Realme U1 फिर हुआ सस्ता, अब दाम 9,999 रुपये से शुरू

Realme U1 की कीमत एक बार फिर कम की गई है। सेल्फी के दीवानों के लिए बना रियलमी यू1 अब 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत में Amazon India पर उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 2 अप्रैल 2019 11:15 IST
ख़ास बातें
  • 25 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ आता है Realme U1
  • Realme U1 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है
  • मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर से लैस है रियलमी यू1

Realme U1 Price in India: रियलमी यू1 फिर हुआ सस्ता, अब दाम 9,999 रुपये से शुरू

Realme U1 की कीमत एक बार फिर कम की गई है। सेल्फी के दीवानों के लिए बना रियलमी यू1 अब 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत में Amazon India पर उपलब्ध होगा। Realme U1 के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के दाम कम किए गए हैं। हैंडसेट नई कीमत में अमेज़न इंडिया और रियलमी ई-स्टोर पर बिक रहा है। याद रहे कि Realme U1 को नवंबर 2018 में भारत में लॉन्च किया गया था। अहम खासियतों की बात करें तो यह हैंडसेट वाटरड्रॉप नॉच, डुअल कैमरा सेटअप, 6.3 इंच डिस्प्ले और मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर के साथ आता है।
 

Realme U1 की कीमत और ऑफर्स

Realme ने ट्विटर पर कीमत में कटौती का ऐलान किया है। Realme U1 के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को अब 9,999 रुपये और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 11,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। फरवरी महीने में Realme U1 के दोनों वेरिएंट की कीमतें क्रमशः 10,999 रुपये और 13,499 रुपये कर दी गई थी। इसका मतलब है कि कंपनी ने 3 जीबी रैम वेरिएंट को 1,000 रुपये और 4 जीबी रैम वेरिएंट को 1,500 रुपये सस्ता किया गया है।

यह भी पढ़ें- Mi Fan Festival 2019: 1 रुपये में Redmi Note 7 Pro और Poco F1 खरीदने का मौका

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, हैंडसेट नई कीमतों में अमेज़न इंडिया और रियलमी ई-स्टोर पर उपलब्ध है। बता दें कि Realme U1 फायरी गोल्ड, एंबिशियस ब्लैक और ब्रेव ब्लू रंग में उपलब्ध है।
Advertisement

 

Realme U1 स्पेसिफिकेशन

रियलमी यू1 (रिव्यू) की स्क्रीन 6.3 इंच की है। फुलएचडी+ रिजॉल्यूशन वाला यह आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो से लैस है। फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.2 पर चलेगा। फोन 90.8 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ आता है। स्क्रीन 2.5डी कर्व्ड ग्लास और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन वाली है। स्मार्टफोन में 2.1 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर के साथ एआरएम जी72 जीपीयू है। रैम और स्टोरेज पर आधारित दो विकल्प हैं- 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Realme U1 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल (एफ/2.2 अपर्चर) का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल (एफ/2.4) का है। इसके साथ एलईडी फ्लैश है। कंपनी ने जानकारी दी है कि Realme U1 पोर्ट्रेट लाइटनिंग, स्लो मो वीडियो, एआई सीन डिटेक्शन और बोकेह इफेक्ट के साथ आता है। फोन में एआई फेस अनलॉक फीचर भी है।
Advertisement

फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कंपनी ने सेल्फी कैमरे में बैकलाइट मोड फीचर होने की बात की है। इसके अलावा एआई ब्यूटी+ मोड होने का भी ज़िक्र है। स्मार्टर ग्रुपी फीचर की मदद से यूज़र एक तस्वीर में कई सब्जेक्ट पर कस्टमाइज़्ड ब्यूटीफिकेशन का मज़ा ले सकते हैं।
Advertisement

रियलमी यू1 के दोनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस/ ग्लोनास, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट, ओटीजी सपोर्ट और 3.5 एमएम ऑडियो जैक शामिल हैं। एंबियंट लाइट सेंसर, ग्रैविटी सेंसर, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी फोन का हिस्सा हैं। रियर पैनल पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

Realme U1 की बैटरी 3500 एमएएच की है। इसका डाइमेंशन 157x74x8 मिलीमीटर है और वज़न 168 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Smooth app and gaming performance
  • Looks good
  • Bright and crisp display
  • Cameras do well in good light
  • Fast face unlock
  • Bad
  • No 4K recording and video stabilisation
  • Cameras struggle in low light
  • Body attracts smudges easily
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी70

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  2. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  3. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  4. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  5. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  6. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  7. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  9. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  3. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  8. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  9. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  10. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.