Realme 2 Pro, Realme 2 और Realme C1 हो सकते हैं महंगे

इस सब-ब्रांड का एक ही मकसद है, किफायती दाम में दमदार हैंडसेट। इस वजह से Realme Mobiles की काफी तारीफ भी हुई। लेकिन कमज़ोर होते रुपये का असर कंपनी की इस रणनीति पर पड़ने वाला है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 नवंबर 2018 13:01 IST
ख़ास बातें
  • कमज़ोर होते रुपये के कारण Realme पर बढ़ा दबाव
  • अब तक कंपनी ने मार्केट में कुल चार स्मार्टफोन उतारे हैं
  • दिवाली के बाद Realme ब्रांड के हैंडसेट के दाम पर आ सकता है फैसला
चीनी कंपनी Oppo ने खास भारतीय मार्केट के लिए Realme ब्रांड को उतारा था। शुरुआत में सिर्फ ऑनलाइन मार्केट पर ध्यान केंद्रित रखने के लिए पेश किए गए इस सब-ब्रांड का एक ही मकसद है, किफायती दाम में दमदार हैंडसेट। इस वजह से Realme Mobiles की काफी तारीफ भी हुई। लेकिन कमज़ोर होते रुपये का असर कंपनी की इस रणनीति पर पड़ने वाला है। रियलमी ब्रांड के सीईओ माधव शेठ ने इशारों में कहा है कि अगर कंपनी मौज़ूदा कीमतों पर बने रहने का कोई तरीका नहीं निकाल पाती है तो रियलमी ब्रांड के स्मार्टफोन की कीमतों में दिवाली के बाद बढ़ोतरी हो सकती है। इसके अलावा उन्होंने एक नए  Realme फोन में ओप्पो की अपनी VOOC चार्जिंग टेक्नोलॉजी होने का टीज़र भी दिया है।

शेठ ने शुक्रवार को ट्विटर के ज़रिए खुलासा किया कि कमज़ोर होते रुपये के मद्देनज़र Realme अपने स्मार्टफोन की कीमतों को अपग्रेड कर सकती है। उन्होंने कहा, 'हम दिवाली के बाद इस समस्या का समाधान निकालने की कोशिश करेंगे।' हालांकि, अभी कोई आधिकारिक फैसला नहीं लिया गया है। कंपनी की कोशिश तो कीमतों में बढ़ोतरी नहीं करने की ही होगी।
Advertisement

कीमतें बढ़ जाने से ग्राहकों को निराशा तो होगी ही, साथ में रियलमी ब्रांड के हैंडसेट की सेल में गिरावट भी दर्ज हो सकती है। अब Realme 2 Pro (रिव्यू) को ही ले लीजिए। यह फोन मिड-रेंज सेगमेंट के स्पेसिफिकेशन के साथ आता है, लेकिन इसके शुरुआती वेरिएंट का दाम बजट रेंज के आसपास है। शायद इस वजह से रियलमी 2 प्रो ने Xiaomi, Asus और Nokia जैसे ब्रांड के हैंडसेट को सेल के सीज़न में मजबूत चुनौती दी। अगर कंपनी Realme 2 Pro की कीमत में बदलाव करती है तो इसकी कीमत उतनी लुभावनी नहीं रह जाएगी। खासकर यह ब्रांड नया है, ऐसे में ग्राहक ज़्यादा पैसे नहीं खर्चना चाहेंगे।

अगर कंपनी ऐसा करती है तो यह कोई अनदेखा फैसला नहीं होगा। इससे पहले Xiaomi ने अपने लोकप्रिय Xiaomi Redmi Note 5 Pro स्मार्टफोन की कीमत 1,000 रुपये बढ़ाई थी और 55 इंच वाले Mi TV 4 smart LED TV को 5,000 रुपये महंगा कर दिया था। ऐसा कमज़ोर होते हुए रुपये के कारण किया गया था। इसके अलावा Redmi 6A और Redmi 6 की मौज़ूदा कीमत लॉन्च प्राइस है। इसे आने वाले महीनों में महंगा कर दिया जाएगा।
Advertisement

वहीं, ट्विटर पर एक यूज़र के सवाल के जवाब में माधव शेठ ने इशारों में कहा कि जल्द ही ओप्पो की वूक चार्जिंग तकनीक से लैस Realme का नया स्मार्टफोन आ सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, Diwali, Realme 2 Pro

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.