Realme GT 8 Pro में 4K 120fps, Dolby Vision के साथ होगा 200MP का धांसू कैमरा!

Realme GT 8 Pro में ट्रिपल कैमरा मिलने वाला है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 अक्टूबर 2025 08:41 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 50 मेगापिक्सल का Ricoh GR सर्टीफाइड मेन सेंसर होगा।
  • फोन में 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस देखने को मिलने वाला है।
  • Realme GT 8 Pro में ट्रिपल कैमरा मिलने वाला है।

Realme GT 8 Pro में सिनेमैटिक स्तर की वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकेगी।

Realme अपने फ्लैगशिप फोन Realme GT 8 Pro को 21 अक्टूबर को लॉन्च करने जा रही है। Realme GT 8 Pro के लिए काफी समय से स्पेसिफिकेशंस अफवाहों में हैं। कंपनी ने लॉन्च से पहले अब इस फोन के कैमरा स्पेसिफिकेशंस का खुलासा कर दिया है। फोन में धांसू कैमरा स्पेसिफिकेशंस देखने को मिल सकते हैं। इसमें Dolby Vision का सपोर्ट होगा। 200MP का पेरिस्कोप लेंस यहां देखने को मिलने वाला है। आइए विस्तार से जानते हैं इसके कैमरा सेटअप के बारे में खास बातें। 

Realme GT 8 Pro लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए निर्धारित है। लॉन्च से पहले कंपनी ने फ्लैगशिप फोन के कैमरा स्पेसिफिकेशंस से पर्दा उठा (via) दिया है। Realme GT 8 Pro में ट्रिपल कैमरा मिलने वाला है। इसमें 50 मेगापिक्सल का Ricoh GR सर्टीफाइड मेन सेंसर होगा। फोन में कंपनी ने कस्टम 1/1.56-inch सेंसर दिया है। इसमें f/1.8 अपर्चर दिया गया है और OIS का सपोर्ट भी है। 

Advertisement

फोन में 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस देखने को मिलने वाला है। इसमें भी 1/1.56-inch सेंसर होगा और साथ में OIS का सपोर्ट होगा। फोन में 3X ऑप्टिकल जूम फीचर भी दिया गया है। यह 6x-12x लूजलेस जूम क्षमता के साथ आने वाला है। तीसरा कैमरा 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर होगा जिसमें 116 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू दिया गया है। इसका अपर्चर f/2.0 है। 

Realme के अनुसार, GT 8 Pro में सिनेमैटिक स्तर की वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकेगी। फोन में Dolby Vision के साथ 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट है जो कि 120fps के साथ दिया गया है। इसके साथ ही इसमें 8K वीडियो रिकॉर्डिंग 30fps पर की जा सकेगी। प्रोफेशनल क्रिएटर्स के लिए फोन में 10-bit Log 4K 120fps रिकॉर्डिंग का सपोर्ट दिया गया है। 

फोन में एक नया मॉड्यूलर डिजाइन मिलने वाला है। इसकी मदद से यूजर कैमरा डेको मॉड्यूल को डिटैच और स्वैप कर सकेंगे। इसमें स्क्वायर, राउंड, और रोबोट लेआउट जैसे कस्टमाइज हो सकने वाले स्टाइल दिए गए हैं। 

Advertisement

Realme GT 8 Pro में 7000एमएएच बैटरी होगी और फास्ट चार्जिंग 120W तक देखने को मिल सकती है। फोन में 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है। फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट होने की बात कही गई है। GT 8 Pro में अधिकतम 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज देखने को मिल सकती है। फोन में एंड्रॉयड 16 आधारित Realme UI 7 देखने को मिल सकता है। फोन व्हाइट, ब्लू, ग्रीन आदि शेड्स में आ सकता है। GT 8 Pro की मोटाई 8.2mm और वजन 209 ग्राम से 214 ग्राम तक हो सकता है जो कि इसके कलर वेरिएंट्स पर निर्भर कर सकता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.