48MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी के साथ Realme Narzo 30 5G लॉन्च, जानें कीमत

Realme Narzo 30 5G फोन की कीमत EUR 189 (लगभग 16,821 रुपये) है। इस फोन को यूरोप में AliExpress के माध्यम से खरीद के लिए उपलब्ध करा दिया गया है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 26 मई 2021 14:49 IST
ख़ास बातें
  • Realme Narzo 30 5G में मौजूद है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • रियलमी नार्ज़ो 30 5जी में मिलेगी 18 वॉट फास्ट चार्जिंग
  • इस फोन को यूरोप में AliExpress के माध्यम से खरीद सकते हैं

Realme Narzo 30 5G फोन रेसिंग ब्लू और रेसिंग ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है

Realme Narzo 30 5G स्मार्टफोन को आखिरकार यूरोप में लॉन्च कर दिया गया है। बता दें, कुछ दिन पहले Realme Narzo 30 4G को मलेशिया में पेश किया गया था, वहीं अब इसका 5जी वेरिएंट भी यूरोप में दस्तक दे चुका है। रियलमी नार्ज़ो 30 5जी फोन Realme 8 5G का ही रीब्रांडेड वर्ज़न प्रतीत होता है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो रियलमी नार्ज़ो 30 5जी फोन में आपको 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले, मीडियाटेक डायमेंसिटी प्रोसेसर और 5,000 एमएएच बैटरी मिलेगी। इसके अलावा, कंपनी ने इस फोन में दो कलर ऑप्शन पेश किए हैं।
 

Realme Narzo 30 5G pricing and availability

Realme Narzo 30 5G फोन की कीमत EUR 189 (लगभग 16,821 रुपये) है। इस फोन को यूरोप में AliExpress के माध्यम से खरीद के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। जैसे कि हमने बताया इस फोन को कंपनी ने दो कलर ऑप्शन में पेश किया है, वो है रेसिंग ब्लू और रेसिंग ब्लैक।
Advertisement

बता दें, हाल ही में Realme Narzo 30 4G स्मार्टफोन को मलेशिया में लॉन्च किया गया था। फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत RM 799 (लगभग 14,150 रुपये) थी।
 

Realme Narzo 30 5G specifications and features

Realme Narzo 30 5G फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी + आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 90Hz रिफ्रेश रेट, 180 हर्ट्ज़ टच सैम्पलिंग रेट और 405ppi पिक्सल डेंसिटी और अधिकतम 600 निट्स ब्राइटनेस दी गई है। इसके अलावा, यह स्मार्टफोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 SoC प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4GB रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढाया जा सकता है।
Advertisement

फोटोग्राफी के लिए रियलमी नार्ज़ो 30 5जी में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी विकल्पों की बात करें तो इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi 802.11ac, Bluetooth v5.1, GPS, और 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है। फोन में साइड में माउंट किया गया फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसके अलावा, फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी है, जिसके साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।  कंपनी का दावा है कि यह बैटरी 114 घंटे तक का म्यूज़िक प्लेबैक और 16 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक प्रदान करती है।  
Advertisement

फोन का डायमेंशन 162.5 x 74.8 x 8.5mm और भार 185 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good display
  • Attractive design
  • Powerful processor
  • Good battery life and fast charging
  • Smooth software experience
  • Bad
  • Lacks an ultra-wide-angle camera
  • Average camera performance
  • Lots of preinstalled apps
  • Only passable video quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी95

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  4. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  7. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  8. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  9. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  10. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  11. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  4. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  5. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  7. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  8. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  9. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  10. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.