Realme GT 2 Pro का फर्स्ट लुक कंपनी ने किया शेयर, दिखा पेपर जैसा डिज़ाइन

Realme GT 2 सीरीज़ चीन में 4 दिसंबर को लॉन्च की जाएगी। चीनी कंपनी की आगामी फ्लैगशिप सीरीज़ को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें Realme GT 2 और Realme GT 2 Pro मॉडल्स शामिल होंगे।

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 23 दिसंबर 2021 10:36 IST
ख़ास बातें
  • आगामी फ्लैगशिप फोन में मिल सकता है बायो-बेस्ड डिज़ाइन
  • Realme GT 2 और Realme GT 2 Pro सीरीज़ में हो सकते हैं शामिल
  • Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस होगा सकता है रियलमी जीटी 2 प्रो
Realme GT 2 सीरीज़ चीन में 4 दिसंबर को लॉन्च की जाएगी। चीनी कंपनी की आगामी फ्लैगशिप सीरीज़ को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें Realme GT 2 और Realme GT 2 Pro मॉडल्स शामिल होंगे। फोन के आधिकारिक लॉन्च से पहले Realme ने प्रीमियम फ्लैगशिप रियलमी जीटी 2 प्रो स्मार्टफोन का पहला आधिकारिक लुक शेयर किया है। इस हफ्ते की शुरुआत में रियलमी ने ऐलान किया था कि रियलमी जीटी 2 प्रो फोन तीन फीचर्स के साथ आएगा, जिसे डिजाइन, कैमरा और कम्युनिकेशन से संबंधित world's first innovations" माना जा सकता है। इस फोन के लेकर दावा किया जा रहा है कि यह दुनिया का पहला बायो-बेस्ट पॉलीमर डिज़ाइन के साथ आने वाला फोन होगा।

Realme ने बुधवार को आगामी Realme GT 2 Pro स्मार्टफोन के डिज़ाइन को शेयर किया। यह स्मार्टफोन में पेपर बिल्ड दिया गया है। इसे Realme डिज़ाइन स्टूडियो और जापानी डिज़ाइनर Naoto Fukusawa द्वारा को-डिज़ाइन किया गया है। रियलमी का कहना है कि Naoto Fukasawa ने स्मार्टफोन डिज़ाइन के लिए पेपर के टेक्सचर से प्रेरणा ली है। रियलमी द्वारा शेयर किए गए रेंडर्स में फोन का डिज़ाइन इसके पिछले वर्ज़न Realme Master Edition की तरह लग रहा है, जो कि इस साल अगस्त महीने में लॉन्च हुआ था।
Advertisement

कैमरा इनोवेशन के लिए रियलमी जीटी 2 प्रो को लेकर कहा गया है कि इसमें नया अल्ट्रावाइड सेंसर मौजूद होगा, जिसके साथ 150 डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू मिलेगा। साथ ही इसमें fisheye mode दिया जाएगा, जो कि अल्ट्रा-लॉन्ग डेप्थ ऑफ फील्ज इफेक्ट देगा। तीसरा इनोवेशन कम्युनिकेशन में दिया जाएगा, जिसको लेकर कहा गया है कि इसमें Antenna Array Matrix सिस्टम दिया जाएगा, जिसमें दुनिया का पहला "Ultra Wide Band HyperSmart Antenna Switching" सिस्टम शामिल होगा। इसको लेकर दावा किया गया है कि यह लगभग सभी डायरेक्शन्स में सिग्नल स्ट्रैंथ के साथ मैनस्ट्रीम बैंड्स को सपोर्ट करेगा। अन्य कम्युनिकेशन फीचर्स Wi-Fi enhancer और 360-degree NFC सपोर्ट आदि है।

रियलमी ने ऐलान कर दिया है कि रियलमी जीटी 2 प्रो सीरीज़ 4 जनवरी को 11:30am CST Asia ( भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे) चीन में लॉन्च किया जाएगा। इस फ्लैगशिप सीरीज़ में Realme GT 2 और Realme GT 2 Pro फोन शामिल हो सकते हैं। हालांकि, कंपनी ने फिलहाल यह सार्वजनिक नहीं किया है कि इवेंट में क्या कुछ देखने को मिलेगा। माना जा रहा है कि इस इवेंट का केंद्र बिंदु रियलमी जीटी 2 प्रो की लॉन्चिंग होगी। यह Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Flagship-grade 2K display
  • Very good performance
  • Good battery life, rapid charging
  • Feature-rich OS, promised updates
  • Very good cameras
  • Bad
  • Design could have been more distinctive
  • Gets very hot when stressed
  • No IP rating
  • No wireless charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1440x3216 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.