मात्र 7,800 रुपये में 5,000mAh बैटरी और पावरफुल फीचर्स से लैस होगा Realme Narzo 50i Prime

Realme Narzo 50i Prime के कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशंस और डिजाइन फीचर्स का खुलासा हुआ है। बताया जाता है कि चीनी कंपनी के स्मार्टफोन के पीछे एक स्क्वाअर कैमरा है जिसमें एक एलईडी फ्लैश और नारजो ब्रांडिंग के साथ एक सर्कुलर सिंगल कैमरा शूटर दिया गया है।

मात्र 7,800 रुपये में 5,000mAh बैटरी और पावरफुल फीचर्स से लैस होगा Realme Narzo 50i Prime

Photo Credit: Twitter/ @OnLeaks

Realme Narzo 50i Prime कथित तौर पर 22 जून को लॉन्च होगा।

ख़ास बातें
  • Realme Narzo 50i Prime कथित तौर पर 22 जून को लॉन्च होगा।
  • Realme का Narzo 50i Prime सबसे किफायती स्मार्टफोन होगा।
  • Realme Narzo 50i Prime स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी मिल सकती है।
विज्ञापन
Realme Narzo 50i Prime कथित तौर पर 22 जून को लॉन्च होगा, जिसकी जानकारी एक टिपस्टर ने दी है। यह स्मार्टफोन इस साल चीनी कंपनी द्वारा लाया जाने वाला सबसे किफायती स्मार्टफोन बताया जा रहा है। हाल ही में आई लीक से  Narzo 50i Prime के कुछ स्पेसिफिकेशंस की भी जानकारी मिली है, जिसमें फ्रंट कैमरे के लिए वाटरड्रॉप नॉच जैसे डिजाइन फीचर्स शामिल हैं। स्मार्टफोन कथित तौर पर NBTC, यूरेशियन इकोनॉमिक कम्युनिटी (EEC), यूएस फेडरल कम्युनिकेशंस कमिशन (FCC) और ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) समेत कई सर्टिफिकेशंस वेबसाइट्स पर नजर आया था। Realme Narzo 50i Prime को दो कलर ऑप्शन में आने की उम्मीद है।

टिपस्टर स्टीव हेमरस्टोफर का हवाला देते हुए 91Mobiles की हाल ही में आई एक रिपोर्ट से लॉन्च की तारीख, कीमत और स्पेसिफिकेशंस समेत Realme Narzo 50i Prime के बारे में मुख्य स्पेसिफिकेशंस की जानकारी मिली है। आपको बता दें कि Realme का स्मार्टफोन 22 जून को लॉन्च होने की संभावना है।
 

Realme Narzo 50i Prime की अनुमानित कीमत


कीमत की बात करें तो Realme Narzo 50i Prime की कीमत 100 डॉलर यानी कि लगभग 7,800 रुपये होने सकती है। टिपस्टर के मुताबिक, 2022 में Realme का Narzo 50i Prime सबसे किफायती स्मार्टफोन होगा। यह स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन ब्लैक और ग्रीन में आएगा।
 

Realme Narzo 50i Prime के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो लीक में Realme Narzo 50i Prime के कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशंस और डिजाइन फीचर्स का खुलासा हुआ है। बताया जाता है कि चीनी कंपनी के स्मार्टफोन के पीछे एक स्क्वाअर कैमरा है जिसमें एक एलईडी फ्लैश और नारजो ब्रांडिंग के साथ एक सर्कुलर सिंगल कैमरा शूटर दिया गया है। रियर पैनल में वर्टिकल स्ट्रिप्स के साथ टेक्सचर्ड डिजाइन मिलेगा। लीक से यह भी सुझाव मिला है कि इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी मिल सकती है। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »