4GB रैम, 5000mAh बैटरी और डुअल कैमरा के साथ Realme Q5x फोन लॉन्‍च, जानें प्राइस

फोन को इंक क्लाउड ब्लैक और स्टार ब्लू कलर ऑप्‍शंस में पेश किया गया है यह चीन में प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 20 जून 2022 18:05 IST
ख़ास बातें
  • यह चीन में प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है। इसकी बिक्री 23 जून से शुरू होगी
  • इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5 इंच का HD+ डिस्प्ले है
  • फोन में 64 जीबी तक इंटरनल स्‍टोरेज है, जिसे बढ़ाया जा सकता है

Realme Q5x को सिर्फ 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वैरिएंट में लाया गया है। इसकी कीमत 999 युआन (लगभग 11,700 रुपये) तय की गई है।

Realme Q5x स्‍मार्टफोन ने कंपनी की Q सीरीज के लेटेस्‍ट मॉडल के रूप में अपनी शुरुआत की है। इससे पहले रियलमी की तरफ से Realme Q5i, Realme Q5 और Realme Q5 Pro को लॉन्‍च किया जा चुका है। नए रियलमी फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले है। यह स्‍मार्टफोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस है। Realme Q5x में डुअल रियर कैमरा और वाटरड्रॉप-स्टाइल वाला डिस्प्ले नॉच दिया गया है। कुल मिलाकर यह स्‍मार्टफोन Realme Q5i के जैसा ही है, सिर्फ प्रोसेसर फोन को अगल बनाता है। 
 

Realme Q5x के प्राइस 

Realme Q5x को सिर्फ 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वैरिएंट में लाया गया है। इसकी कीमत 999 युआन (लगभग 11,700 रुपये) तय की गई है। फोन को इंक क्लाउड ब्लैक और स्टार ब्लू कलर ऑप्‍शंस में पेश किया गया है यह चीन में प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है। इसकी बिक्री 23 जून से शुरू होगी।

इससे पहले अप्रैल में Realme Q5i को चीन में 4GB+128GB ऑप्‍शन के साथ 1,199 युआन (लगभग 14,000 रुपये) और 6GB + 128GB वैरिएंट के लिए 1,299 युआन (लगभग 15,200 रुपये) में लॉन्च किया गया था।
 

Realme Q5x के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

Realme Q5x स्‍मार्टफोन Realme UI 3.0 के यूजर इंटरफेस के साथ Android 12 पर चलता है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5 इंच का HD+ डिस्प्ले और 400 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। फोन में 4GB रैम के साथ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 प्रोसेसर दिया गया है। Realme Q5x में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। एलईडी फ्लैश में इसमें दिया गया है। सेल्‍फी और वीडियो चैट्स के लिए फोन में 5 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा दिया गया है। 

Realme Q5x में 64 जीबी तक इंटरनल स्‍टोरेज है, जिसे एसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए फोन में डेडिकेटेड स्‍लॉट भी मिलता है। कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस के तौर पर Realme Q5x में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है। 

Realme Q5x में 5,000mAh की बैटरी है, जो 10W स्टैंडर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसकी थिकनेस 8.1mm और वजन 184 ग्राम है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 700

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.58 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Realme Q5x, Realme Q5x price, Realme Q5x specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Pro में हो सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 7,500mAh की बैटरी
  2. Honor की 14,000mAh की पावरफुल बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  3. 19000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला Pixel स्मार्टफोन
  4. Maruti Suzuki की e Vitara हुई महंगी
#ताज़ा ख़बरें
  1. कंक्रीट पर गिरने पर भी नहीं टूटेगा डिस्प्ले! इस नए फोन ने पास किए हैं मजबूती के 23 टेस्ट
  2. Samsung Galaxy S27 सीरीज में होगी Galaxy S27 Pro की एंट्री! जानें क्या होगा फोन में खास
  3. iPhone पर किसी कॉल को होल्ड पर कैसे रखें, ये है आसान तरीका
  4. Redmi K90 Ultra में होगी 8,550mAh की बैटरी, गेमिंग में दमदार परफॉर्मेंस का दावा
  5. Passport खो जाए तो क्या करें? जानें नया पासपोर्ट बनवाने का पूरा तरीका
  6. 209 किमी रेंज के साथ Monarc Tracer इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, फ्री मिल रहा हेलमेट!
  7. Motorola Edge 70 Pro+ vs iQOO 15R vs Nothing Phone 3: जानें 50 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  8. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  9. GTA 6 Pre-Order Live: भारतीय गेमर्स अब बुक कर सकते हैं गेम, जानें कितनी है कीमत
  10. 10200mAh बैटरी के साथ Moto Pad 70 Pro होने जा रहा 27 जून को लॉन्च, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.