Realme Narzo 10A की फ्लैश सेल आज एक बार फिर से, कीमत 8,499 रुपये

Realme Narzo 10A का 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 8,499 रुपये में बेचा जाएगा। स्मार्टफोन आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट और रियलमी इंडिया वेबसाइट के जरिए खरीदने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 19 जून 2020 09:56 IST
ख़ास बातें
  • MediaTek Helio G70 चिपसेट पर काम करता है Realme Narzo 10A
  • भारत में केवल 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च किया गया है स्मार्टफोन
  • आज दोपहर 12 बजे Flipkart और Realme.com पर होगी सेल शुरू

Realme Narzo 10A की भारत में कीमत 8,499 रुपये है

Realme Narzo 10A को खरीदने के इच्छुक ग्राहकों को आज एक मौका और मिलने जा रहा है। सेल आज दोपहर 12 बजे Flipkart और Realme.com पर शुरू होगी। रियलमी नार्ज़ो 10ए  की यूएसपी इसमें शामिल MediaTek Helio G70 चिपसेट, 3 जीबी रैम और 5,000 एमएएच बैटरी है। फोन को कोरोनावायरस लॉकडाउन के कारण हुई लंबी देरी के बाद मई में लॉन्च किया गया था। यह तब से फ्लैश सेल के जरिए उपलब्ध हो रहा है। इसे Realme Narzo 10 के साथ लॉन्च किया गया था जो खुद भी फ्लैश सेल के जरिए उपलब्ध होता है। यहां हम आपको रियलमी नार्ज़ो 10ए की भारत में कीमत, सेल ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन की जानकारी दे रहे हैं।
 

Realme Narzo 10A price in India, sale offers

रियलमी नार्ज़ो 10ए का 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 8,499 रुपये में बेचा जाएगा। आपके पास इसे सो ब्लू और सो व्हाइट रंगों में खरीदने का विकल्प होगा। स्मार्टफोन को आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट और रियलमी इंडिया वेबसाइट के जरिए खरीदने का मौका मिलेगा। कंपनी इसके साथ कुछ ऑफर्स भी दे रही है।
Advertisement

Realme Narzo 10A को Flipkart पर फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदने पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। ग्राहकों को नो कॉस्ट ईएमआई यानी बिना ब्याज़ की किश्तों के विकल्प भी दिए जाएंगे। इसके अलावा यदि आप रियलमी नार्ज़ो 10ए को रियलमी की वेबसाइट से खरीदते हैं, तो आप Mobikwik के जरिए 500 रुपये सुपरकैश पा सकते हैं।
 

Realme Narzo 10A specifications, features

डुअल-सिम रियलमी नार्ज़ो 10ए भी एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI पर चलेगा। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ (720x1600 पिक्सल) वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है। स्मार्टफोन 89.8 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन से लैस होगा। फोन में मीडियाटेक हीलियो जी70 प्रोसेसर और 3 जीबी रैम होगा।
Advertisement

इस फोन को तीन रियर कैमरों के साथ लॉन्च किया गया है। इस सेटअप में एफ/1.8 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा है। इसका अपर्चर एफ/2.4 है और तीसरा कैमरा 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। फोन का कैमरा एचडीआर, नाइटस्केप, क्रोमा बूस्ट, स्लो मो, पीडीएएफ, पोर्ट्रेट मोड और कई अन्य कैमरा फीचर्स से लैस है। सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह एचडीआर, एआई ब्यूटीफिकेशन, पनोरमा व्यू और टाइम-लैप्स जैसे फीचर्स से लैस है।

Realme Narzo 10A की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। इसे माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाना संभव है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, मैगनेटोमीटर और फिंगरप्रिंट सेंसर फोन का हिस्सा हैं।
Advertisement


रियलमी नार्ज़ो 10ए की बैटरी 5,000 एमएएच की है। यह रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का डाइमेंशन 164.4x75x8.95 मिलीमीटर है और वज़न 195 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Superb battery life
  • Very good performance
  • Great value for money
  • Bad
  • Spammy notifications and bloatware
  • Poor low-light camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी70

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.