Realme Narzo 50A फोन 2 सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट, जल्द होगी लॉन्च

Realme Narzo 30 सीरीज़ के बाद माना जा रहा था कि कंपनी की अगली सीरीज़ Realme Narzo 40 हो सकती है, लेकिन लेटेस्ट लीक में सामने आया है कि कंपनी नार्ज़ो 40 सीरीज़ की जगह सीधे Realme Narzo 50 सीरीज़ को लाने वाली है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 23 अगस्त 2021 12:23 IST
ख़ास बातें
  • Realme Narzo 50A थाईलैंड और भारत में हो सकता है लॉन्च
  • रियलमी नार्ज़ो 50ए फोन दो सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ लिस्ट
  • फोन दो कॉन्फिग्रेशन के साथ दे सकता है दस्तक
Realme Narzo 30 सीरीज़ के बाद माना जा रहा था कि कंपनी की अगली सीरीज़ Realme Narzo 40 हो सकती है, लेकिन लेटेस्ट लीक में सामने आया है कि कंपनी नार्ज़ो 40 सीरीज़ की जगह सीधे Realme Narzo 50 सीरीज़ को लाने वाली है। जी हां, टिप्सटर की मानें तो रियलमी नार्ज़ो 50 सीरीज़ के एक फोन को BIS और NBTC सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है, जिसका नाम Realme Narzo 50A स्मार्टफोन है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फोन जल्द ही भारत और थाईलैंड में लॉन्च हो सकता है।
 

टिप्सटर अभिषेक यादव ने ट्विटर के माध्यम से जानकारी दी है कि यह Realme कंपनी Realme Narzo 40 सीरीज़ को लॉन्च नहीं करने वाली है। बल्कि इसकी जगह Realme Narzo 50 सीरीज़ को पेश किया जाएगा, जिसे NBTC और BIS सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है। टिप्सटर ने इस ट्वीट में दोनों सर्टिफिकेशन के स्क्रीनशॉट भी साझा किए हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि BIS सर्टिफिकेशन से फोन से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नही आती है। हालांकि, NBTC सर्टिफिकेशन साइट से मालूम पड़ता है कि यह फोन 4G LTE फोन होगा, इसका नाम Realme Narzo 50A 4G होगा।
 

इसके अलावा, एक अन्य टिप्सटर मुकुल शर्मा ने ट्विटर के माध्यम से इस फोन से संबंधित कई और जानकारियां भी साझा की है। टिप्सटर की मानें, तो यह फोन 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज से लैस होगा। इसके अलावा, उन्होंने यह भी बताया है कि यह फोन दो कलर ऑप्शन में दस्तक दे सकता है, जिसमें ऑक्सिज़न ग्रीन और ऑक्सिज़न ब्लू शामिल हैं।

पुरानी सीरीज़ के अनुसार अंदाजा लगाया जा सकता है कि रियलमी नार्ज़ो 50 सीरीज़ में Realme Narzo 50A, Realme Narzo 50 और Realme Narzo 50 Pro स्मार्टफोन शामिल हो सकते हैं।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, Realme Narzo 50A, Realme Narzo 50 series
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
  2. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat V1 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Unisoc T8200 हो सकता है चिपसेट
  2. JCB Hydromax: दुनिया की सबसे तेज कार! 653km प्रतिघंटा की रफ्तार, हाईड्रोजन की ताकत, जानें सबकुछ
  3. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
  4. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  5. Apple Watch ने बचाई एथलीट की जान! इस फीचर में दिखे गंभीर बिमारी के संकेत, समय रहते हुआ इलाज
  6. TATA सीधे सैटेलाइट से प्रदान करेगा आपके मोबाइल में इंटरनेट, जानें क्या है D2D सर्विस?
  7. Mahindra ने लॉन्च किया XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV का 6 सीटर वर्जन, जानें प्राइस, फीचर्स
  8. GST के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, घर बैठे हो जाएगा सारा काम
  9. Jio-Airtel के बाद अब BSNL भी जेब पर पड़ेगा भारी? महंगा हुआ ये वाला रिचार्ज प्लान
  10. Ai+ स्मार्टफोन हुए ₹2000 तक महंगे, जानें क्या है वजह?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.