50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Realme C75 लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Realme ने वियतनाम में बजट फ्रेंडली सी-सीरीज में विस्तार करते हुए अपना नया स्मार्टफोन Realme C75 लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 नवंबर 2024 17:19 IST
ख़ास बातें
  • Realme C75 में 6.72 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Realme C75 के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Realme C75 में 6,000mAh की बैटरी दी गई है।

Realme C75 में 6.72 इंच की IPS LCD डिस्प्ले है।

Photo Credit: Realme

Realme ने वियतनाम में बजट फ्रेंडली सी-सीरीज में विस्तार करते हुए अपना नया स्मार्टफोन Realme C75 लॉन्च कर दिया है। C75 में 6.72 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Helio G92 Max प्रोसेसर दिया गया है। यहां हम आपको Realme C75 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Realme C75 Price


Realme C75 वियतनाम में लाइटनिंग गोल्ड और ब्लैक स्ट्रॉम नाइट कलर्स में पेश किया गया है। हालांकि, अभी तक कीमत की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन यह एक किफायती फोन होने की संभावना है। कंपनी जल्द ही C75 को अन्य मार्केट में भी लेकर आ सकती है।


Realme C75 Specifications & Features


Realme C75 में 6.72 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका फुल एचडी प्लस रेजोल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट है। यह स्मार्टफोन MediaTek Helio G92 Max चिपसेट से लैस है। C75 अपनी रोबस्ट बिल्ड क्वालिटी के चलते ज्यादा फायदे प्रदान करता है। Realme का कहना है कि फोन में एक इंपेक्ट एबसोर्बिंग डिजाइन है जो आर्मरशेल टेम्पर्ड ग्लास स्क्रीन के साथ जोड़ा गया है जो झटकों और गिरने को सहन कर सकता है। फोन IP69 रेटिंग से लैस है, जिससे पानी और धूल से बचाव सुनिश्चित होता है। इसके अलावा मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेसिस्टेंस MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन अतिरिक्त ड्यूराबिलिटी प्रदान करता है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो C75 के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Realme UI 5.0 पर काम करता है। इस फोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह रिवर्स चार्जिंग का भी सपोर्ट करता है, जिससे यह पावर बैंक के तौर पर काम कर सकता है और आप अन्य डिवाइसेज फोन से चार्ज कर सकते हैं।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.72 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1800x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  6. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  7. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  8. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  9. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  10. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.