Realme GT 2 Pro में मिलेगा Dragon Ball Z Special Edition! टीज़र पोस्टर से मिले संकेत...

Realme ने अपने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर यह पोस्टर शेयर किया है, इस पोस्टर पर Dragon Ball Z को देखा जा सकता है। साथ में ही पोस्टर में नीचे 'Realme X Dragon Ball Z’ लिखा है, जो कि Realme और Dragon Ball Z के कॉलेब्रेशन की ओर एक संकेत प्रतीत होता है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 30 दिसंबर 2021 16:27 IST
ख़ास बातें
  • Realme GT 2 सीरीज़ 4 जनवरी को होगी लॉन्च
  • कंपनी लॉन्च कर सकती है Dragon Ball Z Special Edition
  • कंपनी ने फिलहाल इस स्पेशल एडिशन की कोई जानकारी नहीं दी है
Realme GT 2 सीरीज़ चीन में 4 जनवरी को लॉन्च होने वाली है। लॉन्च से पहले कंपनी अपने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर फोन से जुड़े टीज़र पोस्टर्स शेयर कर रही है, जिनमें फोन से जुड़ी कई प्रमुख जानकारी शामिल है। लॉन्च से पहले कंपनी ने Realme GT 2 Pro फोन के कैमरा फीचर्स की जानकारी दी थी। इसके अलावा, एक अन्य पोस्टर के जरिए कंपनी ने Dragon Ball Z के साथ कॉलेब्रेशन का इशारा दिया है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी Dragon Ball Z का एक स्पेशल एडिशन भी पेश कर सकती है।

Realme ने अपने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर यह पोस्टर शेयर किया है, इस पोस्टर पर Dragon Ball Z को देखा जा सकता है। साथ में ही पोस्टर में नीचे 'Realme X Dragon Ball Z' लिखा है, जो कि Realme और Dragon Ball Z के कॉलेब्रेशन की ओर एक संकेत प्रतीत होता है।

फिलहाल, कंपनी ने Dragon Ball Z Special Edition डिवाइस से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है और न ही बताया है कि इसका डिज़ाइन कैसा होगा।

आपको बता दें, ड्रैगन बॉल ज़ेड (Dragon Ball Z) एक जापानी एनिमेटेड कार्टून शो था, जिसका निर्माण Toei Animation ने किया था। यह ड्रैगन बॉल पर आधारित शो था, जो अकीरा तोरियामा ने बनाया था। यह कार्टून शो 1989 से शुरू हुआ था, जो कि 1996 तक प्रसारित हुआ। उसके बाद यह कई देशों में अलग अलग भाषाओं में अनुवादित होकर प्रसारित किया जाने लगा, जिनमें भारत, ऑस्ट्रेलिया, लेटिन अमेरिका, सयुंक्त राष्ट्र, यूरोप शामिल है।
Advertisement

Realme ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट के जरिए जानकारी दी है कि Realme GT 2 Pro फोन में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX766 प्राइमरी कैमरा मौजूद होगा, जिसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइज़ेशन (OIS) मौजूद होगा। फोन का दूसरा सेंसर भी 50 मेगापिक्सल का होगा और इसके साथ 150 डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू ऑफर किया जाएगा। रियलमी का कहना है कि यह ऐसे वाइड-एंगल कैमरा के साथ आने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा।
Advertisement

रियलमी जीटी 2 सीरीज़ में तीन अलग मॉडल्स शामिल हो सकते हैं, जिनमें रेगुलर Realme GT 2, Realme GT 2 Pro और Realme GT 2 Master Edition स्मार्टफोन शामिल होंगे। यह फोन चीन में 4 जनवरी को लॉन्च किए जाएंगे।

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Flagship-grade 2K display
  • Very good performance
  • Good battery life, rapid charging
  • Feature-rich OS, promised updates
  • Very good cameras
  • Bad
  • Design could have been more distinctive
  • Gets very hot when stressed
  • No IP rating
  • No wireless charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1440x3216 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  2. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  3. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  4. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  5. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  8. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
#ताज़ा ख़बरें
  1. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  2. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  3. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  4. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
  5. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
  6. itel लाई नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ, जानें सबकुछ
  7. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  8. सर्दियों में गीजर बना देगा AC जितना बिल, भूलकर भी न करें ये गलती, फॉलो करें ये 5 Geyser Tips
  9. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  10. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.