50MP कैमरा वाला Realme GT 2 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च! BIS सर्टिफिकेशन से मिला इशारा...

Realme GT 2 Pro फोन चीन में CNY 3,899 (लगभग 45,600 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया गया था, जो कि फोन के बेस 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। फोन का टॉप मॉडल 12 जीबी रैम व 512 जीबी स्टोरेज मॉडल CNY 4,799 (लगभग 56,300 रुपये) में आता है।

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 7 जनवरी 2022 18:30 IST
ख़ास बातें
  • Realme GT 2 सीरीज़ पिछले हफ्ते चीन में हुई थी लॉन्च
  • Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस है Realme GT 2 Pro
  • फोन में मिलता है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
Realme GT 2 Pro स्मार्टफोन जल्द ही भारतीय मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। फिलहाल, कंपनी ने इसकी आधिकारिक जानकारी का ऐलान नहीं किया है, लेकिन चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी की लेटेस्ट Realme GT सीरीज़ को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है, जिससे इसके भारतीय मार्केट में लॉन्च के संकेत मिलते हैं। Realme ने हाल ही में Realme GT 2 Pro और Realme GT 2 स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया था। रियलमी जीटी 2 प्रो फोन क्वालकॉम के लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस है।

Realme GT 2 Pro की BIS लिस्टिंग को सबसे पहले 91Mobiles द्वारा स्पॉट किया गया है। Gadgets 360 ने स्वतंत्र रूप से इस लिस्टिंग की जांच की है। यह स्मार्टफोन सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर मॉडल नंबर Realme RMX3301 के साथ स्पॉट किया गया है। हालांकि, फिलहाल यह साफ नहीं है कि इस फोन को भारत में कब लॉन्च किया जाएगा। Realme ने रियलमी जीटी 2 प्रो के भारतीय वेरिएंट से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है।
Advertisement

याद दिला दें, रियलमी जीटी 2 प्रो फोन चीन में CNY 3,899 (लगभग 45,600 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया गया था, जो कि फोन के बेस 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। फोन का टॉप मॉडल 12 जीबी रैम व 512 जीबी स्टोरेज मॉडल CNY 4,799 (लगभग 56,300 रुपये) में आता है। इस फोन में पेपर ग्रीन, पेपर व्हाइट, स्टील ब्लैक और टाइटेनियम ब्लू कलर ऑप्शन मिलता है।
 

Realme GT 2 Pro specifications

Realme GT 2 Pro में 6.7 इंच का 2K (1,440x3,216 पिक्सल) LTPO AMOLED डिस्प्ले मौजूद है, जो कि 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन के डिस्प्ले के DisplayMate द्वारा A+ सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है और इसमें Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन मौजूद है। इसके अलावा, Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस है। इसके साथ 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज मौजूद है।
Advertisement

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, इसमें 50 मेगापिक्सल का Sony IMX766 प्राइमरी कैमरा मौजूद है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का कैमरा स्थित है। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है, जिसके साथ 65 वॉट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Flagship-grade 2K display
  • Very good performance
  • Good battery life, rapid charging
  • Feature-rich OS, promised updates
  • Very good cameras
  • Bad
  • Design could have been more distinctive
  • Gets very hot when stressed
  • No IP rating
  • No wireless charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1440x3216 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  2. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. गेमिंग मॉनिटर बनाने वाली ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 65-इंच तक के Google TV
  2. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  3. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  4. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  7. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  8. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  9. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.