Realme Narzo N55 अप्रैल में लेगा एंट्री, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ

Realme कथित तौर पर Realme Narzo N55 पर काम कर रही है। एक नई रिपोर्ट से इस स्मार्टफोन के स्टोरेज ऑप्शंस और कलर वेरिएंट का भी खुलासा हुआ है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 29 मार्च 2023 09:55 IST
ख़ास बातें
  • Realme कथित तौर पर Realme Narzo N55 पर काम कर रही है।
  • Realme ने भारत में एक नए एन-सीरीज फोन के लॉन्च का टीजर जारी किया है।
  • Realme Narzo N55, Prime Black और Prime Blue कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगा।

Realme N सीरीज स्मार्टफोन पर काम कर रही है।

Photo Credit: Realme/Twitter

Realme कथित तौर पर Realme Narzo N55 पर काम कर रही है। Realme ने हाल ही में कई नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं, जिसमें Realme GT Neo 5 और Realme C55 शामिल हैं। हालांकि हाल ही में कोई बजट स्मार्टफोन लॉन्च नहीं किया गया है। मगर अब अफवाहें हैं कि चीनी टेक दिग्गज कथित तौर पर Narzo N55 स्मार्टफोन को लेकर आने वाली है जो कि अप्रैल में लॉन्च हो सकता है। एक नई रिपोर्ट से इस स्मार्टफोन के स्टोरेज ऑप्शंस और कलर वेरिएंट का भी खुलासा हुआ है। आइए आगामी Realme Narzo N55 के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Realme ने हाल ही में भारत में एक नए एन-सीरीज फोन के लॉन्च का टीजर जारी किया है। N ब्रांडिंग से एक आगामी Narzo सीरीज फोन का सुझाव मिलता है। वहीं हाल ही में 91Mobiles की रिपोर्ट से इसकी पुष्टि हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, Realme अप्रैल के मध्य में भारतीय बाजार में Narzo N55 को पेश करने के लिए तैयार है। हालांकि अभी तक कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं हुई है और न ही सटीक लॉन्च तारीख का पता चला है।

रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि आगामी Realme Narzo N55 बिक्री के लिए Prime Black और Prime Blue कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगा। यह फोन कई स्टोरेज ऑप्शंस में आएगा। इसके एंट्री लेवल वर्जन में 4GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी। वहीं दूसरे वेरिएंट 4GB RAM और 128GB स्टोरेज दी जाएगी। तीसरे वर्जन में 6GB RAM और 64GB या 128GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलेगा। सबसे आखिर और हाई एंड वर्जन को 8GB RAM और 128GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जाएगा। Realme Narzo N55 के बारे में अन्य जानकारी का खुलासा फिलहाल नहीं हुआ है। रियलमी का यह मिड रेंज फोन एक बेहतर प्रोसेसर और बड़ी डिस्प्ले के साथ दस्तक दे सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco M8x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  2. Tecno Pova 8 Pro 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ रियर में भी डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी!
  3. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  4. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात
  2. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  3. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. President Murmu Address Live: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश कुछ ही देर में, ऐसे देखें LIVE
  5. Redmi Turbo 5 हो गया ₹6 हजार महंगा! 8GB रैम वेरिएंट अब इतने में खरीदें
  6. Poco M8x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  7. Vivo ला रही नया बजट फोन? Vivo Y6k यहां हुआ स्पॉट
  8. itel ने लॉन्च कर दी नई वॉशिंग मशीन, सिर्फ 9,999 से शुरू कीमत, जानें फीचर्स
  9. Independence Day 2026: लाल किले पर झंडा फहराना या तिरंगे की ड्रेस, AI के जरिए सब होगा मुमकिन, जानें कैसे
  10. Latest OTT Release This Week: निब्बा-निब्बी, दि ट्रेटर्स सीजन 2, कॉकटेल 2, आखिरी सवाल जैसी मजेदार फिल्में देखें यहां
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.