6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ Realme Pad X लॉन्च, आईपैड जैसे लुक वाले टैबलेट में मिलेंगे एडवांस फीचर्स

Realme Pad X में 11 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है जिसका 2K रेजोल्यूशन और 16.7 मिलियन कलर्स हैं। प्रोसेसर की बात की जाए तो इस टैबलेट में Qualcomm Snapdragon 695 SoC प्रोसेसर दिया गया है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 26 मई 2022 15:47 IST
ख़ास बातें
  • Realme Pad X में 11 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Realme Pad X में Qualcomm Snapdragon 695 SoC प्रोसेसर दिया गया है।
  • Realme Pad X के 4GB + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत लगभग 14,975 रुपये है।

Realme Pad X में 11 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Realme

Realme ने आखिरकार चीन में आज अपना नया टैबलेट Realme Pad X लॉन्च कर दिया है। यह नया टैबलेट अब तक कंपनी द्वारा लॉन्च किया गया सबसे ज्यादा एडवांस टैबलेट है। डिजाइन की बात करें तो Realme Pad X में सामान्य Realme Pad और Realme Pad Mini के मुकाबले बेहतर डिजाइन है। यह नया टैबलेट बेहतर फीचर्स के साथ आया है। आइए इस नए टैबलेट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानते हैं।
 

Realme Pad X के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Realme Pad X में 11 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है जिसका 2K रेजोल्यूशन और 16.7 मिलियन कलर्स हैं। प्रोसेसर की बात की जाए तो इस टैबलेट में Qualcomm Snapdragon 695 SoC प्रोसेसर दिया गया है जो कि सिर्फ WiFi ओनली वर्जन में आता है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह टैबलेट एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड Realme UI 3.0 पर काम करता है। सॉफ्टवेयर फीचर्स के तौर पर इसमें PC कनेक्ट, स्पिल्ट व्यू, Apple का सेंटर स्टेज लाइक फंक्शनेलिटी जैसा फ्रंट कैमरा पर मिलता है। साउंड सिस्टम की बात करें तो इसमें क्वाड स्पीकर्स दिए गए हैं जो कि Dolby Atmos और Hi-रेज ऑडियो को सपोर्ट करते हैं। कैमरा की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है और 105 डिग्री फ्रंट फेसिंग फ्रंट कैमरा दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 8,340mAh की बैटरी दी गई है जो कि एक बार चार्ज होकर 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है।
 

Realme Pad X की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात करें तो Realme Pad X के 4GB + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ¥1,299 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से लगभग 14,975 रुपये है।
Advertisement
वहीं इसके 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ¥1,599 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 18,389 रुपये है।

वहीं Magnetic Stylus की कीमत ¥499 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से लगभग 5,741 रुपये है।
Advertisement
Smart Keyboard की कीमत ¥399 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 4,577 रुपये है।
Folio Case कीम कीमत ¥99 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से लगभग 1,163 रुपये है।

उपलब्धता की बात करें तो इस टैबलेट के प्री ऑर्डर आज 4 PM CST से शुरू होगी। पहली सेल 31 मई को 8 PM CST पर शुरू होगी।
Advertisement


 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Big display
  • Excellent battery life
  • Capable performance unit
  • Clean, feature-rich software
  • Bad
  • 5G variants are expensive
  • Disappointing camera performance
  • No headphone jack
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

11.00 इंच

प्रोसेसर

यूनिसोक T616

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

1200x2000 पिक्सल

रैम

4 जीबी

ओएस

Android

स्टोरेज

64 जीबी

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

8340 एमएएच

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  4. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  7. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  8. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.