Realme GT 8 Pro: आ रहा दुनिया का पहला 'डिजाइन बदलने वाला' कैमरा फोन, जानें सबकुछ

फोन में पावरफुल Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट होगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 8 नवंबर 2025 08:14 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी मिलने वाली है।
  • Realme GT 8 Pro में 2K डिस्प्ले दिया गया है।
  • फोन में पावरफुल Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट होगा।

Realme GT 8 Pro 20 नवंबर को भारतीय मार्केट में लॉन्च होने वाला है।

Photo Credit: Realme

Realme का नया फोन Realme GT 8 Pro 20 नवंबर को भारतीय मार्केट में लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने इस फोन के कई स्पेसिफिकेशंस की पुष्टि पहले ही कर दी है। Realme GT 8 Pro लॉन्च से पहले कई फीचर्स को लेकर सुर्खियों में है। फोन भारत में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ आने वाला है जो कि इस प्रोसेसर के साथ देश में लॉन्च होने वाला दूसरा स्मार्टफोन है। इससे पहले OnePlus 15 इसी चिपसेट के साथ भारत में लॉन्च हुआ था। Realme GT 8 Pro का जो सबसे अलग और खास फीचर होगा वो है इसका डिजाइन बदलने वाला कैमरा मॉड्यूल! जी हां, Realme GT 8 Pro दुनिया का पहला ऐसा फोन होगा जिसका कैमरा मॉड्यूल का डिजाइन बदला जा सकेगा। आइए जानते हैं कैसे। 

Realme GT 8 Pro भारत में 20 नवंबर को लॉन्च होने जा रहा है। लॉन्च से पहले ही इसने मार्केट में हलचल मचा दी है। और कारण है इसका डिजाइन बदलने वाला कैमरा मॉड्यूल। रियलमी ने दावा किया है कि फोन दुनिया का पहला ऐसा डिवाइस होगा जिसमें यूजर अपने फोन के कैमरा मॉड्यूल को अलग-अलग डिजाइन में बदल सकेगा। यानी एक ही डिजाइन से अब बोर होने की जरूरत नहीं होगी। 

कंपनी इस फोन में स्विचेबल कैमरा बम्प देने वाली है। यानी ऐसा कैमरा बम्प जिसे एक शेप से दूसरी में स्विच किया जा सकेगा। यह राउंड शेप से लेकर स्क्वेयर शेप तक कई तरह अपना रूप बदल सकेगा। कंपनी ने कहा है कि इस फीचर की मदद से यूजर जैसे चाहें अपने फोन का डिजाइन रख सकते हैं। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा है जिसके साथ में कंपनी ने Ricoh GR Imaging का सपोर्ट दिया है। इस फीचर से यूजर को फोटोग्राफी के लिए भी कस्टमाइजेशन की छूट मिलेगी। 

जैसा कि पहले बताया गया है, फोन में पावरफुल Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट होगा। साथ में LPDDR5X RAM होगी और UFS 4.1 स्टोरेज का सपोर्ट होगा। फोन में डिस्प्ले और इमेज प्रोसेसिंग को हैंडल करने के लिए खास Hyper Vision+ AI चिप का इस्तेमाल किया गया है। 

Realme GT 8 Pro में 2K डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 7000 निट्स की पीक ब्राइटनेस होगी और 144Hz का रिफ्रेश रेट होगा। फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी मिलने वाली है जिसके साथ में 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलने वाला है। कंपनी का दावा है कि मात्र 15 मिनट के चार्ज में फोन दिनभर की बैटरी लाइफ दे सकता है। इसमें 21 घंटे तक YouTube प्लेबैक का दावा किया गया है। 

Advertisement

Realme GT 8 Pro डायरी व्हाइट और अर्बन ब्लू कलर वेरिएंट्स में लॉन्च होगा। Urban Blue वेरिएंट में पेपर जैसा लैदर बैक पैनल दिया गया है। कहा गया है कि इसे रिसाइकल्ड मैटिरियल से बनाया गया है। फोन में फोटोनिक नैनो कार्विंग तकनीक का इस्तेमाल किया गया है और इसे बनाने में ऑर्गेनिक डाइ प्रयोग की गई हैं। फोन में डस्ट और वाटर रसिस्टेंस के लिए IP69 रेटिंग दी गई है। 
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium, IP69-rated design
  • Interchangeable camera deco
  • Good for gaming
  • 144Hz high-refresh rate display
  • Capable 200MP telephoto camera
  • Excellent battery life with fast charging
  • Smooth and lag-free UI
  • Ricoh mode is fun
  • Bad
  • Spammy notifications from system apps
  • Noisy low-light video
  • Average low-light ultrawide performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.79 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 200-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

7,000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड

रिज़ॉल्यूशन

1,440x3,136 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  4. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  5. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  6. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  2. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  3. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  4. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  5. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  6. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  8. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  9. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  10. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.