Realme Narzo 70 Turbo 5G पर 3000 रुपये डिस्काउंट, अब सिर्फ 12,998 रुपये में उपलब्ध

Realme Narzo 70 Turbo 5G डिस्काउंट के साथ बेहतरीन फीचर्स और 5G चिपसेट प्रदान करता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 7 फरवरी 2025 21:26 IST
ख़ास बातें
  • Realme Narzo 70 Turbo 5G में 6.67 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
  • Realme Narzo 70 Turbo 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Realme Narzo 70 Turbo 5G में 5000mAh की बैटरी दी गई है।

Realme Narzo 70 Turbo 5G में 6.67 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Realme

Realme अपने फैंस के लिए शानदार डील लेकर आया है। अगर आप Realme Narzo 70 Turbo 5G स्मार्टफोन लेने का सोच रहे हैं, तो कंपनी यूजर्स के लिए एक बेहतरीन डील लेकर आई है। इस फोन को अब 13,998 रुपये में खरीदा जा सकता है। Realme के इस फोन पर 3000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। यूजर्स इस डिस्काउंट कूपन को लिस्टिंग पेज से इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा, कई बैंक्स इस फोन पर कई अतिरिक्त डिस्काउंट भी ऑफर कर रहे हैं। 

अगर आपके पास बैंक ऑफ बड़ौदा, फेडरल बैंक या एचएसबीसी बैंक का क्रेडिट कार्ड है, तो आपको अतिरिक्त 7.5 प्रतिशत का डिस्काउंट (1000 रुपये) तक मिल सकता है। यह डिस्काउंट 3000 रुपये के कूपन के अतिरिक्त मिल रहा है, जिससे फोन की फाइनल कीमत 12,998 रुपये तक कम हो जाती है। हालांकि, इच्छुक ग्राहकों के लिए Amazon ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत का डिस्काउंट भी मिल रहा है।


Advertisement
Realme Narzo 70 Turbo 5G Specifications


Realme Narzo 70 Turbo 5G में 6.67 इंच की डिस्प्ले दी गई है,  जिसका 92.65 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 120Hz रिफ्रेश रेट है। Narzo 70 Turbo 5G स्मार्टफोन में पावरफुल डाइमेंसिटी 7300 5G चिपसेट के साथ 12GB तक रैम है। स्मार्टफोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स 6GB रैम + 128GB स्टोरेज, 8GB रैम + 128GB स्टोरेज और 12GB रैम + 256GB स्टोरेज के साथ आता है।

कैमरा की बात करें तो इसके रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और एक ऑक्सीलरी कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन में ब्लूटूथ 5.4, ड्यूल-बैंड वाई-फाई, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। डाइमेंशन की बात करें तो Narzo 70 Turbo 5G की लंबाई 161.7 मिमी, चौड़ाई 74.7 मिमी, मोटाई 7.6 मिमी और वजन 185 ग्राम है। यह स्मार्टफोन अपनी असली कीमत, जिस पर यह लॉन्च हुआ था, उससे लगभग 50 प्रतिशत डिस्काउंट पर उपलब्ध है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7300 एनर्जी 5जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  6. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  7. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  8. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  9. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.