12GB तक रैम और ट्रिपल रियर कैमरों के साथ Realme GT Neo 2T और Realme Q3s स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत

नए Realme GT Neo 2T के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज ऑप्शन की कीमत CNY 1,899 (लगभग 22,200 रुपये) है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 19 अक्टूबर 2021 16:29 IST
ख़ास बातें
  • MediaTek Dimensity 1200 चिपसेट व 12GB तक रैम से लैस आता है GT Neo 2T
  • Realme Q3s में Qualcomm Snapdragon 778G चिपसेट के साथ 8GB तक रैम शामिल
  • दोनों फोन को भविष्य में मिलेगा Android 12 पर आधारित Realme UI 3.0

Realme GT Neo 2T के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज ऑप्शन की कीमत CNY 1,899 (लगभग 22,200 रुपये) है

Realme GT Neo 2T और Realme Q3s स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया गया है। रियलमी जीटी नियो 2टी MediaTek Dimensity 1200 चिपसेट पर काम करता है, जबकि रियलमी क्यू3एस Qualcomm Snapdragon 778G चिपसेट पर काम करता है। Realme Q3s में 144Hz तक का वेरिएबल रिफ्रेश रेट फीचर और 5,000mAh क्षमता की बैटरी शामिल। दूसरी ओर, Realme GT Neo 2T में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 4,500mAh की बैटरी मिलती है। दोनों फोन को भविष्य में Android 12 पर आधारित Realme UI 3.0 अपडेट मिलने की पुष्टि की गई है।
 

Realme GT Neo 2T, Realme Q3s price, sale

नए Realme GT Neo 2T के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज ऑप्शन की कीमत CNY 1,899 (लगभग 22,200 रुपये), 8GB रैम + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 2,099 (लगभग 24,500 रुपये) और 12GB रैम + 256GB स्टोरेज ऑप्शन की कीमत CNY 2,399 (लगभग 28,100 रुपये) है। फोन ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
Advertisement

Realme Q3s के 6GB रैम + 128GB स्टोरेज ऑप्शन की कीमत CNY 1,499 (लगभग 17,500 रुपये), 8GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 1,599 (लगभग 18,700 रुपये) और 8GB रैम + 256GB स्टोरेज विकल्प की कीमत CNY 1,999 (लगभग 23,400 रुपये) है। फोन ब्लू और व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

दोनों फोन की प्री-बुकिंग 20 अक्टूबर से शुरू होगी और सेल 1 नवंबर से शुरू होगी।
Advertisement
 

Realme GT Neo 2T specifications

Realme GT Neo 2T स्मार्टफोन Android 11 पर आधारित Realme UI 2.0 पर चलता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.43-इंच OLED डिस्प्ले मिलता है, जो DCI-P3 वाइड कलर गैमट सपोर्ट करता ​​​​है। यह MediaTek Dimensity 1200 चिपसेट पर काम करता है, जिसे 12GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।

Realme GT Neo 2T में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 4cm का मैक्रो लेंस है। फोन में 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,500mAh की बैटरी है। कनेक्टिविटी विकल्पों में एनएफसी, जीपीएस, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ और 3.5mm ऑडियो जैक शामिल हैं।
Advertisement
 

Realme Q3s specifications

Realme Q3s की बात करें, तो यह फोन Android 11 पर आधारित Realme UI 2.0 पर चलता है। इसमें 6.6-इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,412 पिक्सल) डिस्प्ले है, जिसमें 90.8 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो, 96 प्रतिशत एनटीएससी, 144Hz वेरिएबल रिफ्रेश रेट और 600 निट्स पीक ब्राइटनेस शामिल है। यह Qualcomm Snapdragon 778G चिपसेट पर काम करता है, जिसे 8GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।

Realme Q3s में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 4cm मैक्रो सेंसर और एक पोर्ट्रेट लेंस है। फोन 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000mAh की बैटरी से लैस आता है और इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। यह 5G कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट करता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.43 इंच

फ्रंट कैमरा

हां

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4,500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1,080x2,400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

फ्रंट कैमरा

हां

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + Portrait Lens + Macro Lens

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1090x2412 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  2. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  4. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  4. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  5. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  6. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  8. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  9. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  10. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.