30 सेकंड के चार्ज में 1 घंटे का एपिसोड दिखाएगा Realme GT Neo 5 स्मार्टफोन, 9 फरवरी को होगा लॉन्च

रिपोर्ट बताती है कि नए चार्जर की वॉल्यूम में 5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, लेकिन यह पिछली पीढ़ी में दी गई 150W फास्ट चार्जिंग की तुलना 60 प्रतिशत अधिक पावरफुल है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 31 जनवरी 2023 19:42 IST
ख़ास बातें
  • 9 फरवरी को सुपरफास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च होगा Realme GT Neo 5
  • 240W सपोर्ट की बदौलत 30 सेकंड के चार्ज में देख सकेंगे 1 घंटे एपिसोड
  • 10 मिनट से भी कम समय की चार्जिंग में 5 से 100 प्रतिशत तक चार्ज होगा

Realme GT Neo 5 स्मार्टफोन Snapdragon 8+ Gen 1 SoC से लैस हो सकता है

Realme GT Neo 5 स्मार्टफोन 9 फरवरी, 2023 को सुपरफास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च होने वाला है। कंपनी चीन में इस स्मार्टफोन के लॉन्च और इसके फीचर्स को लगातार टीज कर रही है। लेटेस्ट पोस्ट में कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट ने इस स्मार्टफोन में मिलने वाले 240W चार्जिंग सपोर्ट को टीज करते हुए बताया है कि यूजर्स मात्र 30 सेकंड की चार्जिंग में इस स्मार्टफोन में टीवी सीरीज का एक घंटे लंबा एपिसोड देख सकते हैं। बता दें कि स्मार्टफोन 2022 में लॉन्च किए गए Realme GT Neo 3 5G का अपग्रेड होगा।

Realme के वरिष्ठ ऑफिसर Xu Qi Chase के अनुसार, Relame GT Neo 5 का 240W चार्जिंग सपोर्ट इतना शक्तिशाली होगा कि स्मार्टफोन को केवल 30 सेकंड के लिए चार्ज करने के बाद "Hurricane" टीवी सीरीज (या किसी अन्य सीरीज) के एक घंटे लंबे एपिसोड को देखा जा सकता है। बता दें कि 240W चार्जिंग सपोर्ट वाला यह स्मार्टफोन लॉन्च के समय मार्केट में बिकने वाला सबसे फास्ट चार्जिंग स्मार्टफोन होगा।

इसके अलावा, यह भी बताया गया है कि यूजर्स 10 मिनट से भी कम समय की चार्जिंग के साथ GT Neo 5 को 5 से 100 प्रतिशत तक चार्ज कर सकते हैं। Gizmochina के अनुसार, इस जबरदस्त चार्जिंग स्पीड को हासिल करने के लिए, चीनी स्मार्टफोन निर्माता ने पहली बार कस्टम मेड 12A चार्जिंग केबल को पेश किया, जो इंडस्ट्री में 21AWG×4 की सबसे ज्यादा क्षमता है। इस केबल को एक कस्टम 240W डुअल GaN मिनी चार्जर के साथ जोड़ा गया है, जिसमें 2.34W/CC का उच्चतम पावर डेंसिटी है।

रिपोर्ट बताती है कि नए चार्जर की वॉल्यूम में 5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, लेकिन यह पिछली पीढ़ी में दी गई 150W फास्ट चार्जिंग की तुलना 60 प्रतिशत अधिक पावरफुल है।
Advertisement

हैंडसेट पहले ही बेंचमार्किंग और सर्टिफिकेशन वेबसाइटों पर सामने आ चुका है, जिससे इसकी मुख्य स्पेसिफिकेशन्स का संकेत मिलता है। यह हाल ही में मॉडल नंबर RMX3708 के साथ गीकबेंच पर लिस्ट हुआ था। लिस्टिंग से पता चला था कि फोन Snapdragon 8+ Gen 1 SoC, 16GB रैम और Android 13 के साथ आएगा।
Advertisement

इसके अलावा, रियलमी जीटी नियो 5 में कथित तौर पर फुल-एचडी+ (1,240x2,722 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ 6.74-इंच का OLED डिस्प्ले होगा। कहा जा रहा है कि यह 50-मेगापिक्सल Sony IMX90 प्राइमरी कैमरा, 8-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2-मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर से लैस ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है। वहीं, फ्रंट में 16-मेगापिक्सल कैमरा होने की जानकारी दी गई है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1240x2722 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.