Realme Narzo 30 Pro 5G, Narzo 30A सीरीज़ में पहले हो सकते हैं लॉन्च, प्रोसेसर का मिला इशारा

फिलहाल, कंपनी ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि इन फोन को क्या कहा जाएगा लेकिन अटकले लगाई जा रही है कि रियलमी 30 सीरीज़ में Realme Narzo 30, Realme Narzo 30 Pro और Realme Narzo 30A स्मार्टफोन शामिल होंगे, Narzo 20 सीरीज़ की तरह।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 17 फरवरी 2021 10:26 IST
ख़ास बातें
  • Realme Narzo 30 Pro मीडियाटेक डायमेंसिटी 800यू प्रोसेसर से हो सकता है लैस
  • Realme Narzo 30 सीरीज़ फरवरी के आखिरी हफ्ते में हो सकती है लॉन्च
  • Realme Narzo 30A में मिल सकता है फिंगरप्रिंट सेंसर

फोन में मिल सकते हैं दो कलर ऑप्शन ब्लू और ग्रे

Realme Narzo 30 Pro 5G और Realme Narzo 30A मॉडल्स को आगामी Realme Narzo 30 सीरीज़ के तहत पहले लॉन्च किया जा सकता है, जिसका इशारा लेटेस्ट लीक पोस्टर में मिला है। कंपनी ने रियलमी नार्ज़ो 30 सीरीज़ को भारत में टीज़ करना शुरू कर दिया है और पिछले हफ्ते कंपनी ने फैन्स से सुझाव मांगा था कि रियलमी नार्ज़ो 30 के रिटेल बॉक्स का डिज़ाइन कैसा होना चाहिए। वहीं, अब आगामी सीरीज़ का एक अन्य पोस्टर ऑनलाइन लीक हुआ है, जिसमें रियलमी नार्ज़ो 30 प्रो और रियलमी नार्ज़ो 30ए के डिज़ाइन और कुछ स्पेसिफिकेशन को देख सकते हैं।  

Realme ने Realme Narzo 20 सीरीज़ को पिछले साल सितंबर महीने में लॉन्च किया था, जिसमें Realme Narzo 20, Realme  Narzo 20 Pro और Narzo 20A स्मार्टफोन शामिल थे। आगामी Realme Narzo 30 सीरीज़ को लेकर भी माना जा रहा था कि इसमें रियलमी नार्ज़ो 20 सीरीज़ की तरह कम से कम तीन मॉडल्स को शामिल किया जा सकता है, लेकिन लेटेस्ट लीक पोस्टर के बाद अब प्रतीत हो रहा है कि कंपनी इस सीरीज़ के तहत पहले Realme Narzo 30 Pro 5G और Realme Narzo 30A मॉडल्स को लॉन्च करेगी। एक टिप्सटर ने ट्विटर पर तस्वीर साझा की है, जिसमें नार्ज़ो 30 सीरीज़ का पोस्टर देखा जा सकता है। इस पोस्टर में केवल रियलमी नार्ज़ो 30 प्रो 5जी और रियलमी नार्ज़ो 30ए ही देखे जा सकते हैं, जिसमें वनीला Realme Narzo 30 शामिल नहीं है।

जैसे कि हमने बताया कि इस पोस्टर में फोन के डिज़ाइन के साथ-साथ कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी सामने आई है। पोस्टर के मुताबिक रियलमी नार्ज़ो 30 प्रो स्मार्टफोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 800यू प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन प्राप्त होगी। इसके अलावा रियलमी नार्ज़ो 30 प्रो कथित रूप से TENAA पर भी लिस्ट हुआ था, जहां 6.5 इंच डिस्प्ले और 5,000 एमएएच बैटरी की जानकारी मिली थी। लेकिन इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिला था, जो कि लेटेस्ट लीक पोस्टर से अलग है। TENAA पर लिस्ट वेरिएंट रियलमी नार्ज़ो 30 हो सकता है।

डिज़ाइन की बात करें, तो रियलमी नार्ज़ो 30 में सेल्फी के लिए होल-पंच कटआउट दिया जाएगा, जो कि स्क्रीन के ऊपरी बायीं ओर स्थित होगा। इसके अलावा इस पोस्टर में फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ देखा जा सकता है। फोन में दो कलर ऑप्शन मौजूद  हैं, वो हैं ब्लू और ग्रे। दूसरा फोन रियलमी नार्ज़ो 30ए हो सकता है, जो कि वर्गाकार कैमरा मॉड्यूल के साथ आता है इसमें तीन कैमरा और फ्लैश मौजूद है। फोन के पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर देखा गया है।

फिलहाल, कंपनी ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि इन फोन को क्या कहा जाएगा लेकिन अटकले लगाई जा रही है कि रियलमी 30 सीरीज़ में Realme Narzo 30, Realme Narzo 30 Pro और Realme Narzo 30A स्मार्टफोन शामिल होंगे, Narzo 20 सीरीज़ की तरह। बताया जा रहा है कि यह सीरीज़ भारत में फरवरी के आखिरी हफ्ते में लॉन्च की जाएगी।
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good overall performance
  • Very good battery life
  • Reasonable value for money
  • Bad
  • Bulky and heavy
  • Mediocre cameras
  • Slightly spammy preinstalled apps
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी85

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Powerful processor
  • Super-fast 65W charging
  • 90Hz display
  • Bad
  • Mediocre low-light camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी95

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, Realme Narzo 30, Realme Narzo 30 Pro, Realme Narzo 30A
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Goat Sale: ₹30000 के बजट वाले ये स्मार्टफोन हुए जबरदस्त सस्ते, देखें बेस्ट डील
  2. ₹25000 में OnePlus N6, Poco M8 5G या Nothing Phone 3a Lite 5G में कौन सा है बेहतर?
  3. Nokia 235 4G (2026) समेत HMD ने चार नए फीचर फोन किए लॉन्च, 1450mAh बैटरी, AI असिस्टेंट के साथ, जानें सबकुछ
  4. iPhone Air 2 में दिखा खूबसूरत नया कलर, 48MP डुअल कैमरा से हो सकता है लैस
  5. Flipkart Goat Sale में ₹20,000 सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, देखें डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Air 2 में दिखा खूबसूरत नया कलर, 48MP डुअल कैमरा से हो सकता है लैस
  2. Amazon Prime Day सेल में OnePlus 15R, OnePlus 13, OnePlus 13s जैसे फोन हुए 18 हजार तक सस्ते!
  3. भारत में लॉन्च हुई Revolt RVX इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  4. चीन और अमेरिका आमने-सामने, Alibaba ने बैन कर दिया यूएस का Claude Code
  5. Vivo X300e आएगा 7100mAh बैटरी, 50MP Zeiss कैमरा के साथ! फीचर्स लीक
  6. Samsung ने दिखाए नए फोल्डेबल फोन के टीजर, मिलेगा काफी कुछ खास!
  7. Amazon Prime Day Sale: ₹20 हजार में आने वाले मोबाइल पर जबरदस्त डील, देखें ऑफर
  8. फेक वेबसाइट और ऐप्स को कैसे पहचानें, इन 5 बातों का रखें ध्यान
  9. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max की बैटरी का हो गया खुलासा, मिलेगा बड़ा अपग्रेड!
  10. Amazon Prime Day Sale: ₹28 हजार से भी सस्ते में खरीदें 55 इंच स्मार्ट टीवी, मिल रहा बंपर डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.