Realme Narzo 100x 5G की सेल आज से शुरू, ₹2000 सस्ता खरीदने का मौका

Realme Narzo 100x 5G की पहली सेल आज से शुरू हो गई है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 जुलाई 2026 12:46 IST
ख़ास बातें
  • Realme Narzo 100x 5G मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 5G प्रोसेसर से लैस है।
  • Realme Narzo 100x 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Realme Narzo 100x 5G में 6.6 इंच की एचडी प्लस LCD डिस्प्ले है।

Realme Narzo 100x 5G में 6.6 इंच की एचडी प्लस LCD डिस्प्ले है।

Photo Credit: Realme

Realme Narzo 100x 5G की बिक्री आज से भारत में शुरू हो गई है। ग्राहक शुरुआती ऑफर्स के तहत ₹2000 का डिस्काउंट भी पा सकते हैं। रियलमी के इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 5G प्रोसेसर से लैस है। कंपनी ने इस फोन में 8,000mAh की बैटरी दी है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। आइए Narzo 100x 5G की कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशंस आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Realme Narzo 100x 5G Price & Offers

Realme Narzo 100x 5G  की पहली सेल आज से शुरू हो गई है। Narzo 100x 5G का 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹20,999 में आता है, जबकि 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹22,999 और 6GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट में ₹24,999 आता है। ग्राहक रियलमी की आधिकारिक साइट और ई-कॉमर्स साइट अमेजन से खरीदा जा सकता है। शुरुआत में ₹2000 इंस्टेंट डिस्काउंट और ₹500 कूपन डिस्काउंट पा सकते हैं।

Advertisement

Realme Narzo 100x 5G Specifications

Realme Narzo 100x 5G में 6.6 इंच की एचडी प्लस LCD डिस्प्ले है, जिसका रेजॉल्यूशन 1570×720 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस है। यह फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस रिकग्निशन सपोर्ट के साथ आता है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 5G प्रोसेसर से लैस है। Narzo 100x 5G में 8,000mAh की बैटरी मिलती है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 पर चलता है।

कैमरा सेटअप के मामले में Narzo 100x 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है। धूल और पानी से बचाव के लिए यह फोन IP65 रेटिंग के साथ आता है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 16.64 सेमी, चौड़ाई 7.82 सेमी, मोटाई 0.88 सेमी और वजन 224 ग्राम है। कनेक्टिविटी विकल्पों में ड्यूल सिम सपोर्ट, 5G, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.3, ईयरफोन जैक, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और जीपीएस शामिल है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  2. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  3. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  4. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  5. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  6. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  7. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  8. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  9. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.