Realme Q5 Carnival Edition फोन 12GB RAM, 5000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें खासियतें

Realme Q5 Carnival Edition में 6.6 इंच की फुल एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080x2,412 पिक्सल है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 मार्च 2024 12:48 IST
ख़ास बातें
  • Realme Q5 Carnival Edition में 6.6 इंच की फुल एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले है।
  • Realme Q5 Carnival Edition में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Realme Q5 Carnival Edition में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

Realme Q5 Carnival Edition में 50MP कैमरा है।

Photo Credit: Realme

Realme Q5 Carnival Edition चीन में लॉन्च किया गया था। अप्रैल में देश में लॉन्च किए गए Realme Q5 की तुलना में स्मार्टफोन में लगभग समान इंटरनल फीचर्स हैं। अंतर 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलने का है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.6 इंच की फुल-एचडी एलसीडी डिस्प्ले, Snapdragon 695 SoC प्रोसेसर, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 5,000mAh की बैटरी है। Realme ने भारत समेत अन्य बाजारों में स्मार्टफोन लाने का प्लान नहीं बताया है।


Realme Q5 Carnival Edition की कीमत और उपलब्धता


Realme Q5 Carnival Edition के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,399 (लगभग 28,400 रुपये) रुपये है। Realme स्मार्टफोन चीन में Realme Q5 के समान ग्लेशियर चॉपिंग वेव्स, फैंटम और रेसिंग डस्क कलर्स में खरीदने के लिए उपलब्ध है।


Realme Q5 Carnival Edition के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Realme Q5 Carnival Edition में 6.6 इंच की फुल एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080x2,412 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। स्मार्टफोन में 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है।  यह रैम एक्सटेंशन फीचर के साथ आता है जो 7GB तक स्टोरेज बढ़ा सकता है और स्टटरलेस परफॉर्मेंस के लिए रैम के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 SoC पर काम करता है। यह फोन एंड्रॉइड 12 पर बेस्ड रियलमी यूआई 3.0 पर चलता है।
Advertisement

कैमरा सेटअप के लिए Realme Q5 Carnival Edition के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। Realme Q5 कार्निवल एडिशन के कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम, 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 मिमी हेडफोन जैक शामिल हैं। इसमें एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल है। स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी है जो 60W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  5. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  6. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  7. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  8. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  9. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.