Realme U1 के प्रोसेसर को लेकर बड़ा दावा, सेल्फी शॉट्स का टीज़र ज़ारी

Realme के अगले स्मार्टफोन Realme U1 को 28 नवंबर को लॉन्च किया जाना है। रियलमी ने पहले ही खुलासा कर दिया है कि Realme U1 हीलियो पी70 प्रोसेसर से लैस होगा और यह एक सेल्फी-केंद्रित स्मार्टफोन है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 नवंबर 2018 18:57 IST
ख़ास बातें
  • दुनिया का पहला मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर वाला फोन होगा रियलमी यू1
  • Redmi Note 6 Pro, Nokia 6.1 Plus और Motorola One Power से होगी भिड़ंत
  • Realme U1 को अमेज़न इंडिया पर बेचा जाएगा
Realme के अगले स्मार्टफोन Realme U1 को 28 नवंबर को लॉन्च किया जाना है। रियलमी ने पहले ही खुलासा कर दिया है कि Realme U1 हीलियो पी70 प्रोसेसर से लैस होगा और यह एक सेल्फी-केंद्रित स्मार्टफोन है। इसके अलावा स्पेसिफिकेशन के बारे में और कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है। लेकिन कंपनी अपने लेटेस्ट हैंडसेट रियलमी यू1 के पक्ष में माहौल बनाने का कोई मौका नहीं चूक रही। मार्केट की चुनौतियों को देखते हुए अब कंपनी ने इसके प्रोसेसर के बारे में बड़ा दावा किया है।

रियलमी ने एक ट्वीट करके दावा किया कि Realme U1 में मौज़ूद हीलियो पी70 प्रोसेसर, स्नैपड्रैगन 636 और हाइसिलिकॉन किरिन 710 प्रोसेसर से ज्यादा पावरफुल है। अपने इस दावे को दम देने के लिए ट्वीट में अंतूतू बेंचमार्क टेस्ट के स्कोर भी साझा किए गए हैं। रियलमी की मानें तो AnTuTu बेंचमार्क वी7 टेस्ट में बाकी दोनों की प्रोसेसर की तुलना में सर्वाधिक 145021 प्वाइंट मिले। स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर ने 115611 प्वाइंट हासिल किया और किरिन 710 प्रोसेसर ने 139974 प्वाइंट। बता दें कि 15,000 रुपये में प्राइस सेगमेंट में Xiaomi Redmi Note 6 Pro, Nokia 6.1 Plus, Motorola One Power, Asus Zenfone Max Pro M1 और Redmi Note 5 Pro जैसे हैंडसेट स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ आते हैं। वहीं, Honor 8X और Huawei Nova 3i जैसे फोन किरिन 710 प्रोसेसर के साथ आते हैं। देखा जाए तो Realme U1 को इन्हीं हैंडसेट से चुनौती मिलने वाली है। शायद यही वजह है कि कंपनी ने लॉन्च से ठीक पहले अपने फोन को ज़्यादा दमदार बताने के लिए बेंचमार्क स्कोर को सार्वजनिक किया है।
Advertisement
 

हैंडसेट में हीलियो पी70 प्रोसेसर के साथ मल्टी-कोर एपीयू एज एआई प्रोसेसिंग भी फोन का हिस्सा है। यह प्रोसेसर मीडियाटेक के न्यूरोपाइलट प्रोग्राम पर आधारित है जो बेहतर आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के लिए डिज़ाइन किया गया है। Realme ने अपने रियलमी यू1 हैंडसेट से लिए गए कुछ सेल्फी शॉट्स भी साझा किए हैं। इस स्मार्टफोन में 296 फेसियल रिकग्निशन प्वाइंट होने की बात की गई है जिससे बेहतर सेल्फी पोर्ट्रेट आएंगे।

गौर करने वाली बात है कि Helio P70 की वास्तविक परफॉर्मेंस की जांच तो Realme U1 के लॉन्च होने के बाद ही हो सकेगी। Realme U1 की लीक हुईं तस्वीरों से यह भी पता चल चुका है कि यह वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच और दो रियर कैमरे के साथ आएगा। इसमें दुनिया का सबसे पावरफुल सेल्फी कैमरा होने का भी दावा किया गया है।
Advertisement

Realme U1 की कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है। हालांकि, इसका 28 नवंबर को लॉन्च होना और अमेज़न इंडिया पर बेचा जाना तय है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme U1, Realme

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  2. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  2. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  3. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  4. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  7. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  8. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  9. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  10. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.