Realme V70, V70s लॉन्च हुए 16GB तक रैम, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ, जानें कीमत

दोनों ही फोन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 मार्च 2025 10:06 IST
ख़ास बातें
  • डिवाइसेज 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करते हैं।
  • इनमें रियर में 50MP का AI मेन कैमरा दिया गया है।
  • फोन एंड्रॉयड आधारित Realme UI 6.0 पर रन करते हैं।

Realme V70 और Realme V70s, दोनों ही स्मार्टफोन्स में 6.72 इंच का डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: GizmoChina

Realme V70, Realme V70s Launched: Realme ने अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो में दो नए डिवाइसेज उतारे हैं। Realme V70 और Realme V70s को कंपनी ने घरेलू मार्केट में उतारा है। स्मार्टफोन्स में 6.72 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। ये डिवाइसेज 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करते हैं। दोनों ही फोन में 16GB तक रैम सपोर्ट दिया गया है। इनमें रियर में 50MP का AI मेन कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन्स में 5000mAh की बैटरी मिलती है। कंपनी का दावा है कि ये 10 घंटे तक का वीडियोप्लेबैक दे सकते हैं। आइए जानते हैं इनकी कीमत और स्पेसिफिकेशंस के अन्य डिटेल। 
 

Realme V70, Realme V70s Price

Realme V70 की चीन में कीमत 1,199 युआन (लगभग 14000 रुपये) है जिसमें इसका शुरुआती 6 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आता है। Realme V70s के शुरुआती 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1499 युआन (लगभग 17,500 रुपये) है। इन्हें चीन में कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट (via) कर दिया गया है। हालांकि सेल किस तारीख से शुरू होगी अभी इस बारे में जानकारी नहीं दी गई है। 
 

Realme V70, Realme V70s Specifications

जैसा कि पहले बताया गया है। Realme V70 और Realme V70s, दोनों ही स्मार्टफोन्स में 6.72 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। ये डिवाइसेज 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करते हैं। इनमें फुल डीसी डिमिंग सपोर्ट मिलता है जिससे फ्लिकर कम होता है और लम्बे समय के इस्तेमाल में आंखों पर बुरा असर पड़ने से बचाता है। इनमें रियर में 50MP का AI मेन कैमरा दिया गया है। 

Realme V70 में कंपनी ने MediaTek Dimensity 6300 5G चिपसेट दिया है जो 6nm प्रोसेसिंग पर बना है। वहीं, Realme V70s में कंपनी ने MediaTek Dimensity 6100+ 5G चिपसेट दिया है। फोन में कंपनी ने वर्चुअल रैम सपोर्ट भी दिया है। यानी 8 जीबी फिजिकल रैम के साथ 8 जीबी वर्चुअल रैम सपोर्ट इनमें मिलता है जिससे कुल 16 जीबी रैम यहां पर मिल जाती है। फोन एंड्रॉयड आधारित Realme UI 6.0 पर रन करते हैं। 

बैटरी की बात करें तो इनमें 5000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। इनमें 10 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक दिया गया है। 38 घंटे का टॉक टाइम और 80 घंटे के म्यूजिक प्लेबैक का दावा कंपनी ने किया है। कंपनी ने डस्ट और वाटर रसिस्टेंस के लिए इनमें IP64 रेटिंग दी है। डिवाइसेज की मोटाई 7.94mm है और वजन 190 ग्राम के लगभग बताया गया है। फोन Xuanwu Black और Cangshan Green कलर्स में पेश किए गए हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Freedom Sale में सस्ता हो गया OnePlus का 7000mAh बैटरी वाला फोन
  2. iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
  3. OnePlus 16 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
  4. Amazon Freedom Sale 2026: टॉप सिक्योरिटी कैमरों की डील्स, कुछ की कीमत ₹1,799 से शुरू
  5. Flipkart Freedom Sale: 33 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25+
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Freedom Sale: iPhone 17 Pro Max पर मिल रहा ₹16 हजार से ज्यादा डिस्काउंट
  2. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Oppo, Samsung और Vivo के प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर बड़ा डिस्काउंट
  4. एमेजॉन की ग्रेट फ्रीडम सेल में प्रीमियम OLED TVs पर 1 लाख रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  5. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Lenovo, Acer, Samsung के टैबलेट्स पर 40 प्रतिशत से ज्यादा का डिस्काउंट
  6. Redmi 17 5G का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 7,500mAh बैटरी, जानें प्राइस, फीचर्स
  7. Amazon Great Freedom Sale: ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 6a
  8. iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
  9. 8 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Lava Smart 4 लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. Amazon Great Freedom Sale में गेमिंग लैपटॉप्स पर 65,000 रुपये तक डिस्काउंट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.