• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Realme Narzo 70 Pro 5G में AMOLED डिस्प्ले, 67W चार्जिंग के साथ होंगे ये धांसू फीचर्स, लॉन्च से पहले खुलासा

Realme Narzo 70 Pro 5G में AMOLED डिस्प्ले, 67W चार्जिंग के साथ होंगे ये धांसू फीचर्स, लॉन्च से पहले खुलासा

Realme Narzo 70 Pro 5G में कंपनी कई आकर्षक फीचर्स देने जा रही है।

Realme Narzo 70 Pro 5G में AMOLED डिस्प्ले, 67W चार्जिंग के साथ होंगे ये धांसू फीचर्स, लॉन्च से पहले खुलासा

Photo Credit: Realme

Realme Narzo 70 Pro 5G का लॉन्च 19 मार्च को होने जा रहा है।

ख़ास बातें
  • Narzo 70 Pro 5G में 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
  • फोन में Sony IMX890 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।
  • फोन में Dimensity 7050 चिपसेट दिया जा सकता है।
विज्ञापन
Realme का लेटेस्ट स्मार्टफोन भारत में Narzo 70 Pro 5G के रूप में लॉन्च होने जा रहा है। फोन 19 मार्च को लॉन्च होगा। इसके कई स्पेसिफिकेशंस कंपनी लॉन्च से पहले ही रिवील कर चुकी है। जिनमें खास फीचर्स में FHD प्लस AMOLED डिस्प्ले, 67W फास्ट चार्जिंग, Sony IMX890 कैमरा सेंसर शामिल है। कंपनी का कहना है कि इस सेंसर के साथ भारत में यह पहला स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रहा है। अब रियलमी ने इसके एक और फीचर का खुलासा कर दिया है। आइए जानते हैं इसके बारे में। 

Realme Narzo 70 Pro 5G में कंपनी कई आकर्षक फीचर्स देने जा रही है। इनमें से एक लेटेस्ट फीचर के बारे में कंपनी ने ताजा जानकारी दी है। नार्जो 70 प्रो 5जी में रेनवाटर स्मार्ट टच और एयर जेस्चर कंट्रोल फीचर होगा। Rainwater Smart Touch एक ऐसा फीचर है जिसमें फोन पता लगा लेता है कि स्क्रीन पर पानी मौजूद है। यानी कि बारिश में भी फोन इस्तेमाल किया जा सकता है। क्योंकि इस टेक्नोलॉजी की मदद से फोन स्क्रीन पर पानी की वजह से होने वाले अनचाहे टच को रोक देता है। 

इसके अलावा कंपनी इसमें एयर जेस्चर फीचर भी दे रही है। इसकी मदद से फोन को बिना टच के भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। यानी हाथ के इशारे से ही फोन को कंट्रोल किया जा सकेगा। कहा जा रहा है कि कंपनी 10 तरह के जेस्चर इसमें जोड़ने जा रही है। स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो फोन में Dimensity 7050 चिपसेट दिया जा सकता है। यह एंड्रॉयड 14 पर काम करेगा जिसके ऊपर Realme UI 5 इंटरफेस देखने को मिल सकता है। 

Narzo 70 Pro 5G में 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। संभावना है कि यह 5,000mAh की बैटरी से लैस होगा। Narzo 70 Pro 5G में 120Hz OLED पैनल बताया जा रहा है जो रेन वॉटर टच के लिए सपोर्ट करता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन के रियर में OIS सपोर्ट के साथ Sony IMX890 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। डिजाइन के मामले में Narzo 70 Pro में आर्क डिजाइन के साथ पीछे की तरफ ड्यूल टोन ग्लास पैनल है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  2. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
  3. Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
  4. Sony लाई PlayStation Plus मेंबर्स के लिए शानदार 4 गेम फ्री! ऐसे करें क्लेम
  5. Realme C100i ने दी 6,500mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ दस्तक, जानें क्या है खास
  6. नहीं थम रही मोबाइल की कीमतों में बढ़ोतरी! Realme ने 14 वेरिएंट के दाम ₹3,000 तक महंगे किए
  7. Lava Bold N4 Lite भारत में 5000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Acer ने भारत में लॉन्च किया ₹68 हजार का Swift Neo AI लैपटॉप, 32GB RAM के साथ मिलेगा 1TB SSD स्टोरेज
  9. 78 लाख छात्रों-शिक्षकों को फ्री मिलेगा हजारों रुपये वाला Adobe Express, इन 7 राज्यों से शुरू हुई पहल
  10. 50MP कैमरा वाले Poco M8x 5G की सेल शुरू, 7900mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »