• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Realme Narzo N55 Battery Details: 29 मिनट में 50 पर्सेंट चार्ज होगा रियलमी फोन, 12 अप्रैल को होगा लॉन्च

Realme Narzo N55 Battery Details: 29 मिनट में 50 पर्सेंट चार्ज होगा रियलमी फोन, 12 अप्रैल को होगा लॉन्च

Reame Narzo N55 के Amazon प्रोडक्ट पेज पर शेयर की गई डिटेल्स के अनुसार, फोन 33W SUPERVOOC वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करेगा।

Realme Narzo N55 Battery Details: 29 मिनट में 50 पर्सेंट चार्ज होगा रियलमी फोन, 12 अप्रैल को होगा लॉन्च

Photo Credit: Flipkart

Reame Narzo N55

ख़ास बातें
  • Realme भारत में Realme Narzo N55 को 12 अप्रैल को लॉन्च करने वाली है।
  • Realme Narzo N55 फोन 33W SUPERVOOC वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करेगा।
  • Realme Narzo N55 प्राइम ब्लू कलर में उपलब्ध हो सकता है।
विज्ञापन
Realme भारत में Realme Narzo N55 को 12 अप्रैल को लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने Amazon पर एक लैंडिंग पेज के जरिए लॉन्चिंग को कंफर्म किया है। अब कंपनी ने फोन की चार्जिंग स्पीड सपोर्ट का खुलासा किया है। आगामी स्मार्टफोन को अपने प्राइस सेगमेंट में सबसे तेज चार्जिंग वाला फोन बताया जा रहा है। हालांकि कंपनी ने बैटरी कैपेसिटी का खुलासा नहीं किया है, लेकिन फोन सिर्फ 29 मिनट में 50 प्रतिशत चार्ज हो सकता है। इसके अलावा फोन के डिजाइन और कुछ स्पेसिफिकेशंस का भी खुलासा किया गया है। आइए Realme Narzo N55 के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Reame Narzo N55 के Amazon प्रोडक्ट पेज पर शेयर की गई डिटेल्स के अनुसार, फोन 33W SUPERVOOC वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करेगा। यह अपने प्राइस सेगमेंट में सबसे तेज चार्जिंग वाला फोन होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि फोन की बैटरी कैपेसिटी का खुलासा होना बाकी है। ऐसा बताया जा रहा है कि यह सिर्फ 29 मिनट में 50 प्रतिशत चार्ज होगा। यह एक यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट का सपोर्ट करेगा।

इसके अलावा Realme Narzo N55 प्राइम ब्लू कलर में उपलब्ध हो सकता है। फोन के बैक पैनल में टॉप पर बाईं ओर वर्टिकल दो सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल नजर आ रहे हैं, उनके साइड में एक सर्कुलर रेकटेंगुलर एलईडी फ्लैश पैनल है। वहीं रियर में Narzo की ब्रांडिंग भी मिलेगी। वॉल्यूम बटन और पावर बटन को फोन के दाईं ओर कॉर्नर पर स्थित होंगे।

यह फोन अपने सेगमेंट में सबसे स्लिम बताया जा रहा है, जिसकी मोटाई 7.89mm होगी। हालांकि कंपनी ने अभी इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है। फोन 12 अप्रैल को लॉन्च किय जाएगा। इनके अलावा प्रोडक्ट पेज पर किसी और तरह की जानकारी साझा नहीं की गई है। हालांकि एक पुरानी रिपोर्ट से पता चला था कि Realme Narzo N55 एक प्राइम ब्लैक कलर में भी उपलब्ध होगा। यह फोन 4GB RAM + 64GB स्टोरेज, 4GB + 128GB, 6GB + 64GB और 6GB + 128GB स्टोरेज मॉडल में उपलब्ध होगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »