64MP कैमरा और स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर वाला Realme GT 5G फोन जल्द होगा भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

रियलमी जीटी 5जी की कीमत चीन में CNY 2,799 (लगभग 31,400 रुपये) से शुरू होती है, जिसमें फोन का 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आता है। इसके अलावा, फोन में एक 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज विकल्प भी मौजूद है, जिसकी कीमत CNY 3,299 (लगभग 37,000 रुपये) है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 1 जून 2021 13:43 IST
ख़ास बातें
  • Realme GT 5G ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से है लैस
  • रियलमी जीटी 5जी 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है
  • फोन चीन में हो चुका है लॉन्च

5G इवेंट भारत में 10 जून को आयोजित किया जाएगा

Realme GT 5G स्मार्टफोन को भारतीय मार्केट में लॉन्च के लिए टीज़ किया गया है। यह नया फोन कंपनी के 3 जून को आयोजित होने वाले ग्लोबल 5जी सबमिट इवेंट पेज पर लिस्ट किया गया है। Realme आज भारत में Realme X7 Max स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है और यह बहु प्रतिक्षित Realme GT Neo रीब्रांडेड वर्ज़न होगा। रियलमी जीटी 5जी को भी इसी नाम के साथ भारत में लॉन्च किया जाएगा। रियलमी जीटी 5जी फोन को मार्च महीने में चीन में लॉन्च किया गया था, जो कि स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर और 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट से लैस है। इसके अलावा, National Broadcasting and Telecommunications Commission (NBTC) लिस्टिंग के बाद से अटकले लगाई जा रही हैं कि यह फोन थाईलैंड में भी लॉन्च किया जा सकता है।
 

Realme GT 5G teaser, expected price

नया Realme GT 5G फोन भारतीय वेबसाइट पर ग्लोबल 5जी सबमिट इवेंट पेज के निचले हिस्से पर ‘coming soon' टैग के साथ लिस्ट है। ग्लोबल सबमिट इवेंट 3 जून को 10am GMT+1 (दोपहर 2.30pm बजे) आयोजित किया जाएगा। इसी पेज पर Realme ने ऐलान किया है कि 5G इवेंट भारत में 10 जून को आयोजित किया जाएगा, संभावना है कि यह वही तारीख होगी जब Realme GT 5G स्मार्टफोन भारतीय मार्केट में लॉन्च किया जाएगा।

Realme India के सीएमओ Francis Wong ने Realme GT 5G की रेसिंग यैलो कलर वेरिएंट में एक तस्वीर ट्वीट की है, दो कि फॉक्स लैदर फिनिश के साथ आता है। इससे इसके भारत लॉन्च की जानकारी मिलती है। चीन में यह फोन ब्लू और सिल्वर फिनिश के साथ लॉन्च किया गया था।

कीमत की बात करें, तो रियलमी जीटी 5जी की कीमत चीन में CNY 2,799 (लगभग 31,400 रुपये) से शुरू होती है, जिसमें फोन का 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आता है। इसके अलावा, फोन में एक 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज विकल्प भी मौजूद है, जिसकी कीमत CNY 3,299 (लगभग 37,000 रुपये) है।
Advertisement
 

Realme GT 5G specifications

रियलमी जीटी 5जी स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 आधारित Realme UI 2.0 पर काम करता है। इसमें 6.43 इंच फुल एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ सेल्फी के लिए होल-पंच कटआउट मौजूद है। इसके अलावा स्क्रीन में कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन, 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स ब्राइटनेस दी गई है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 5जी प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 12 जीबी LPDDR5 रैम और 256 जीबी UFS 3.1 स्टोरेज मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए रियलमी जीटी 5जी फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल क मैक्रो लेंस शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Advertisement

रियलमी जीटी 5जी फोन में 4,500 एमएएच की बैटरी मौजूद है, जिसके साथ 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी की बात करें, तो यह 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस, 3.5mm हेडफोन जैक और चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। इसके अलावा फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। फोन 8.4mm मोटा और 186 ग्राम भारी है।
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp Super AMOLED display
  • 3.5mm headphone jack
  • Clear stereo speakers
  • Excellent battery life
  • Fast charging
  • Bad
  • Several preloaded apps
  • No IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.43 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Oppo के 5 फोन पर मिलेगी बड़ी Deals, कीमत ₹14,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.