Realme V70, V70s के स्पेसिफिकेशंस का लॉन्च से पहले हुआ खुलासा, जानें

Realme जल्द ही Realme V70 और Realme V70s को लेकर आने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 मार्च 2025 12:50 IST
ख़ास बातें
  • Realme V70 और V70s में 6.67 इंच की IPS LCD डिस्प्ले है।
  • Realme V70 और V70s में में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Realme V70 और V70s में 5,000mAh की बैटरी होगी।

Realme V60 Pro में 50MP कैमरा है।

Photo Credit: Realme

Realme जल्द ही Realme V70 और Realme V70s को लेकर आने वाला है। हाल ही में Realme RMX3946 और RMX3948 को चीन के 3C और MIIT सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर देखा गया था। अब दोनों फोन चाइना टेलीकॉम की प्रोडक्ट लाइब्रेरी में अपने Realme V70 और V70s के तहत नजर आए हैं। ये स्मार्टफोन बाजार में आने के बाद Realme V60 और V60s की जगह लेंगे। चाइना टेलीकॉम लिस्टिंग के जरिए इनके स्पेसिफिकेशंस का पता चला है। आइए Realme V70 और Realme V70s के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Realme V70, Realme V70s Price


Realme V70 के 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,499 युआन (लगभग 18,125 रुपये) है, जबकि 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,199 युआन (लगभग 14,240 रुपये) है। दूसरी ओर Realme V70s के 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,899 युआन (लगभग 22,440 रुपये) और 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,499 युआन (लगभग 17,952 रुपये) है। हालांकि, Realme ने अभी तक ऑफिशियल स्तर पर फोन की घोषणा नहीं की है। दोनों स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन ब्लैक बेसाल्ट और ग्रीन बेसाल्ट में उपलब्ध होंगे। लिस्टिंग के अनुसार, फोन चीन में 20 मार्च को लॉन्च होने की उम्मीद है, लेकिन Realme ने अभी तक ऑफिशियल रिलीज की तारीख की पुष्टि नहीं की है।


Realme V70, Realme V70s Specifications (Expected)


Realme V70 और V70s में 6.67 इंच की IPS LCD डिस्प्ले है, जिसका रेजॉल्यूशन 720 x 1604 पिक्सल है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। डाइमेंशन की बात करें तो Realme V70 और V70s की लंबाई 165.7 मिमी, चौड़ाई 76.22 मिमी, मोटाई 8.16 मिमी और वजन 193 ग्राम है। इन फोन में 5,000mAh की बैटरी होगी और 3C सर्टिफिकेशन के अनुसार 15W चार्जिंग का सपोर्ट कर सकते हैं। 

इस फोन में मीडियाटेक MT6835V चिपसेट दिया गया है जो कि डाइमेंसिटी 6100 प्लस लग रहा है। V70 और V70s में 6GB+128GB और 8GB+256GB स्टोरेज मिलेगी। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Realme Ui 6 पर काम करने की उम्मीद है। अतिरिक्त फीचर्स में एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट, एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, एक यूएसबी-सी पोर्ट और एक 3.5 मिमी हेडफोन जैक शामिल हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  2. OnePlus 16 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
  3. iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
  4. Amazon Great Freedom Sale: ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 6a
  5. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Oppo, Samsung और Vivo के प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर बड़ा डिस्काउंट
  6. Amazon Freedom Sale 2026: टॉप सिक्योरिटी कैमरों की डील्स, कुछ की कीमत ₹1,799 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Freedom Sale: ₹5 हजार के बजट वाली इन स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील, ऐसे उठाएं लाभ
  2. Flipkart Freedom Sale: Apple iPhone, OnePlus और Samsung के फ्लैगशिप जैसे ₹70 हजार वाले स्मार्टफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Flipkart Freedom Sale: iPhone 17 Pro Max पर मिल रहा ₹16 हजार से ज्यादा डिस्काउंट
  4. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  5. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Oppo, Samsung और Vivo के प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर बड़ा डिस्काउंट
  6. एमेजॉन की ग्रेट फ्रीडम सेल में प्रीमियम OLED TVs पर 1 लाख रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  7. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Lenovo, Acer, Samsung के टैबलेट्स पर 40 प्रतिशत से ज्यादा का डिस्काउंट
  8. Redmi 17 5G का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 7,500mAh बैटरी, जानें प्राइस, फीचर्स
  9. Amazon Great Freedom Sale: ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 6a
  10. iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.