Realme Neo 7 SE देगा Redmi Turbo 4 को टक्कर, मिलेगा Dimensity 8400 प्रोसेसर

MediaTek ने कल MediaTek Dimensity 8400 चिपसेट पेश किया।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 दिसंबर 2024 13:24 IST
ख़ास बातें
  • MediaTek ने कल MediaTek Dimensity 8400 चिपसेट पेश किया।
  • Realme ने पुष्टि की है कि Dimensity 8400 पर बेस्ड स्मार्टफोन पेश करेगाा।
  • Dimensity 8400 वाला नया रियलमी फोन Neo सीरीज से संबंधित हो सकता है।

Realme Neo7 में 6.78 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Realme

MediaTek ने कल MediaTek Dimensity 8400 चिपसेट पेश किया, जो कि सब फ्लैगशिप फोन को पावर देने के लिए तैयार किया गया प्रोसेसर है। Redmi पहला ब्रांड था जिसने कंफर्म किया किया था कि जनवरी, 2025 में आने वाला आगामी Redmi Turbo 4 फोन Dimensity 8400 चिपसेट से लैस होगा। वहीं Realme ने पुष्टि की है कि वह Dimensity 8400 पर बेस्ड स्मार्टफोन की भी घोषणा करेगा। आइए आगामी Realme स्मार्टफोन के बारे में जानते हैं।


Realme Neo 7 SE जल्द देगा दस्तक


Advertisement
पोस्ट से पुष्टि हुई है कि Realme बाजार में Dimensity 8400 वाला एक फोन पेश करेगा। हालांकि, फोन के नाम का खुलासा नहीं किया है। इसकी स्थिति के आधार पर डाइमेंशिटी 8400 वाला नया रियलमी फोन Neo सीरीज से संबंधित होने की संभावना है। टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन का दावा है कि आगामी Realme Neo 7 SE में मीडियाटेक डाइमेंशिटी 8400 प्रोसेसर दिया जाएगा। नए प्रोसेसर के शामिल होने से पता चला है कि Neo 7 SE चीन में Redmi Turbo 4 को टक्कर देगा।

रिपोर्ट्स के अनुसार, Turbo 4 को ग्लोबल मार्केट में Poco X7 के नाम से रीब्रांड किया जाएगा। आपको बता दें कि Realme GT Neo 6 SE को ग्लोबल स्तर पर Realme GT 6T के तौर पर रीब्रांड किया गया था। इसलिए, यह संभावना है कि Realme Neo 7 SE को चीन के अलावा अन्य मार्केट में Realme GT 7T के तौर पर रीबैज किया जा सकता है।
Advertisement

जहां तक ​​चिप की बात है तो 4nm डाइमेंशिटी 8400 में 1× 3.25GHz Cortex-A725, 3× 3.0GHz Cortex-A725 और 4× 2.1GHz Cortex-A725 कोर शामिल हैं। ग्राफिक्स के लिए यह 1300MHz पर चलने वाले इम्मोर्टलिस-G720 MC7 GPU से लैस है। आपको बता दें कि हाल ही में लॉन्च हुए Realme Neo 7 में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। ऐसे में संभावना है कि Neo 7 SE में 6,000mAh से 7,000Ah की बैटरी मिल सकती है। यह फोन जनवरी 2025 में चीन में पेश किया जाएगा, इससे पहले इससे संबंधित अन्य जानकारी भी सामने आ सकती हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  2. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  4. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  5. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  6. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  2. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  3. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  4. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  6. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  8. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  9. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  10. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.