Realme Narzo 30 Pro 5G और Realme Narzo 30A के स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक

रियलमी नार्ज़ो 30 प्रो 5जी को लेकर पुष्टि कर दी गई है कि यह स्मार्टफोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 800यू प्रोसेसर से लैस होगा। इसके अलावा, दोनों फोन की सेल Flipkart और Realme.com वेबसाइट के जरिए शुरू होगी।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 19 फरवरी 2021 16:59 IST
ख़ास बातें
  • Realme Narzo 30 Pro 5G मीडियाटेक डायमेंसिटी 800यू प्रोसेसर से होगा लैस
  • Realme Narzo 30A में मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर दिया जा सकता है
  • दोनों ही फोन 24 फरवरी को होंगे भारत में लॉन्च

Realme Narzo 30A में मिल सकता है 6.5 इंच डिस्प्ले

Realme Narzo 30 Pro 5G और Realme Narzo 30A स्मार्टफोन्स 24 फरवरी को भारत में लॉन्च किए जाएंगे। हालांकि, लॉन्च से पहले इन फोन्स के प्रमुख स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हो गए हैं। रियलमी नार्ज़ो 30 प्रो 5जी को लेकर पुष्टि कर दी गई है कि यह स्मार्टफोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 800यू प्रोसेसर से लैस होगा। इसके अलावा, दोनों फोन की सेल Flipkart और Realme.com वेबसाइट के जरिए शुरू होगी। रियलमी नार्ज़ो 30 प्रो फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा है, जबकि रियलमी नार्ज़ो 30ए फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ दस्तक देगा।
 

Realme Narzo 30 Pro 5G specifications (leaked)

टिप्सटर मुकुल शर्मा ने Realme Narzo 30 Pro 5G और Realme Narzo 30A स्मार्टफोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी ऑनलाइन लीक की है। लीक के अनुसार, नार्ज़ो 30 प्रो 5जी फोन 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले से लैस होगा। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा। इसके अलावा, रियलमी नार्ज़ो 30 प्रो 5जी फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है, जिसके साथ 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। टिप तो यह भी मिल चुकी है कि इस फोन में Dolby Atmos और hi-res ऑडियो सपोर्ट मिल सकता है
Advertisement

रियलमी नार्ज़ो 30 प्रो 5जी में सेल्फी के लिए होल-पंच कटआउट दिया जा सकता है, जो कि डिस्प्ले के टॉप-लेफ्ट कॉर्नर पर स्थित होगा।  
 

Realme Narzo 30A specifications (leaked)

रियलमी नार्ज़ो 30ए को लेकर शर्मा का कहना है कि यह फोन 6.5 इंच डिस्प्ले व वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच से लैस होगा। इसके अलोवो फोन में मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर दिया जा सकता है। फोटोग्राफी को लेकर कहा गया है कि फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा, जिसका प्राइमरी 13 मेगापिक्सल का होगा और 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा होगा। रियलमी नार्ज़ो 30ए फोन में 6,000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है, जिसका साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। ये फोन ब्लैक और लाइट कलर ऑप्शन में दस्तक दे सकता है।
Advertisement

रियलमी नार्ज़ो 30 प्रो 5जी और रियलमी नार्ज़ो 30ए फोन भारत में 24 फरवरी को दोपहर 12.30 बजे लॉन्च किए जाएंगे। इन दो फोन के साथ-साथ कंपनी इस दिन Buds Air 2 true wireless stereo (TWS) ईयरबड्स को भी लॉन्च करेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.