Realme Narzo 80 Lite 4G हुआ 6300mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Realme ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Realme Narzo 80 Lite 4G लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 जुलाई 2025 14:52 IST
ख़ास बातें
  • Realme Narzo 80 Lite 4G में 6.67 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Realme Narzo 80 Lite 4G में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Realme Narzo 80 Lite 4G में 6300mAh की बैटरी दी गई है।

Realme Narzo 80 Lite 4G में 6.67 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले है।

Photo Credit: Realme

Realme ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Realme Narzo 80 Lite 4G लॉन्च कर दिया है। इसमें 6.67 इंच की HD+ 120Hz LCD डिस्प्ले, Unisoc T7250 ऑक्टा कोर प्रोसेसर और 4GB RAM दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर काम करता है। इस फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन में 6300mAh की बैटरी दी गई है। यहां हम आपको Realme Narzo 80 Lite 4G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Realme Narzo 80 Lite 4G Price in India

Realme Narzo 80 Lite 4G के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,299 रुपये है, लेकिन 700 रुपये वाउचर या 500 रुपये वाउचर और 200 रुपये बैंक ऑफर के बाद 6,599 रुपये हो जाएगी। 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,299 रुपये है, लेकिन समान ऑफर के बाद कीमत 7,599 रुपये हो जाएगी। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट Amazon और रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसकी फ्लैश सेल 28 जुलाई को शुरू होगी और पहली सेल 31 जुलाई को शुरू होगी। यह स्मार्टफोन ऑब्सडियन ब्लैक और बीच गोल्ड कलर में उपलब्ध है।

Realme Narzo 80 Lite 4G Specifications

Realme Narzo 80 Lite 4G में 6.67 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720×1600 पिक्सल और 90Hz रिफ्रेश रेट  है। इस फोन में 1.8 GHz ऑक्टा कोर UNISOC T7250 12nm प्रोसेसर के साथ Mali-G57 MP1 GPU दिया गया है। इस फोन में 4GB LPDDR4X RAM और 64GB / 128GB स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 पर काम करता है। इस फोन में 6300mAh की बैटरी दी गई है जो कि 15W फास्ट चार्जिंग और 6W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Narzo 80 Lite 4G के रियर में f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी Omnivision OV13B कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का SC520CS फ्रंट कैमरा दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 167.2 मिमी, चौड़ाई 76.6 मिमी, मोटाई 7.94 मिमी और वजन 201 ग्राम है। इस फोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP54 रेटिंग दी गई है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल 4G VoLTE, 3.5 मिमी ऑडियो जैक, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco M8 Power vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें ₹30000 में कौन सा है बेस्ट?
  2. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,050mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला स्थान बरकरार, जुलाई में बेची 52,000 से ज्यादा यूनिट्स
  3. एडवांस हार्डवेयर का पिटारा, फिर भी दुनिया का सबसे हल्का लैपटॉप! लॉन्च हुआ Huawei MateBook Pro S
  4. Oppo F35 Pro में हो सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
  7. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. Zebronics ने 160W साउंड, 2 वायरलेस माइक्रोफोन और RGB लाइट्स के साथ पेश किया पार्टी स्पीकर, जानें कीमत
  9. Realme 16x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी
  10. Apple ने भारत में सिर्फ 9 आईफोन बेचकर कमाया 28 फोन जितना पैसा, जानें कैसे?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.