realme P3 Pro होगा भारत में 18 फरवरी को लॉन्‍च, 6000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग!

रियलमी का नया स्‍मार्टफाेन realme P3 Pro भारत में 18 फरवरी को लॉन्‍च किया जाएगा। दावा है कि यह अपने प्राइस सेगमेंट में लॉन्‍च होने वाला पहला फोन होगा, जिसमें Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 6 फरवरी 2025 15:38 IST
ख़ास बातें
  • realme P3 Pro इसी महीने होगा भारत में लॉन्‍च
  • 6000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी फोन में
  • 80W की फास्‍ट चार्जिंग को करता है सपोर्ट

फोन में 6 हजार एमएएच की बैटरी दी जाएगी, जो 80W की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

realme P3 Pro Launch : रियलमी का नया स्‍मार्टफाेन realme P3 Pro भारत में 18 फरवरी को लॉन्‍च किया जाएगा। दावा है कि यह अपने प्राइस सेगमेंट में लॉन्‍च होने वाला पहला फोन होगा, जिसमें Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर है। realme P3 Pro की चर्चा कई दिनों से थी। कुछ टीजर्स भी सामने आए थे। आखिरकार कंपनी ने फोन की लॉन्‍च डेट का ऐलान कर दिया। यह भी खुलासा किया गया है कि यह सेगमेंट में पहला फोन होगा, जिसमें क्‍वाड-कर्व्‍ड ऐजफ्लो डिस्‍प्‍ले दिया जाएगा।  

रिपोर्ट्स के अनुसार, realme P3 Pro में मिलने वाला Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर एक एडवांस चिपसेट है। इसे 4nm TSMC प्रोसेस पर बनाया गया है। सीपीयू परफॉर्मेंस को य‍ह चिपसेट 20 फीसदी बेहतर बनाता है। जीपीयू क्षमताओं में भी 40 फीसदी का इजाफा करता है। दावा है कि इस चिपसेट के जरिए फोन, स्‍मूद मल्‍टीटास्किंग ऑफर करता है। ऐप भी तेजी से लॉन्‍च होते हैं।   
Advertisement

फोन में 6 हजार एमएएच की बैटरी दी जाएगी, जो 80W की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। दावा है कि realme P3 Pro में GT बूस्‍ट टेक्‍नॉलजी होगी। उसे क्राफ्टन के साथ मिलकर डेवलप किया गया है। इससे  BGMI खेलने वालों को बेहतरीन एक्‍सपीरियंस मिलेगा। फोन को realme.com के अलावा फ्लिपकार्ट से भी लिया जा सकेगा। 

Realme P3 Pro 5G में 1080 x 2392 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.77 इंच का OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 4500 निट्स होगी। इसका स्क्रीन टू बॉडी रेशियो लगभग 90.9% है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 पर काम कर सकता है। अन्य फीचर्स में स्टीरियो स्पीकर, ब्लूटूथ 5.4, वाई-फाई 6, एनएफसी और यूएसबी-सी 2.0 शामिल हो सकते हैं। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68/IP69 रेटिंग से लैस हो सकता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  2. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  2. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  3. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  4. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  5. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  6. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  7. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  8. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  9. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  10. आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.