3 बैक कैमरा, 120Hz डिस्‍प्‍ले के साथ लॉन्‍च हुए Realme GT 2 और Realme GT 2 Pro, जानें प्राइस

Realme का अनुमान है कि साल 2022 में दुनिया भर में 10 मिलियन से ज्‍यादा Realme GT-सीरीज के फोन की शिपिंग की जाएगी।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 28 फरवरी 2022 18:39 IST
ख़ास बातें
  • दोनों फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है
  • Realme GT 2 Pro में बायो-बेस्‍ड डिजाइन है
  • यह फोन भी स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर से है

Realme GT 2 सीरीज यूरोप में डेब्यू करेगी और आनेवाले महीनों में इसे भारत समेत दूसरे मार्केट्स में लाया जाएगा।

Photo Credit: Realme

Realme GT 2 और Realme GT 2 Pro स्‍मार्टफोन सोमवार को MWC 2022 इवेंट में लॉन्च किए गए। Realme ने इन दोनों स्‍मार्टफोन को पिछले महीने चीन में अनवील किया था। Realme GT 2 Pro में बायो-बेस्‍ड डिजाइन है, जिसमें पेपर जैसा टेक्‍सचर है। रियलमी का दावा है कि इसकी मैन्‍युफैक्‍चरिंग प्रोसस में कार्बन उत्‍सर्जन को कम किया गया है। यह फोन भी स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस है और LTPO 2.0-सपोर्ट वाले 'सुपर रियलिटी' डिस्प्ले के साथ आता है। दूसरी ओर, Realme GT 2 में स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर है। इसमें 120Hz का AMOLED डिस्प्ले है। दोनों फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। Realme का अनुमान है कि साल 2022 में दुनिया भर में 10 मिलियन से ज्‍यादा Realme GT-सीरीज के फोन की शिपिंग की जाएगी। 
 

Realme GT 2 और Realme GT 2 Pro के दाम 

Realme GT 2 की कीमत इसके 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए EUR 549 (लगभग 46,300 रुपये) से शुरू होती है। शुरुआती बिक्री के दौरान यह 449 यूरो (करीब 37,800 रुपये) में उपलब्ध होगा। फोन 12GB + 256GB मॉडल में भी आता है जिसकी कीमत EUR 599 (लगभग 50,500 रुपये) है। 
Advertisement
दूसरी ओर, Realme GT 2 Pro के 8GB + 128GB मॉडल के दाम EUR 749 (लगभग 63,100 रुपये) हैं। इसे EUR 649.99 (लगभग 54,700 रुपये) की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकेगा। यह फोन भी 12GB + 256GB मॉडल में आता है, जिसकी कीमत EUR 849.99 (लगभग 71,600 रुपये) है। Realme GT 2 सीरीज को पेपर ग्रीन, पेपर वाइट और स्टील ब्लैक कलर ऑप्‍शन में लिया जा सकता है। 

कंपनी ने कहा है कि Realme GT 2 सीरीज यूरोप में डेब्यू करेगी और आनेवाले महीनों में इसे भारत, मिडिल ईस्‍ट, साउथ-ईस्‍ट एशिया और लैटिन अमेरिका समेत दूसरे मार्केट्स में लाया जाएगा। 
Advertisement

पिछले महीने, Realme GT 2 को चीन में CNY 2,699 (लगभग 32,300 रुपये) की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। Realme GT 2 Pro की शुरुआत 8GB + 128GB मॉडल के लिए CNY 3,899 (लगभग 46,600 रुपये) में हुई थी।
 

Realme GT 2 के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

Android 12 पर बेस्‍ड Realme UI 3.0 स्किन पर चलने वाले इस स्‍मार्टफोन में 6.62-इंच का फुल-HD+ E4 AMOLED डिस्प्ले है। डिस्‍प्‍ले में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1300 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। यह डिवाइस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर के साथ आती है, जिसे 12GB तक रैम से जोड़ा गया है। Realme GT 2 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 50 मेगापिक्सल का Sony IMX776 प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड शूटर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर है। फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है।
Advertisement

फोन में 256GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज ऑफर किया गया है। यह 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ V5.2, GPS/ A-GPS, NFC और USB टाइप-C पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस के साथ आता है। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। फोन में 5000mAh की बैटरी है, जिसे चार्ज करने के लिए 65वॉट का सुपरडार्ट चार्जर दिया गया है। फोन का वजन 194.5 ग्राम है। 
 

Realme GT 2 Pro के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

यह फोन भी Android 12 पर बेस्‍ड Realme UI 3.0 पर चलता है और 6.7 इंच 2K LTPO 2.0 AMOLED 10-बिट 'सुपर रियलिटी' डिस्प्ले के साथ आता है। डिस्‍प्‍ले में 120Hz का रिफ्रेश रेट, गोरिल्‍ला ग्‍लास विक्‍टस का प्रोटेक्‍शन, HDR10+ सपोर्ट जैसी खूबियां हैं। स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 प्रोसेसर से लैस Realme GT 2 Pro में 12GB तक रैम है। ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप इसमें है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का Sony IMX766 प्राइमरी सेंसर वाला मेन कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड शूटर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर दिए गए हैं। 
Advertisement

सेल्‍फी के लिए 32 मेगापिक्‍सल का कैमरा फोन में मिलता है। Realme GT 2 Pro में 512GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज है और तमाम कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस के साथ इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। जैसा कि हमने पहले भी बताया था कि Realme GT 2 Pro में बायो-पॉलिमर मटीरियल वाला पेपर टेक डिजाइन है। फोन में 5000mAh की बैटरी है, जिसे फुल करने के लिए 65 वॉट का सुपरडार्ट चार्जर बॉक्‍स में मिलता है। दावा है कि फोन 33 मिनट में जीरो से 100 पर्सेंट चार्ज हो जाता है। इसका वजन 189 ग्राम है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.