6GB रैम, 5,000mAh बैटरी वाले Realme P1 5G को खरीदें Rs 2 हजार सस्ता, यहां मिलेगी डील

कुछ मुख्य बैंक कार्ड के जरिए इसे खरीदने पर 2,000 रुपये की छूट मिलेगी, जिसके बाद इनकी कीमत क्रमश: 12,999 रुपये और 13,999 रुपये हो जाएगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 8 जनवरी 2025 20:51 IST
ख़ास बातें
  • Realme P1 5G पर सीमित समय के लिए सस्ती कीमत पर खरीदा जा सकता है
  • realme.com और Flipkat पर फोन पर डील मिल रही है
  • 6GB+128GB व 8GB+128GB वेरिएंट पर बैंक ऑफर के जरिए मिल रही है छूट

Photo Credit: Realme

Realme P1 5G को 2,000 रुपये सस्ता खरीदने का मौका दिया जा रहा है। सीमित समय के लिए चलाया जा रहा यह ऑफर स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत को 12,999 रुपये पर ले आता है। फोन को पिछले साल अप्रैल में लॉन्च किया गया था। इसमें 6.67 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 2,000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। फोन MediaTek Dimensity 7050 चिपसेट पर काम करता है और रेनवॉटर टच टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इस टेक्नोलॉजी के चलते यूजर्स गीले हाथों या बारिश में भी फोन को आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं।

Realme P1 5G पर सीमित समय के लिए सस्ती कीमत पर खरीदा जा सकता है। यूं तो स्मार्टफोन को लॉन्च प्राइस पर ही लिस्ट किया गया है, लेकिन बैंक ऑफर के जरिए इसे 2,000 रुपये कम कीमत पर खरीदने का मौका है। realme.com और Flipkat पर फोन के 6GB+128GB व 8GB+128GB रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन को क्रमश: 14,999 रुपये और 15,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। हालांकि, कुछ मुख्य बैंक कार्ड के जरिए इसे खरीदने पर 2,000 रुपये की छूट मिलेगी, जिसके बाद इनकी कीमत क्रमश: 12,999 रुपये और 13,999 रुपये हो जाएगी। बता दें कि फोन का एक और टॉप-ऑफ-द-लाइन वेरिएंट है, जो अपने लॉन्च प्राइस, यानी 18,999 रुपये में लिस्टेड है।
Advertisement
 

Realme P1 5G Specifications

Realme P1 5G में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2,400 x 1,080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 2,000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इसमें MediaTek Dimensity 7050 प्रोसेसर दिया गया है। पैनल रेनवॉटर टच फीचर का भी सपोर्ट करता है जिससे यूजर्स गीले हाथों या बारिश में भी फोन का इस्तेमाल कर सकते हैं। P1 5G में 8GB RAM और 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है। यह एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड Realme UI 5.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Realme P1 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 45W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है। यह स्मार्टफोन धूल और छींटों से बचाव के लिए IP54 रेटिंग के साथ है। यह स्मार्टफोन Phoenix Red और Peacock Green कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाफाई 802.11 a/b/g/n/ac, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी 2.0 पोर्ट से लैस है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent performance at this price point
  • Good AMOLED screen
  • Optimised software
  • Reliable battery life
  • IP54 rating
  • Bad
  • Average camera performance
  • Preloaded bloatware (can be uninstalled)
  • System notification spam
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  4. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  5. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  6. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  7. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  2. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  3. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
  5. Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खबरें
  6. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  8. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  10. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.