Realme GT Neo 5 SE, 64MP कैमरा, 5500mAh बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 3C सर्टिफिकेशन पर स्पॉट

Realme GT Neo 5 SE को लेकर पिछले कई दिनों से लीक्स का सिलसिला जारी है।

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 मार्च 2023 18:24 IST
ख़ास बातें
  • चाइनीज स्मार्टफोन मेकर अब Realme GT Neo 5 SE के लॉन्च की तैयारी कर रही है
  • कि इसमें स्पेसिकिकेशंस का दर्जा हल्के अनुपात से घटा दिया जाएगा
  • फोन में 6.74 इंच का ओएलईडी डिस्प्ले देखने को मिल सकता है

कंपनी हाल ही में लॉन्च हुए Realme GT Neo 5 (फोटो में) का सस्ता वर्जन लॉन्च करने की तैयारी में है।

Photo Credit: Realme

Realme GT Neo 5 के बाद चाइनीज स्मार्टफोन मेकर अब Realme GT Neo 5 SE के लॉन्च की तैयारी कर रही है, जिसके बारे में लगातार अपडेट्स सामने आ रहे हैं। इस अपकमिंग स्मार्टफोन को Realme GT Neo 5 के लाइट वर्जन के रूप में लॉन्च किया जाना है, यानि कि इसमें स्पेसिकिकेशंस का दर्जा हल्के अनुपात से घटा दिया जाएगा। अब इस फोन के बारे में लेटेस्ट अपडेट इसके कुछ स्पेसिफिकेशंस का खुलासा करता है। आइए आपको बताते हैं कि रियमी जीटी नियो 5 एसई में आपको क्या खास मिलने वाला है। 

Realme GT Neo 5 SE को लेकर पिछले कई दिनों से लीक्स का सिलसिला जारी है। फोन को अफॉर्डेबल Realme GT Neo 5 के तौर पर लॉन्च किया जाएगा। अब एक टिप्स्टर ने इसके डिस्प्ले, चिपसेट और कैमरा से जुड़ी कुछ जानकारी साझा की है। टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन की ओर से कहा गया है कि फोन में 6.74 इंच का ओएलईडी डिस्प्ले देखने को मिल सकता है जिसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट होगा। इसमें 1100 निट्स की पीक ब्राइटनेस देखने को मिल सकती है। 
Advertisement

रियलमी जीटी निओ 5 एसई में Qualcomm Snapdragon 7+ Gen 1 SoC होगा। इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। रियर में डिवाइस 64MP मेन कैमरा वाले ट्रिपल लेंस सेटअप के साथ आ सकता है। दूसरा सेंसर 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड, जबकि तीसरा सेंसर 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर हो सकता है। 

Realme GT Neo 5 SE के स्पेसिफिकेशंस में इसकी बैटरी के बारे में भी टिप्स्टर ने बताया है। यह हैंडसेट 5,500mAh बैटरी के साथ आ सकता है। हाल ही में टिप्स्टर मुकुल शर्मा ने अपडेट दिया था कि फोन में 100W फास्ट चार्जिंग देखने को मिल सकती है। फोन के बारे में कहा गया है कि यह 3C सर्टिफिकेशन साइट पर भी स्पॉट किया गया है। 
Advertisement
 

Realme GT Neo 5 के स्पेसिफिकेशंस

Realme GT Neo 5 में 6.74 इंच 1.5K डिस्प्ले दिया गया है जो कि एक  AMOLED पैनल है और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें 2772 x 1240 पिक्सल रिजॉल्यूशन दिया गया है। यह Android 13 आधारित Realme UI 4.0 स्किन के साथ ऑपरेट करता है। फोन में NFC सपोर्ट भी दिया गया है। कंपनी ने इसके रियर में RGB LED दी है जो नोटिफिकेशन लाइट की तरह काम करती है। 20 प्रतिशत से कम बैटरी रह जाने पर यह लाल चमकने लगती है। 

प्रोसेसिंग के लिए यह Snapdragon 8+ Gen 1 SoC से लैस होकर आता है। साथ में Adreno GPU 730 भी दिया गया है। कैमरा की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का Sony IMX890 मेन सेंसर दिया गया है। साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर दिया गया है। फ्रंट में यह 16 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आता है। 
Advertisement

240W मॉडल में 4,600mAh बैटरी दी गई है और 20V/12A एडेप्टर भी इसके साथ कंपनी ने उपलब्ध करवाया है। इसके लिए कहा गया है कि यह फोन को 0 से 20% केवल 80 सेकंड में, 0 से 50% केवल 4 मिनट में चार्ज कर सकता है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1240x2722 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.