Realme 5 और Realme 5 Pro समेत अन्य रियलमी फोन पर मिल रहा है डिस्काउंट

Realme Festive Days Sale: रियलमी फेस्टिव डेज़ सेल का आगाज़ हो गया है। सेल में कई Realme फोन को डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है।

Realme 5 और Realme 5 Pro समेत अन्य रियलमी फोन पर मिल रहा है डिस्काउंट

Realme 5 और Realme 5 Pro समेत अन्य रियलमी फोन पर मिल रहा है डिस्काउंट

ख़ास बातें
  • 8,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है Realme 5
  • 7,999 रुपये में उपलब्ध है Realme 3i स्मार्टफोन
  • 9 अक्टूबर तक चलेगी Realme Festive Days Sale
विज्ञापन
Realme Festive Days Sale: रियलमी फेस्टिव डेज़ सेल का आगाज़ हो गया है। सेल में कई Realme फोन को डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है। Realme Sale लाइव है और आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि रियलमी सेल 9 अक्टूबर तक चलेगी। ग्राहकों को सेल के दौरान Realme X और Realme 5 समेत अन्य रियलमी ब्रांड के स्मार्टफोन पर छूट मिलेगी। ये स्मार्टफोन रियलमी की आधिकारिक साइट और Flipkart पर उपलब्ध होंगे।
 

Realme Festive Days Sale Offers

रियलमी फेस्टिव डेज़ सेल ऑफर में मिलने वाले डिस्काउंट की बात करें तो रियलमी 5 के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत घटाकर 8,999 रुपये कर दी गई है। Realme 5 का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंटट फिलहाल 9,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है, आमतौर पर यह 10,999 रुपये में बेचा जाता है।

कीमत में कटौती के अलावा, ग्राहकों को सिटी क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर अतिरिक्त 10 प्रतिशत का इंस्टेंट बैंकिंग डिस्काउंट मिलेगा। फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड और एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत अनलिमिटेड कैशबैक है। Realme वेबसाइट पर HDFC Bank डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने पर 10 प्रतिशत कैशबैक, MobiKwik से भुगतान पर 10 प्रतिशत सुपरकैश और पुराना फोन एक्सचेंज करने पर अतिरिक्त 500 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।

Realme 3 Pro पर 1000 रुपये का प्रीपेड पेमेंट डिस्काउंट के बाद यह फोन 10,999 रुपये में मिल जाएगा। Realme 3 और Realme 3i स्मार्टफोन की कीमत में भी अस्थायी रूप से कटौती की गई है और इन्हें क्रमश: 8,499 रुपये और 7,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Realme X को 16,999 रुपये में लॉन्च किया गया था लेकिन रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट पर 500 रुपये के एक्सचेंज डिस्काउंट के बाद हैंडसेट को 16,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। ऊपर बताए गए सभी स्मार्टफोन पर Flipkart और Amazon पर 10 प्रतिशत का बैंकिंग डिस्काउंट मिल रहा है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  6. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  7. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  8. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  9. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  10. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »