Realme GT Neo 6 SE लॉन्च होगा 16GB रैम, 5500mAh बैटरी, 100W चार्जिंग के साथ! डेट कंफर्म

फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट बताया गया है।

Realme GT Neo 6 SE लॉन्च होगा 16GB रैम, 5500mAh बैटरी, 100W चार्जिंग के साथ! डेट कंफर्म

Photo Credit: X/@yabhishekhd

Realme GT Neo 6 SE को कंपनी चीन में 11 अप्रैल को लॉन्च करने जा रही है।

ख़ास बातें
  • फोन Snapdragon 7+ Gen 3 प्रोसेसर के साथ 16GB रैम पेअरिंग में आने वाला है
  • इसकी स्टोरेज कैपिसिटी 1 TB तक होगी
  • फोन में 6.78 इंच BOE 8T LTPO पैनल होगा
विज्ञापन
Realme GT Neo 6 SE का लॉन्च कंफर्म हो गया है। फोन 11 अप्रैल को पेश किया जाएगा। फोन में नया नवेला Snapdragon 7+ Gen 3 चिपसेट होगा जिसे एक फ्लैगशिप किलर ग्रेड चिपसेट कहा जा रहा है। फोन के कई स्पेसिफिकेशंस पहले ही सामने आ चुके हैं। यह स्मार्टफोन 6.78 इंच के BOE 8T LTPO पैनल के साथ आने वाला है जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन होगा। डिजाइन भी काफी हटकर है। कंपनी ने फोन का लुक रिवील कर दिया है। आइए जानते हैं कैसा होगा अपकमिंग फोन। 

Realme GT Neo 6 SE चीन में 11 अप्रैल के दिन लॉन्च किया जाएगा। रियलमी ने चीन की माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Weibo पर अपने अधिकारिक हैंडल से फोन का लॉन्च कंफर्म कर दिया है। साथ ही यहां पर इसका रियर डिजाइन भी सामने आ गया है। फोन में 6.78 इंच BOE 8T LTPO पैनल होगा जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन होगा। यह 2780 x 1264 पिक्सल बताया गया है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट बताया गया है। जाने माने टिप्स्टर अभिषेक यादव ने इसका पोस्टर भी अपने अकाउंट से शेयर किया है। साथ में इसके सभी स्पेसिफिकेशंस भी मेंशन किए हैं। 

रियलमी जीटी निओ 6 एसई में 6000 निट्स की पीक ब्राइटनेस बताई गई है। फोन Snapdragon 7+ Gen 3 प्रोसेसर के साथ 16GB रैम पेअरिंग में आने वाला है। इसकी स्टोरेज कैपिसिटी 1 TB तक होगी जो कि UFS 4.0 स्टोरेज बताई गई है। फोन में 5500mAh बैटरी मेंशन की गई है। इसके साथ में 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी होगा। फोन में ग्राफिक्स की प्रोसेसिंग के लिए Adreno 732 GPU टिप्स्टर ने बताया है। 

इसके अलावा यह स्मार्टफोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 14 के साथ आने वाला है। कैमरा के बारे में यहां रियर लेंस के स्पेसिफिकेशंस बताए गए हैं। फोन में रियर साइड में Sony का 50 मेगापिक्सल का मेन लेंस देखने को मिल सकता है। इसके साथ में OIS सपोर्ट भी बताया गया है। फोन प्लास्टिक फ्रेम में आ सकता है। Realme GT Neo 6 SE लॉन्च से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए गैजेट्स 360 के साथ जुड़े रहें।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  6. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  7. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  8. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  9. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »