Realme P3 Pro के लॉन्च से पहले Rs 4,000 तक सस्ता मिल रहा है P2 Pro स्मार्टफोन, यहां जानें पूरा ऑफर

बैंक ऑफर Realme P2 Pro के तीनों वेरिएंट्स की इफेक्टिव कीमत को क्रमश: 17,999 रुपये, 19,999 रुपये और 22,999 रुपये पर ले आते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 4 फरवरी 2025 20:07 IST
ख़ास बातें
  • Flipkart पर P2 Pro के बेस वेरिएंट को 19,999 रुपये में लिस्ट किया गया है
  • इसके सभी वेरिएंट्स पर 2,000 रुपये की छूट है
  • बैंक कार्ड के जरिए खरीदारी पर 2,000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलेगा

Photo Credit: Realme

Realme P3 सीरीज भारत में जल्द लॉन्च होने वाली है। कंपनी ने हाल ही में P3 Pro मॉडल को टीज भी किया है, जो पुष्टि करता है कि Realme P2 Pro का सक्सेसर भी इस सीरीज में शामिल होगा। यूं तो अभी तक लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन इसके भारत में कदम रखने से पहले ग्राहकों के पास Realme P2 Pro को सस्ती कीमत पर खरीदने का मौका है। स्मार्टफोन को पिछले साल सितंबर में भारत में लॉन्च किया गया था और अब यह अपने लॉन्च प्राइस से 2,000 रुपये कम कीमत में बेचा जा रहा है। इतना ही नहीं, कुछ अन्य ऑफर्स का फायदा उठाकर इसे और कम कीमत में खरीदा जा सकता है। Realme P2 Pro में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.7-इंच AMOLED डिस्प्ले है। फोन Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर पर काम करता है और 5200mAh बैटरी से लैस है। नीचे हम Realme P3 Pro की डील के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Realme P2 Pro deal on Flipkart

Flipkart पर Realme P2 Pro के बेस 8GB रैम और 128GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन को 19,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, जो इसके लॉन्च प्राइस (21,999 रुपये) से 2,000 रुपये कम है। वहीं, इसी प्रकार इसके 12GB + 256GB और 12GB + 512GB वेरिएंट को क्रमश: 21,999 रुपये और 24,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। कीमत में छूट के साथ बैंक ऑफर भी दिया जा रहा है, जिसके तहत यदि ग्राहक किसी भी क्रेडिट या डेबिट कार्ड के जरिए इसे खरीदते हैं, तो उन्हें फ्लैट 2,000 रुपये की एक्स्ट्रा छूट मिलेगी।
Advertisement

बैंक ऑफर तीनों वेरिएंट्स की इफेक्टिव कीमत को क्रमश: 17,999 रुपये, 19,999 रुपये और 22,999 रुपये पर ले आते हैं। सितंबर, 2024 में लॉन्च हुए स्मार्टफोन पर करीब 4,000 रुपये का डिस्काउंट अच्छी डील प्रतीत होती है। Realme P2 Pro ईगल ग्रे और पैरट ग्रीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। Flipkart पर इसे 774 रुपये प्रति माह से शुरू होने वाले EMI ऑप्शन पर भी खरीदा जा सकता है। इसके अलावा, यदि ग्राहक अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करता है, तो उसे 21,999 रुपये तक की छूट मिल सकती है।
 

Realme P2 Pro specifications

Realme P2 Pro 5G में 6.7 इंच की फुल HD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2412×1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 2000Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट, 2160Hz PWM डिमिंग, 100% DCI-P3 कलर सरगम, 2000 निट्स पीक ब्राइटनेस तक है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7आई प्रोटेक्शन के साथ आती है। IP65 रेटिंग वाले इस स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस फोन में एड्रेनो 710 जीपीयू के साथ ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 7एस जेन 2 प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन 8GB / 12GB LPDDR4X RAM के साथ 128GB / 256GB / 512GB UFS 3.1 स्टोरेज से लैस है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड रियलमी यूआई 5.0 पर काम करता है।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में f/1.88 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.45 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो फोन की लंबाई 161.34 मिमी, चौड़ाई 73.91 मिमी, मोटाई 8.21 मिमी और वजन 180 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2, ड्यूल-फ्रीक्वेंसी जीपीएस/ग्लोनास/बीडौ, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। इस फोन में 80W फास्ट चार्जिंग के साथ 5200mAh की बैटरी दी गी है। ऑडियो सेटअप के लिए इसमें स्टीरियो स्पीकर, डॉल्बी एटमॉस और हाई-रेज ऑडियो शामिल है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 2

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  3. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  4. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  5. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  6. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  7. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  8. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  9. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  10. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.