7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Realme P4x लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Realme ने आज भारतीय बाजार में P सीरीज में नया स्मार्टफोन Realme P4x लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 दिसंबर 2025 12:58 IST
ख़ास बातें
  • Realme P4x में 6.72 इंच की FHD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Realme P4x में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Realme P4x में 7000mAh की बैटरी दी गई है।

Realme P4x में 50 मेगापिक्सल कैमरा है।

Photo Credit: Realme

Realme ने आज भारतीय बाजार में P सीरीज में नया स्मार्टफोन Realme P4x लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में 7000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्ट्रा 5जी चिपसेट से लैस है। इस फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली अल्ट्रा स्मूथ डिस्प्ले दी गई है। यहां हम आपको Realme P4x के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Realme P4x Price

Realme P4x के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,499 रुपये, 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इस फोन की बिक्री रियलमी की आधिकारिक साइट, ई-कॉमर्स साइट और रिटेल स्टोर्स पर होगी। इस फोन को मैट सिल्वर, लेक ग्रीन और एलीगेंट पिंक में खरीदा जा सकता है।

Advertisement

Realme P4x Features, Specifications

Realme P4x में 6.72 इंच की FHD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2400 पिक्सल, 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस और 144Hz रिफ्रेश रेट है। इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्ट्रा 5जी प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन 7000mAh की बैटरी से लैस है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 165.85 मिमी, चौड़ाई 75.95 मिमी, मोटाई 8.39 मिमी, और वजन 208 ग्राम है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो P4x के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी एआई कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस फोन में 6GB/8GB RAM और 128GB/256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। इस स्मार्टफोन में एयरोस्पेस इंस्पायर्ड डिजाइन है, जो मॉडर्न लुक के लिए स्टाइल और एर्गोनॉमिक्स के साथ आता है।

Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Appealing design
  • Strong performance
  • Lasting battery life
  • Good thermals
  • UFS 3.1 storage
  • Bad
  • Average cameras
  • Inconsistent refresh rate implementation
  • Noticeable bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.72 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

7000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.