आवेदनों में से कंपनी सफल आवेदकों से ईमेल के जरिए संपर्क करेगी। बीटा टेस्टर्स की अंतिम सूची रियलमी कम्युनिटी फोरम पर 9 दिसंबर को जारी कर दी जाएगी।


बता दें कि रियलमी भारत और चीन में रियलमी एक्स2 प्रो के लिए बीटा टेस्टिंग 18 दिसंबर से शुरू कर देगी। हालांकि प्रेस के साथ शेयर किए गए रोडमैप के हिसाब से एंड्रॉयड 10 आधारित स्टेबल कलरओएस 7 अगले साल मार्च तक यूजर्स के फोन में अपडेट किया जाएगा।

एक ओर Oppo भी अपने फोन में कलरओएस 7 लाने को तैयार है। वहीं रियलमी का दावा है कि वह कलरओएस 7 का कस्टमाइज़्ड वर्ज़न देगr जिसमें बेहतर रैम मैनेजमेंट रहेगा, साथ ही गेमिंग ग्राफिक्स भी बढ़िया रहेंगे और कस्टमाइजेशन के कई विकल्प भी मिलेंगे। कंपनी रियलमी फोन यूजर्स को फोन में स्पेशल फीचर्स भी देने जा रही है।
Advertisement

यह भी पढ़ें- Realme X2 Pro की ओपन सेल शुरू, लेकिन...

सेठ द्वारा किए गए ट्वीट में यूजर्स को दिखाने की कोशिश की गई है कि रियलमी एक्स 2 प्रो कलरओएस 7 अपडेट के बाद किस तरह का दिखेगा। स्क्रीनशॉट्स में नए आइकन के साथ और भी कई बदलाव देखे जा सकते हैं।
Advertisement

याद करा दें कि इस हफ्ते की शुरुआत में कलरओएस 7 को भारत में लॉन्च किया गया था। नई कस्टम स्किन में भारतीय यूजर्स के लिए लोकल फीचर दिए गए हैं। इन फीचर्स में डोकवॉल्ट शामिल है जो भारत सरकार के डिजीलॉकर से जुड़ा हुआ है। साथ ही इसमें सिस्टम वाइड डार्क मोड भी है जो प्रीलोडेड ऐप के साथ-साथ थर्ड पार्टी ऐप पर भी लागू होता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium build quality and design
  • Stereo speakers sound good
  • Smooth app, gaming performance
  • Good battery life, super-fast charging
  • Vivid 90Hz display
  • Bad
  • Heats up under load
  • Low-light video quality isn’t great
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Realme X2 Pro, ColorOS 7, Android 10, Realme
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazfit Cheetah 2 Pro और Ultra भारत में लॉन्च: Titanium बॉडी के साथ 60 घंटे का बैटरी बैकअप!
  2. Infinix Smart 20 vs Moto G37 vs Realme P4 Lite 5G: खरीदने से पहले जान लें कौन सा रहेगा बेहतर
  3. Bitcoin की मार्केट वैल्यू कुछ महीनों में 1 लाख करोड़ डॉलर से ज्यादा गिरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. देश में मोदी सरकार के 12 वर्षों में मोबाइल डेटा की कॉस्ट 97 प्रतिशत घटी
  2. स्मार्ट फीचर्स और मोबाइल कनेक्टिविटी वाला Xiaomi Vacuum Cleaner लॉन्च, जानें कीमत
  3. इंटरनेशनल मार्केट में स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग में हुई गिरावट, मेमोरी पार्ट्स महंगे होने का असर
  4. Bitcoin की मार्केट वैल्यू कुछ महीनों में 1 लाख करोड़ डॉलर से ज्यादा गिरी
  5. Vivo X500 में मिल सकता है 6.59 इंच फ्लैट डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट
  6. Airtel ने नॉर्थ इंडिया में मजबूत किया 5G नेटवर्क, 77 जिलों में लगाए 2,900+ साइट्स
  7. Elon Musk की स्टारलिंक को भारत में लगा झटका, सर्विस के लॉन्च में हो सकती है देरी!
  8. Lenovo IdeaPad Slim 3 Gen 11 भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, फीचर्स
  9. OnePlus Turbo 6X सीरीज लॉन्च: 7000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स है खासियत
  10. Amazfit Bip Max स्मार्टवॉच लॉन्च, 4GB स्टोरेज के साथ 20 दिनों तक चलेगी बैटरी, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.