Realme X3 Pro हो सकता है जबरदस्त चार्जिंग सपोर्ट से लैस, मिला सर्टिफिकेशन

मॉडल नंबर RMX2170 वाले फोन को 3 अगस्त को TUV Rheinland सर्टिफिकेशन मिला है और इसमें फोन में 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ डुअल-बैटरी शामिल होने की जानकारी मिली है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 5 अगस्त 2020 11:40 IST
ख़ास बातें
  • RMX2170 मॉडल नंबर के साथ दिखाई दिया एक नया रियलमी फोन
  • Realme X3 Pro होने की अटकलें लगाई गई
  • इससे पहले RMX2121 मॉडल नंबर के साथ जोड़ा जा चुका है नाम

Realme X3 Pro को पहले RMX2121 के साथ जोड़ा जा चुका है

Realme X3 Pro को कथित तौर पर TUV Rheinland सर्टिफिकेशन मिला है और उपलब्ध डॉक्युमेंट्स से पता चलता है कि फोन 65W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आने वाला है। RMX2170 मॉडल नंबर वाले फोन को डुअल बैटरी यूनिट से लैस देखा गया है और इनमें से एक बैटरी की क्षमता 2,250mAh है। RMX2170 मॉडल नंबर वाला फोन कथित तौर पर अन्य सर्टिफिकेशन प्लेटफार्मों पर भी देखा जा चुका है। दिलचस्प बात यह है कि अब तक मॉडल नंबर RMX2121 वाले फोन को Realme X3 Pro के रूप में पेश किया गया था।

Nashville Chatter की एक रिपोर्ट के अनुसार, मॉडल नंबर RMX2170 वाले फोन को 3 अगस्त को TUV Rheinland सर्टिफिकेशन मिला है और इसमें फोन में 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ डुअल-बैटरी शामिल होने की जानकारी मिली है। अब तक कंपनी ने केवल Realme X50 Pro और Realme X2 Pro फोन के साथ 65W फास्ट चार्ज सपोर्ट दिया है। इसलिए, ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि यह नया मॉडल नंबर Realme X3 Pro फ्लैगशिप फोन है।

Gizmochina की एक रिपोर्ट के मुताबिक, RMX2170 मॉडल नंबर वाला फोन पहले जुलाई में यूरेशियन इकोनॉमिक कमीशन (EEC) और वाई-फाई अलायंस प्लेटफॉर्म पर सामने आ चुका है। पहली रिपोर्ट में बताया गया था कि यह फोन एंड्रॉयड 10 पर चलेगा। इसी जानकारी वाला एक अन्य फोन जून में टीयूवी रीनलैंड जापान के डेटाबेस पर भी देखा गया था।

नई जानकारी थोड़ा आश्चर्यचकित करती है, क्योंकि अब तक हमें कई रिपोर्ट मिल चुकी है कि मॉडल नंबर RMX2121 वाला एक रियलमी फोन Realme X3 Pro हो सकता है। वास्तव में, Realme RMX2121 की 3C लिस्टिंग को पिछले महीने 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ देखा गया था, जिसे Gizmochina ने रिपोर्ट किया था।
Advertisement

इसके अलावा, RMX2121 मॉडल नंबर वाला फोन TENAA पर भी देखा जा चुका है। लिस्टिंग से फोन की बैटरी 2,200mAh होने का पता चला था, जो रियलमी एक्स2 प्रो की तरह डुअल-सेल बैटरी की तरफ इशारा करती थी। जैसा कि हमन बताया कि मॉडल नंबर RMX2170 वाला फोन भी डुअल-सेल बैटरी से लैस है।
Advertisement

यह अटकलों को एक नई दिशा देता है। Nashville Chatter की रिपोर्ट के अनुसार, RMX2121 मॉडल नंबर वाला फोन Realme V5 Pro के रूप में लॉन्च हो सकता है। हालांकि इन मॉडल नंबर और नामों की अटकलों के जाल में हम आपको इन सब जानकारियों को फिलहाल केवल लीक्स समझने की सलाह देंगे। हम उम्मीद करते हैं कि कंपनी की ओर से जल्द स्मार्टफोन के टीज़र आने शुरू हो जाएंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme X3 Pro
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  8. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का नया AC लॉन्च, कीमत Kia Seltos से भी ज्यादा, जानें आखिर क्या है खास
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  8. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  9. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  10. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.