10000mAh बैटरी वाला नया फोन Realme Power जल्द हो सकता है लॉन्च!

Realme Power में 6.8 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 फरवरी 2026 15:55 IST
ख़ास बातें
  • Realme Power फोन चीनी मार्केट में लॉन्च होने के करीब है
  • Realme Power में ऑक्टाकोर Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर बताया गया है।
  • रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा।

Realme की ओर से हाल ही में Realme P4 Power को मार्केट में लॉन्च किया गया था।

Photo Credit: Realme

Realme की ओर से हाल ही में Realme P4 Power को मार्केट में लॉन्च किया गया था। कंपनी का यह फोन सेग्मेंट की सबसे बड़ी बैटरी के साथ आता है। Realme P4 Power में 10001mAh की बैटरी मिलती है जो सेग्मेंट के अन्य किसी फोन में नहीं मिलती है। अब कंपनी इसी फोन को चीनी मार्केट में लॉन्च करने जा रही है। फोन का मॉनिकर बदलने वाला है। यह फोन चीनी मार्केट में Realme Power के नाम से पेश किया जा सकता है। आइए जानते हैं कैसा होगा Realme का यह नया फोन। 

Realme Power फोन चीनी मार्केट में लॉन्च होने वाला कंपनी का नया डिवाइस होगा। यह विशाल बैटरी के साथ आ सकता है। फोन को TENAA लिस्टिंग में स्पॉट (via) किया गया है जिसका मॉडल नम्बर RMX5166 मेंशन है। कथित Realme Power के स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लिस्टिंग के माध्यम से सामने आ गए हैं। Realme Power में 6.8 इंच का AMOLED डिस्प्ले होगा। फोन में 2800 × 1280 रिजॉल्यूशन देखने को मिल सकता है। यह 1.5K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करेगा। फोन में 1.07 बिलियन कलर्स का सपोर्ट होगा। 

Realme Power में ऑक्टाकोर Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर बताया गया है। साथ में 16GB तक रैम, और 1TB तक स्टोरेज का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। कैमरा के लिए रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा। साथ में 8 मेगापिक्सल का सेंसर होगा। सेल्फी कैमरा के डिटेल्स अभी तक सामने नहीं आए हैं। फोन में 9,750mAh बैटरी बताई गई है। मार्केट में कंपनी इसे 10000mAh के साथ प्रोमोट कर सकती है। 

फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर की सिक्योरिटी बताई गई है। फोन में IR ब्लास्टर का सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है। फोन के डाइमेंशन 162.26 x 76.15 x 9.08mm बताए गए हैं। इससे पता चलता है कि इसकी मोटाई 9.08mm होगी। डिवाइस का वजन 219 ग्राम बताया गया है। फोन को लेकर अभी तक कंपनी की ओर से अधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है। लेकिन जिस तरह से इसे सर्टिफिकेशंस प्राप्त हो रहे हैं, डिवाइस बहुत जल्द मार्केट में दस्तक दे सकता है। 
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim design for a big-battery smartphone
  • IP69-rated for dust and water
  • Bright HDR-certified display
  • Excellent battery life
  • Can be used as a powerbank in emergencies
  • Bad
  • 144Hz refresh rate only works with two apps
  • Single bottom-firing speaker
  • Gets hot when recording 60 fps video
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7400 अल्ट्रा

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

10,001 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16, iQOO Neo 12 में मिल सकता है 185Hz तक के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले 
  2. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  3. Infinix Hot 70 Pro 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर्स के होंगे ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
  2. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  3. Apple Watch ने बचाई एथलीट की जान! इस फीचर में दिखे गंभीर बिमारी के संकेत, समय रहते हुआ इलाज
  4. TATA सीधे सैटेलाइट से प्रदान करेगा आपके मोबाइल में इंटरनेट, जानें क्या है D2D सर्विस?
  5. Mahindra ने लॉन्च किया XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV का 6 सीटर वर्जन, जानें प्राइस, फीचर्स
  6. GST के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, घर बैठे हो जाएगा सारा काम
  7. Jio-Airtel के बाद अब BSNL भी जेब पर पड़ेगा भारी? महंगा हुआ ये वाला रिचार्ज प्लान
  8. Ai+ स्मार्टफोन हुए ₹2000 तक महंगे, जानें क्या है वजह?
  9. Tecno Pova 8 Pro 5G Sale: 6500mAh बैटरी और 512GB स्टोरेज वाले फोन की सेल शुरू, मिल रहा है ₹3 हजार का डिस्काउंट
  10. रोबोट बना रफ्तार का शिकार! तेज दौड़ते-दौड़ते दीवार से टकराया, यहां देखें वायरल वीडियो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.