Realme Narzo 70 Pro 5G का बैक डिजाइन देख फटी रह जाएंगी आंखें! जल्‍द लॉन्‍च होगा फोन, जानें डिटेल

Realme Narzo 70 Pro 5G : रियलमी का यह भी दावा है कि अपनी प्राइस रेंज में यह ग्‍लास डिजाइन वाला इकलौता स्‍मार्टफोन होगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 7 मार्च 2024 17:44 IST
ख़ास बातें
  • Realme Narzo 70 Pro 5G के बैक डिजाइन का खुलासा
  • डुअल टोन फ‍िनिश दी जाएगी
  • जल्‍द भारत में लॉन्‍च हो सकता है यह स्‍मार्टफोन

Narzo 70 Pro 5G में ऑप्‍टिकल इमेज स्‍टैबलाइजेशन के साथ 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा, जोकि Sony IMX890 सेंसर है।

Photo Credit: amazon

Realme बहुत जल्‍द भारत में अपना नया स्‍मार्टफोन लॉन्‍च करने वाली है। इसे रियलमी की नारज़ाे सीरीज में लाया जाएगा। कई दिनों से Narzo 70 Pro 5G के बारे में जानकारी सामने आ रही है। हालांकि इसकी लॉन्‍च तारीख सामने नहीं आई है, पर एमेजॉन पर मौजूद लैंडिंग पेज से फोन की कुछ खूबियों का पता चला है। बताया गया है कि Realme Narzo 70 Pro 5G में डुअल-टोन फ‍िनिश वाला ग्‍लास बैक दिया जाएगा। रियलमी का यह भी दावा है कि अपनी प्राइस रेंज में यह ग्‍लास डिजाइन वाला इकलौता स्‍मार्टफोन होगा। 

तस्‍वीरों में देखा जा सकता है कि अपकमिंग Narzo 70 Pro 5G के बैक साइड में टॉप पर बहुत बड़ा कैमरा मॉड्यूल है, जिसके अंदर लेंसों को फ‍िट किया गया है। फोन का निचला हिस्‍सा लाइट कलर में है, जबकि टॉप हिस्‍से को उसी रंग से गहरा बनाया गया है। 

यह भी कन्‍फर्म हो गया है कि Narzo 70 Pro 5G में ऑप्‍टिकल इमेज स्‍टैबलाइजेशन के साथ 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा, जोकि Sony IMX890 सेंसर है। रियलमी के साथ सबसे बड़ी परेशानी प्री-लोडेड ऐप्‍स हैं। हालांकि इस बार वह दावा कर रही है कि नए स्‍मार्टफोन में 65 प्रतिशत कम ब्लोटवेयर होंगे। 

फोन का फ्रंट फ्लैट डिस्‍प्‍ले वाला है। इसकी खूबियों को अभी तक छुपाकर रखा गया है। कयास हैं कि यह 6.67 इंच का एमोलेड डिस्‍प्‍ले हो सकता है, जो 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट ऑफर करेगा। नए रियलमी नारज़ो स्‍मार्टफोन में 16 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्‍मीद है। इसमें मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 7050 प्रोसेसर लगाया जा सकता है। 5000 एमएएच की बैटरी इस डिवाइस में दी जा सकती है, जो 67 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। 
Advertisement

जैसे-जैसे इस स्‍मार्टफोन की लॉन्‍च डेट करीब आएगी, फोन की बाकी खूबियों का पता भी चलेगा। हर एक अपडेट हम आपके लिए लेकर आएंगे। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  5. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  6. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  7. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  8. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  9. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  10. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.