भारत में 5G फोन 10 हजार से कम में लॉन्च करेगी Realme

Realme कंपनी अगले साल 10,000 रुपये के प्राइस सेगमेंट में 5जी स्मार्टफोन लॉन्च करेगी, जिसका खुलासा खुद रियलमी इंडिया के सीईओ माधव सेठ ने आज बुधवार को एक वेबनार के दौरान किया।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 7 जुलाई 2021 19:07 IST
ख़ास बातें
  • Realme India के सीईओ ने वेबनार के दौरान 5G प्लान का किया खुलासा
  • Realme GT सीरीज़ में शामिल होंगे कई फोन
  • Realme Narzo सेगमेंट में भी 5G फोन में विस्तार होगा
Realme कंपनी अगले साल 10,000 रुपये के प्राइस सेगमेंट में 5जी स्मार्टफोन लॉन्च करेगी, जिसका खुलासा खुद रियलमी इंडिया के सीईओ माधव सेठ ने आज बुधवार को एक वेबनार के दौरान किया। सीईओ ने यह भी वादा किया कि कंपनी के भविष्य में 15,000 रुपये से ज्यादा की कीमत के नए प्रोडक्ट्स 5जी-ओनली फोन होंगे। चीनी कंपनी ने भारत में अपने 5G सफर की शुरुआत पिछले साल Realme X50 Pro 5G लॉन्च के साथ की थी। वहीं, हाल ही में कंपनी ने 5जी पोर्टफॉलियो में विस्तार करते हुए कुछ नए मॉडल्स लॉन्च किए हैं, जिनमें Realme 8 5G, Realme Narzo 30 Pro 5G और Realme X7 Max 5G आदि शामिल हैं।

Realme India के सीईओ माधव सेठ ने खुलासा करते हुए यह भी जानकारी दी कि कंपनी साल की अगली तिमाही में भारत में 5जी स्ट्रेटजी के हिस्से के तौर पर Realme GT सीरीज़ लॉन्च करने की योजना बना रही है। रियलमी जीटी में केवल एक ही नहीं बल्कि कई मॉडल्स शामिल होंगे, जिसकी जानकारी सीईओ ने साफ की है।
Advertisement
 

रियलमी जीटी सीरीज़ लॉन्च के अलावा, माधव सेठ ने वेबनार के दौरान यह भी कहा कि कंपनी Narzo सेगमेंट में भी 5G फोन में विस्तार करने वाली है, जिसके तहत इस साल के अंदर नए मॉडल्स को लॉन्च किया जाएगा। पिछले महीने रियलमी ने लेटेस्ट 5जी फोन के तौर पर नार्ज़ो सीरीज़ में Realme Narzo 30 5G फोन को लॉन्च किया था।

Realme ने इस साल की शुरुआत में वादा किया था कि कंपनी 30,000 रुपये के प्राइस सेगमेंट में देश में सभी 5जी फोन पेश करेगी। वहीं, इस वादे का विस्तार 15,000 रुपये के प्राइस सेगमेंट में भी कर दिया गया है।
Advertisement

हालांकि, सेठ ने कहा कि यह अनुमान लगाना मुश्किल होगा कि वास्तव में कंपनी कब-तक सम्पूर्ण 5G पोर्टफोलियो प्राप्त करेगी। उन्होंने पिछले महीने कहा था कि रियलमी एक 5जी फोन लॉन्च करेगी, जिसकी कीमत करीब $100  (लगभग 7,500 रुपये) होगी।
Advertisement
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks attractive
  • Bright and responsive display
  • Good battery life
  • Bad
  • Relatively slow charging
  • No ultra-wide camera
  • Lots of preinstalled apps
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 700

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme 5G phones, Realme 5G, Realme GT, Realme, 5G phones, Madhav Sheth
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  2. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  3. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  5. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  6. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  7. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  9. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  10. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  2. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  3. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
  4. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  5. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  6. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
  7. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  8. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  9. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  10. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.