Realme GT 5G, Realme GT Master Edition और Realme Book Slim आज भारत में होंगे लॉन्च, यहां देखें लाइवस्ट्रीम

Realme GT 5G की कीमत 30,000 रुपये से 35,000 रुपये के बीच हो सकती है। वहीं, दूसरी ओर Realme GT Master Edition फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत चीन में CNY 2,399 (लगभग 27,700 रुपये) है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 18 अगस्त 2021 10:35 IST
ख़ास बातें
  • Realme GT 5G फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से होगा लैस
  • Realme GT Master Edition क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर से होगा लैस
  • Realme Book Slim कंपनी का पहला लैपटॉप होगा
Realme GT 5G, Realme GT Master Edition और Realme Book Slim को भारत में आज लॉन्च किया जाना है। रियलमी जीटी 5जी और रियलमी जीटी मास्टर एडिशन कंपनी के लेटेस्ट 5जी स्मार्टफोन हैं। वहीं रियलमी बुक स्लिम कंपनी का भारत में लॉन्च होने वाला पहला लैपटॉप है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो रियलमी जीटी 5जी कंपनी का फ्लैगशिप मॉडल होगा और इसमें हाई-एंड क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर दिया जएगा। वहीं, दूसरी ओर रियलमी जीटी 5जी मास्टर एडिशन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर दिया जाएगा।
 

Realme GT 5G, Realme GT Master Edition, Realme Book Slim launch in India livestream details

Realme GT 5G, Realme GT Master Edition और Realme Book Slim का वर्चुअल लॉन्च इवेंच आज दोपहर 12.30 बजे शुरू होने जा रहा है। इस इवेंट को Realme India के यूट्यूब चैनल और फेसबुक पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा। आप रियलमी लॉन्च लाइवस्ट्रीम को नीचे इम्बेड वीडियो में भी देख सकते हैं।
 

आपको बता दें, भारत लॉन्च के अलावा रियलमी चीन में भी एक इवेंट का आयोजन आज करने वाली है जिसमें कंपनी Realme Book को पेश करेगी जो कि Realme Book Slim का ही रीब्रांडेड वर्ज़न होगा। चीनी इवेंट आज दोपहर 3pm CST Asia (भारतीय समयानुसार 12:30 बजे) शुरू होगा।
 

Realme GT 5G, Realme GT Master Edition, Realme Book Slim price in India (expected)

रियलमी जीटी 5जी की कीमत की जानकारी फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई हैं। हालांकि, Realme India के सीईओ माधव सेठ ने जानकारी दी है कि रियलमी जीटी 5जी की कीमत 30,000 रुपये से 35,000 रुपये के बीच हो सकती है। Realme GT 5G की कीमत चीन में CNY 2,799 (लगभग 31,400 रुपये) से शुरू होती है, जिसमें फोन का 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आता है। वहीं, यूरोप में इस वेरिएंट की कीमत EUR 449 (लगभग 39,900 रुपये) थी।

वहीं, दूसरी ओर Realme GT Master Edition फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत चीन में CNY 2,399 (लगभग 27,700 रुपये) है। जबकि फोन के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 2,599 (लगभग 30,000 रुपये) है। फोन की भारतीय कीमत की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

Realme Book Slim को लेकर कहा जा रहा है कि इसकी कीमत भारत में 55,000 रुपये से ज्यादा होगी। शुरुआती रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि लैपटॉप की कीमत 40,000 रुपये से शुरू होगी।
Advertisement
 

Realme GT 5G specifications (China variant)

डुअल-सिम (नैनो) रियलमी जीटी 5जी स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 आधारित Realme UI 2.0 पर काम करता है। इसमें 6.43 इंच फुल एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ सेल्फी के लिए होल-पंच कटआउट मौजूद है। इसके अलावा स्क्रीन में 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 360Hz टच सैम्पलिंग रेट और 91.7 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो दिया गया है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 5जी प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 12 जीबी LPDDR5 रैम मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए रियलमी जीटी 5जी फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल क मैक्रो लेंस शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Advertisement

रियलमी जीटी 5जी फोन की स्टोरेज 256GB UFS 3.1 की है। कनेक्टिविटी की बात करें, तो यह फोन 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक से लैस है। इसके अलावा फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। फोन की बैटरी 4,500 एमएएच की है, जिसके साथ 65 वॉट सुपरडार्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। यह फोन 8.4mm मोटा और 186 ग्राम भारी है।
 

Realme Book Slim specifications (expected)

रियलमी बुक स्लिम को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें 3:2 डिस्प्ले के साथ 100 प्रतिशत sRGB कलर गामुट होगा। इसका एक सस्ता इंटेल कोई आई3 मॉडल भी होगा, जो कि इंटेल कोर आई 5 विकल्प के साथ मौजूद होगा। लैपटॉप में 4 थंडरबॉल्ट दिए जाएंगे। इसके अलावा, रियलमी बुक स्लिम में 16 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज मौजूद होगी। इसमें डीटीएस ऑडियो और सिंगल चार्ज पर 11 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलेगी।
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp Super AMOLED display
  • 3.5mm headphone jack
  • Clear stereo speakers
  • Excellent battery life
  • Fast charging
  • Bad
  • Several preloaded apps
  • No IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.43 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Unique design
  • Quality 120Hz display
  • Good battery life and fast charging
  • 3.5mm headphone jack
  • Bad
  • No stereo speakers
  • No IP rating
  • Average low-light camera performance
  • Too many preloaded apps
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.43 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Light and convenient to carry
  • High-resolution 14-inch 3:2 display
  • Adequate battery life
  • Good value for money
  • Bad
  • Slower ports, RAM, SSD on Core i3 variant
  • Gets quite hot when stressed
  • Keyboard layout and functionality quirks
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

14.00-inch

डिस्प्ले रेज़ल्यूशन

2160x1440 पिक्सल

प्रोसेसर

कोर आई3

रैम

8 जीबी

ओएस

Windows 10

एसएसडी

256GB

वज़न

1.38 किलो
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus N6 Launched in India: 8,000mAh बैटरी वाला सबसे सस्ता वनप्लस फोन
  2. Amazon Prime Day Sale 2026: ₹85 हजार से कम में Galaxy S25 Ultra, साल की सबसे बड़ी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors ने भारत में लॉन्च की Sierra EV, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, बेस मॉडल में मिलेगा Snapdragon चिपसेट
  3. mAadhaar ऐप का आज आखिरी दिन! नए ऐप में मिलेंगी सभी सर्विस, ऐसे करें डाउनलोड
  4. Vivo X Fold 6 जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  5. दुनिया में पहली बार! न्यूक्लियर रिएक्टर की गर्मी से बनाई ग्रीन हाइड्रोजन, भारत ने रचा इतिहास
  6. Nothing Phone 4b में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. Acer ने भारत में लॉन्च किया TravelLite TL24-54M लैपटॉप, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Amazon Prime Day Sale 2026: OnePlus 13 सिर्फ ₹49,999 में, OnePlus 15 और Nord सीरीज पर भी तगड़े ऑफर्स!
  9. OnePlus N6 Launched in India: 8,000mAh बैटरी वाला सबसे सस्ता वनप्लस फोन
  10. Amazon Prime Day Sale 2026: ₹85 हजार से कम में Galaxy S25 Ultra, साल की सबसे बड़ी डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.